Friday , September 11 2026
Breaking News

‘चाहे कुछ भी हो जाए…’ ईरान की धमकी पर ट्रंप का पलटवार, ‘होर्मुज’को लेकर किया बड़ा ऐलान

न्यूज डेस्क, (PNL) : मिडिल ईस्ट में युद्ध जारी है. इसी बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ईरान के ‘होर्मुज जलडमरूमध्य’ (Strait of Hormuz) को बंद करने की धमकी देने पर बड़ा बयान सामने आया है. ट्रंप ने साफ कहा कि अमेरिकी नौसेना व्यापारिक तेल टैंकरों को सुरक्षा कवर देंगे. जिससे दुनियाभर में होने वाली ऊर्जी की सप्लाई किसी भी तरह से बाधित नहीं होगी. इससे पहले ईरान की ओर से चेतावनी दी गई थी कि होर्मुज से गुजरने वाले टैंकरों को निशाना बनाया जाएगा.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ पर किया पोस्ट

ईरान के साथ जारी युद्ध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ पर इसको लेकर पोस्ट कर जानकारी दी. उन्होंने लिखा, अगर जरूरत पड़ी तो अमेरिकी नौसेना टैंकरों को एस्कॉर्ट करना शुरू कर देगी. उन्होंने आगे कहा, चाहें कुछ भी हो लेकिन अमेरिका इस बात का भरोसा दिलाता है कि दुनिया को ऊर्जा की आपूर्ति निर्बाध रूप से मिलती रहेगी. उन्होंने यह भी आदेश दिया कि कमर्शियल जहाजों के लिए बीमा की सुविधा भी प्रदान करे, ताकि डरे हुए जहाज मालिकों को सुरक्षा का अहसास हो.

क्या बोले ट्रंप?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट कर लिखा, ‘तत्काल प्रभाव से, मैंने संयुक्त राज्य विकास वित्त निगम (डीएफसी) को खाड़ी से होकर गुजरने वाले सभी समुद्री व्यापार, विशेष रूप से ऊर्जा, की वित्तीय सुरक्षा के लिए उचित मूल्य पर राजनीतिक जोखिम बीमा और गारंटी प्रदान करने का आदेश दिया है. यह सभी शिपिंग लाइनों के लिए उपलब्ध होगा.’

‘जारी रहेगी ऊर्जा की निर्बाध सप्लाई’

उन्होंने आगे कहा, ‘अगर जरूरी हुआ तो अमेरिकी नौसेना जल्द ही होर्मुज जलडमरूमध्य से टैंकरों को एस्कॉर्ट करना शुरू कर देगी. चाहे कुछ भी हो जाए, संयुक्त राज्य अमेरिका विश्व को ऊर्जा की सप्लाई सुनिश्चित करेगा.’ ट्रंप ने कहा, संयुक्त राज्य अमेरिका की आर्थिक और सैन्य शक्ति पृथ्वी पर सबसे महान है, आगे और भी कदम उठाए जाएंगे. इस मामले पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद.’

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अमृतसर में हथियारों समेत 3 गिरफ्तार:दो AK-47 और 50 कारतूस बरामद, विदेश में बैठे तस्कर से कनेक्शन; पुलिस खंगाल रही लिंक

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले नेटवर्क का …

जालंधर में बाइक सवार युवक को बस ने कुचला:बहन को स्कूल छोड़ने गया था, दो बसों के ओवरटेक में हादसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर के आदमपुर में आज बहन को स्कूल छोड़ने गया भाई बस …

जालंधर में हाई स्पीड ट्राले ने कैंटर को मारी टक्कर:दोनों वाहन क्षतिग्रस्त, प्रदूषण चेक करवा रहा था ड्राइवर; महज 8 मिनट में पहुंची SSF

जालंधर  , (PNL) : जालंधर में गाड़ी का प्रदूषण चेक करवा रहे एक कैंटर को पीछे …

अमृतसर में ओवरलोड ऑटो में खतरनाक सफर:दरवाजे पर लटका दिखा बच्चा, ड्राइवर बोला- बड़ी गाड़ी खराब थी; CP से कार्रवाई की मांग

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में स्कूल जाने वाले बच्चों से भरे ओवरलोड ऑटो का वीडियो …

जालंधर में हथियार लेकर घर में घुसे हमलावर:जान बचाने के लिए बाथरूम में छिपा युवक, कब्जे और दरवाजे की लकड़ी टूटी

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कुछ लोगों ने एक घर में घुसकर तोड़फोड़ की और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!