Saturday , October 10 2026
Breaking News

लुधियाना जाने से पहले पढ़ लें ये खबर : लाडोवाल टोल पर सिख जत्थेबंदियों का चक्का जाम, 2 KM लंबी वाहनों की लगी कतारें, पढ़ें

लुधियाना, (PNL) : सिख धर्म के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोपी चेतन शर्मा की अब तक गिरफ्तारी न होने से नाराज सिख संगठनों और निहंग जत्थों ने रविवार को लाडोवाल टोल प्लाजा पर बड़ा प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने टोल प्लाजा को फ्री कराते हुए चक्का जाम कर दिया, जिससे राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

धरने के चलते करीब दो किलोमीटर तक जाम की स्थिति बन गई। प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट किया कि जब तक पुलिस चेतन शर्मा को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं करती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा और टोल भी फ्री रहेगा।

प्रदर्शन के कारण लुधियाना से जालंधर जाने वाले मार्ग पर वाहनों को केवल एक लेन से निकाला जा रहा है, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं जालंधर की ओर से आने वाले अधिकांश वाहन बिना टोल शुल्क के गुजर रहे हैं।

सिख संगठनों का आरोप है कि चेतन शर्मा के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज होने के बावजूद पुलिस 25 दिन बीत जाने के बाद भी उसे गिरफ्तार नहीं कर सकी। उनका कहना है कि इससे पहले भी पुलिस कमिश्नर कार्यालय के बाहर धरना देकर गिरफ्तारी की मांग उठाई गई थी, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि आरोपी ने सिख धर्म के प्रति बेहद आपत्तिजनक और अस्वीकार्य टिप्पणी की है, जिससे सिख समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल नहीं भेजा जाता, तब तक उनका धरना और विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।

एडीसीपी रमनदीप सिंह भुल्लर का कहना है कि अभी सिख जत्थेबंदियों के साथ बातचीत चल रही है। लुधियाना से जालंधर की तरफ जाने वाला सतलुज पुल पूरी रह से बंद है। दोनों साइड का ट्रैफिक एक तरफ से निकाला जा रहा है। पुल कंजस्टेड है इसलिए दिक्कत आ रही है।

एसीपी ट्रैफिक को रूट डायवर्शन के लिए कहा गया है। उनका कहना है कि अगर जत्थेबंदियां नहीं मानती हैं तो रूट डायवर्ट कर दिया जाएगा। इनकी डिमांड सीनियर अफसरारें को बता दी हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर नॉर्थ में कांग्रेस को लगा झटका, माइक खोसला के भाई राज और भतीजे देवन AAP में शामिल

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलके में कांग्रेस को आम आदमी पार्टी (AAP) ने …

लुधियाना में AAP पार्षद उषा कालिया का निधन:कैंसर का चल रहा था इलाज,अगले महीने थी बेटे की शादी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। लुधियाना के वार्ड …

जालंधर में प्राइवेट स्कूल पर परिजनों का आरोप:तीसरी कक्षा की छात्रा की तबीत बिगड़ी, परिवार ने स्कूल पर लगाए गंभीर

जालंधर , (PNL) : जालंधर के टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षिका पर तीसरी कक्षा की छात्रा …

लुधियाना में ATM ठग को पब्लिक ने दबोचा:जूतों से की पिटाई, पर्स से मिले दर्जनों कार्ड; मोबाइल से बना रहा था PIN का वीडियो

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य …

धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी पर भड़के पंजाब के शाही इमाम:बोले- अपने घर पहुंचकर गीदड़ भभकियों दे रहे; बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर ने कहा था- हमें थैंक्यू बोलो

लुधियाना , (PNL) : बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ओर से कथा …

चंडीगढ़ से भागे लूटेरों का पलवल में एनकाउंटर:पुलिस ने 20KM तक दौड़ाया, 2 को गोली लगी; कारोबारी से गनपॉइंट पर कार लूटी थी

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ के सेक्टर-46 में पुलिस बीट बॉक्स के सामने दुकानदार से गन …

परगट सिंह बोले- CM पद का मैं भी दावेदार:पंजाब कांग्रेस में इतने चेहरे कि हर कोई मुख्यमंत्री बन सकता; राहुल के नेतृत्व में लड़ेंगे चुनाव

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान परगट सिंह ने मुख्यमंत्री पद के लिए …

जालंधर में खुलेआम शराब पीने वालों पर एक्शन:10 राउंड अप, रेहड़ियों-ठेकों पर गिलास देकर पिलाई जा रही थी; चेकिंग में खुलासा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कमिश्नर सतिंदर सिंह की देखरेख में पुलिस प्रशासन लगातार आम …

कनाडा में पंजाबी की टारगेट किलिंग:रेंज रोवर में बैठे युवक को गोलियों से भूना, ब्रदर्स कीपर्स गैंग से जुड़ा था; पहले मिली थी धमकियां

 जालंधर , (PNL) : कनाडा में पंजाबी युवक की टारगेट किलिंग का मामला सामने आया है। …

सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाना और विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय शिक्षा उपलब्ध करवाना मान सरकार की प्राथमिकता : वनीत धीर

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ के हलका इंचार्ज एवं मेयर वनीत धीर ने स्कूल की ओर …

पंजाब DA बकाया केस मामले में हाईकोर्ट पेश हुए चीफ सैक्रेटेरी केएपी सिन्हा, पढ़ें क्या हुई सुनवाई

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) के बकाये मामले में …

बड़ी खबर : नाना पाटेकर की मौत मामले में बड़ा अपडेट, पुलिस ने दर्ज किया केस

मुंबई, (PNL) : बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर की मौत से जुड़ी खबर को लेकर बड़ा …

चंडीगढ़ में 3 साल में पहुंची 252 किलो हेरोइन:चौकी-थाना पुलिस बेखबर, अंतरराज्यीय नेटवर्क के 4 आरोपी दबोचे; फरार 3 डीलरों की तलाश

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में पिछले करीब 3 साल से बड़े स्तर पर हेरोइन की …

IND vs WI: बस ड्राइवर के बेटे ने टीम इंडिया के नेट्स में मचाई सनसनी, स्टार बल्लेबाजों को छकाया, संजू से मिली शाबाशी

स्पोर्ट्स , (PNL) :  भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला रांची …

अमेरिका में भारतीय IT प्रोफेशनल्स के भविष्य पर मंडराया संकट! समझें ट्रंप के एक्शन से क्या पड़ेगा असर?

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका में काम करने वाले भारतीय IT कर्मचारियों के लिए ग्रीन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!