Sunday , September 20 2026
Breaking News

जालंधर वेस्ट में बीजेपी को झटका, लाडी अंगुराल और अश्वनी कुमार साथियों सहित आम आदमी पार्टी में शामिल

जालंधर, (PNL) : आम आदमी पार्टी को जालंधर में उस समय और मजबूती मिली जब भाजपा से जुड़े लाडी आंगुराल और अश्वनी कुमार अपने साथियों सहित आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। पंजाब के कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने उन्हें पार्टी का सिरोपा पहनाकर आम आदमी पार्टी में शामिल करवाया।

इस अवसर पर मंत्री मोहिंदर भगत ने कहा कि आम आदमी पार्टी की जनहितकारी नीतियों और पंजाब सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर विभिन्न पार्टियों के नेता और कार्यकर्ता लगातार ‘आप’ से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी में शामिल होने वाले हर साथी को पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा और उनके अनुभव का उपयोग पार्टी को और मजबूत करने में किया जाएगा।

मंत्री ने कहा कि आम आदमी पार्टी का मुख्य उद्देश्य जनता की सेवा करना और जालंधर के विकास को और तेज करना है। पंजाब सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों के कारण लोगों का भरोसा ‘आप’ पर लगातार बढ़ रहा है।

इस अवसर पर जालंधर वेस्ट संगठन इंचार्ज हरचरण संधू, वार्ड नंबर 53 के इंचार्ज कमल लोच, संजीव भगत मीडिया इंचार्ज, काला प्रधान, रवि सरंगल, जोगिंदर कुमार, प्रिंस चौहान और कुलदीप भगत सहित पार्टी के नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

नए शामिल हुए साथियों ने कहा कि वे आम आदमी पार्टी की जनहितकारी नीतियों से प्रभावित हैं और पार्टी को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा से काम करेंगे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

सऊदी अरब पर हमले बर्दाश्त नहीं… हूती विद्रोहियों को भारत का कड़ा मैसेज, पाकिस्तान भी बोला- खाड़ी देश की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाएंगे

न्यूज डेस्क, (PNL) : हूती विद्रोहियों के सऊदी अरब पर किए हालिया हमलों से दुनिया …

जालंधर- कोठी में महिला को बंधक बनाकर लूटा:हाथ-मुंह बांधे, CCTV में 7 लुटेरे लाठी-डंडे लेकर आते दिखे, ₹5 लाख कैश-22 तोले सोना लूटने का दावा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में देर रात लुटेरों ने एक कोठी में घुसकर महिला को …

अमृतसर में पुरानी रंजिश में बुजुर्ग महिला की हत्या:सिर पर ईंटों से हमला,केस में गवाह थी मृतक, पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के वेरपाल थाना क्षेत्र के पंडोरी गांव में पुरानी रंजिश के …

नकोदर में पिता ने अपने बेटे को किया किडनैप:पुलिस को झूठी कहानी बताई, कार सहित युवक किया बरामद, 3 लोग गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नकोदर में एक पिता ने अपने ही बेटे को खुद …

चंडीगढ़ में टैक्सी ड्राइवर का मर्डर:सड़क किनारे लाश मिली, शरीर पर चाकू के निशान; सेक्टर-56 से कार बरामद

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक टैक्सी ड्राइवर का मर्डर कर दिया गया। शनिवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!