Wednesday , September 9 2026
Breaking News

बड़ी खबर : जालंधर के कारोबारी मिक्की तिवारी की पत्नी की इस जगह से मिली लाश, ब्यास पुल से हुई थी लापता, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : ब्यास पुल से कुछ घंटों पहले लापता हुई प्रमुख कारोबारी मिक्की तिवारी की पत्नी सोनम तिवारी की लाश आज गोइंदवाल साहिब के पास दरिया से मिली है। बताया जा रहा है कि सोनम तिवारी शनिवार रात कनाडा से आई अपने एक सहेली के साथ ब्यास दरिया पर कोई उपाय करने गई थी।

उसके बाद वह वहां से लापता हो गई। सोनम के ससुर कारोबारी नरेश तिवारी ने पुलिस को सूचना दी। तब से पुलिस महिला को ढूंढने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन आज उसकी लाश गोइंदवाल साहिब से मिल गई है।

मिक्की तिवारी और नरेश तिवारी की पठानकोट चौक के पास “विनटेक प्रीलैम” और “वीर्गो पैनल प्रोडक्ट्स” नाम की दो प्लाईवुड कंपनियां है। सोनम की मौत का कारण अभी साफ नहीं है। हालांकि कहा जा रहा है कि वह किसी बीमारी से पीड़ित थी और ब्यास दरिया पर उपाय करने गई थी, लेकिन रात के समय कौन सा उपाय होता है, इस पर अभी स्थिति स्प्ष्ट नहीं है।

चर्चा है कि किसी परेशानी के चलते उसने ये कदम उठाया। वह परेशानी क्या थी, इस बारे अभी खुलासा नहीं हुआ है। ये सुसाइड है या हादसा, इस पर अभी पुलिस का कोई बयान नहीं आया है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

मोहाली में पेट्रोल पंप मालिक पर चढ़ाई कार:दोनों पैर-कंधा फ्रैक्चर, पेमेंट को लेकर हुआ था विवाद; आरोपी की जमानत रद्द

मोहाली , (PNL) : मोहाली के सनेटा स्थित पेट्रोल पंप पर नशे में धुत युवक ने …

जालंधर ED में पेश हुए पूर्व CS अनुराग वर्मा:डॉक्यूमेंट पकड़े नजर आए, सनटेक सिटी मामले में पूछताछ; पहले 2 बार नहीं पहुंचे थे

जालंधर  , (PNL) : पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव और मौजूदा एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (राजस्व) अनुराग …

Hockey: टीम इंडिया की जर्सी का रंग फिर बदला, लिया गया बड़ा फैसला

स्पोर्ट्स , (PNL) : एशियन गेम्स के लिए भारतीय हॉकी टीम जापान रवाना हो गई है. …

जालंधर में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:पुलिस को देख घबराया, रास्ते से वापस मुड़कर भागने लगा; घेराबंदी में फंसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …

पंजाब में किसान नेताओं के घर पहुंची पुलिस:जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत कई हाउस अरेस्ट, फरीदकोट में धरने से पहले एक्शन

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर समेत पूरे पंजाब में किसान नेताओं के घर पुलिस पहुंचने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!