Sunday , September 20 2026
Breaking News

Kangana Ranaut मानहानि केस में सुनवाई टली:हड़ताल बनी अड़चन; बीबी महिंदर कौर-पोते को बुलाया था; 3 अगस्त को होगी बठिंडा कोर्ट में बहस

बठिंडा , (PNL) :  बठिंडा में बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनोट के खिलाफ चल रहे मानहानि मामले की सुनवाई टल गई है। स्थानीय अदालत ने मामले की अगली तारीख 3 अगस्त तय की है। बीबी महिंदर कौर के वकील रघुबीर सिंह बहनीवाल ने बताया कि आज अदालत में मामले की सुनवाई होनी थी, लेकिन वकीलों की हड़ताल के कारण कार्रवाई नहीं हो सकी।

आज अदालत ने बीबी महिंदर कौर और उनके पोते गुरप्रीत सिंह को पेश होने के लिए बुलाया था, लेकिन वकीलों की हड़ताल के कारण गवाहों को पेश नहीं किया जा सका। अगली सुनवाई में गवाहों को पेश किया जाएगा। इसके अलावा पासपोर्ट जब्त करने के मामले पर भी बहस होगी। वकील बहनीवाल ने कहा कि अदालत के आदेश के बाद आगे की जानकारी साझा की जाएगी।

जानकारी देते हुए वकील।

जानकारी देते हुए वकील।

किसान आंदोलन से जुड़ा है मामला

बता दें कि, यह मामला दिल्ली में कृषि कानूनों के खिलाफ हुए किसान आंदोलन के दौरान शुरू हुआ था। बठिंडा के गांव बहादुरगढ़ जंडिया निवासी बेबे महिंदर कौर ने कंगना रनोट के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया था।

कंगना रनोट ने SC में दायर की थी याचिका

महिंदर कौर का आरोप है कि कंगना रनोट ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर उनके खिलाफ एक पोस्ट साझा की थी, जिसमें कहा गया था कि ऐसी महिलाएं धरने पर 100-100 रुपए लेकर आती हैं। मामले को खत्म कराने के लिए कंगना रनोट ने कुछ समय पहले सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी, लेकिन शीर्ष अदालत ने उनकी याचिका स्वीकार नहीं की।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू को लुधियाना पुलिस ने हिरासत में लिया, CM मान को गिफ्ट करने जा रहे थे शराब

लुधियाना  , (PNL) : पंजाब में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसको लेकर सूबे की सियासत गरमा …

सऊदी अरब पर हमले बर्दाश्त नहीं… हूती विद्रोहियों को भारत का कड़ा मैसेज, पाकिस्तान भी बोला- खाड़ी देश की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाएंगे

न्यूज डेस्क, (PNL) : हूती विद्रोहियों के सऊदी अरब पर किए हालिया हमलों से दुनिया …

जालंधर- कोठी में महिला को बंधक बनाकर लूटा:हाथ-मुंह बांधे, CCTV में 7 लुटेरे लाठी-डंडे लेकर आते दिखे, ₹5 लाख कैश-22 तोले सोना लूटने का दावा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में देर रात लुटेरों ने एक कोठी में घुसकर महिला को …

अमृतसर में पुरानी रंजिश में बुजुर्ग महिला की हत्या:सिर पर ईंटों से हमला,केस में गवाह थी मृतक, पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के वेरपाल थाना क्षेत्र के पंडोरी गांव में पुरानी रंजिश के …

नकोदर में पिता ने अपने बेटे को किया किडनैप:पुलिस को झूठी कहानी बताई, कार सहित युवक किया बरामद, 3 लोग गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नकोदर में एक पिता ने अपने ही बेटे को खुद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!