जालंधर में नशे में झूमता दिखा युवक, पुलिस ने पकड़ा:नशीले पदार्थ बरामद, NDPS एक्ट में केस
Punjab News Live -PNL
October 24, 2026
जालंधर, ताजा खबर, पंजाब
जालंधर , (PNL) : जालंधर में नशे की हालत में झूमते एक युवक का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने एक्शन लिया है। पुलिस ने शुक्रवार को युवक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। युवक की पहचान भार्गव कैंप निवासी वरुण के रूप में हुई है।पुलिस के मुताबिक उसके पास से नशीले पदार्थ बरामद हुए हैं और उस पर पहले से भी एक आपराधिक मामला दर्ज है। वह कपूरथला जेल में बंद रह चुका है।
खंभे से कंधा लगाकर सहारा ले रहा था बस्ती एरिया के भार्गव कैंप से नशे में झूमते युवक का वीडियो सामने आया था। युवक बिजली के खंभे के साथ कंधा लगाकर सहारा लेने की कोशिश कर रहा था, लेकिन उससे खड़ा नहीं हुआ जा रहा था। इलाके के ही कुछ युवकों ने उसका वीडियो बना लिया था।युवक बोले- रोजाना ऐसा सीन देखने को मिल जाता है युवकों ने बताया कि जैसे ही वे वीडियो बनाने लगे, तो कुछ युवक बाइक से निकल गए। वीडियो में युवक यह कहते हुए भी सुनाई दिए कि यह बुड्ढा मल्ल ग्राउंड है। इस इलाके में रोजाना ऐसा सीन देखने को मिल जाता है।
शीतल अंगुराल ने जताई थी चिंता वहीं वीडियो पर भाजपा नेता, पूर्व विधायक और एससी मोर्चा के पंजाब अध्यक्ष शीतल अंगुराल ने चिंता जताई थी। शीतल ने वीडियो शेयर कर लिखा था कि पंजाब की जवानी को बचाने के लिए आगे आना चाहिए। पूरे पंजाब में तेजी से युवा नशे की गिरफ्त में आ रहे हैं।नशे का टीका लगाते 2 युवकों को पकड़ा था बता दें कि बुधवार को भी जालंधर एरिया में नशे का टीका लगाते हुए लोगों ने दो युवकों को पकड़ा था। दोनों युवक जालंधर जिले की तहसील फिल्लौर से संबंध रखते थे। कुछ दिन पहले बस्ती एरिया में ही मेडिकल स्टोर से बड़ी मात्रा में नशे की सामग्री पकड़ी गई थी।