Thursday , August 20 2026
Breaking News

कमल कौर भाभी का कत्ल करने वाले अमृतपाल के खिलाफ एक और FIR दर्ज, अब इस महिला इन्फ्लुएंसर को दी थी धमकी, पढ़ें

अमृतसर, (PNL) : पंजाब के अमृतसर में साइबर क्राइम थाने ने अमृतपाल सिंह मेहरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। मेहरों ने अपनी वीडियो में इन्फ्लुएंसर दीपिका लूथरा को जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस धारा BNS 308, 79, 351(3), 324(4), 67 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।

यह मेहरों के खिलाफ दूसरा गंभीर मामला है। इससे पहले बठिंडा पुलिस ने उन्हें और उनके दो साथियों को लुधियाना की इन्फ्लुएंसर कंचन कुमारी (कमल कौर भाभी) की हत्या के मामले में नामजद किया था। पुलिस ने मेहरों के खिलाफ लुक आउट नोटिस भी जारी कर रखा है।

कहा- इस बार तो लाश भी नहीं मिलेगी

दीपिका लूथरा ने अपनी शिकायत में कहा कि उन्हें धमकी दी गई कि “इस बार शव मिला है, अगली बार शव भी नहीं मिलेगा।” उन्होंने बताया कि डबल मीनिंग वाली वीडियो बनाना और शेयर करना बंद करने के बावजूद मेहरों उन्हें टारगेट कर रहा है। लूथरा ने कहा, “मैं डरी हुई हूं और अगर मुझे या मेरे परिवार को कुछ होता है तो इसकी जिम्मेदार सरकार और पुलिस होगी।”

पुलिस के अनुसार, धमकी के बाद पुलिस ने दीपिका लूथरा और उनके परिवार को सुरक्षा प्रदान की है, हालांकि अधिकारी इस बारे में खुलकर कुछ नहीं बता रहे हैं। पुलिस मेहरों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

आज Punjab भर में बारिश की संभावना, 2 जिलों में अलर्ट जारी; मौसम की जानकारी

जालंधर , (PNL) : पंजाब के दो जिलों पठानकोट और होशियारपुर में आज येलो अलर्ट जारी …

तंग गलियां और बंद दरवाजा बना काल! कोलकाता होटल अग्निकांड में 9 की मौत, कई फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन

न्यूज डेस्क, (PNL) : बड़ी खबर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से है.तारापीठ होटल में …

जालंधर में एक्टिवा चोरी के शक में युवक पकड़ा:मारपीट कर गेट से बांधा, पीड़ित ने खुद को बेकसूर बताया; बोला- दवाई लेने आया था

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के कपूरथला रोड पर दुकान के बाहर खड़ी एक्टिवा चोरी करने …

वोटर ID नियम पर ट्रंप ने अमेरिकी सिस्टम को घेरा, कहा- भारत से सीखो

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की चुनाव व्यवस्था का जिक्र …

अमृतसर में नशा तस्करों पर शिकंजे की तैयारी:गांवों में VDC एक्टिव, SSP ने सदस्यों के साथ बैठक की; संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी नजर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने नशे और अपराध के खिलाफ अभियान को मजबूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!