Thursday , November 12 2026
Breaking News

पंजाबी इन्फ्लुएंसर कमल भाभी के मर्डर पर भड़के गायक मीका सिंह, बोले-2 निहंगों ने लड़की मार दी, क्या यह कौम के लिए गर्व की बात है?

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कंचन कुमारी उर्फ कमल कौर भाभी की हत्या पर बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह भड़के हैं। सिंगर ने कहा कि क्या ये हमारी कौम के लिए गर्व की बात है? मेरा खुद का नाम मीका सिंह है, मैं एक सिख परिवार से आता हूं, मुझे इस पर गर्व करना चाहिए क्या? दो निहंगों ने मिलकर एक लड़की का मर्डर कर दिया, क्या इस पर शाबाशी देनी चाहिए।

मीका ने कहा है कि हमारी कौम योद्धाओं को पैदा करने वाली कौम है, ना कि हम लोग निहत्थों और महिलाओं पर हाथ उठाने वाले लोगों में से आते हैं। इसलिए ऐसे लोगों के खिलाफ तुरंत प्रभाव से कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि लोगों में डर खत्म हो सके।

कमल कौर भाभी की 9 जून को बठिंडा में गला घोंटकर हत्या की गई थी। उसकी लाश गाड़ी में मिली थी। पुलिस इस मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। कमल कौर की हत्या के बाद 2 और महिला इन्फ्लुएंसर को जान से मारने की धमकी मिली है।

सिंगर ने कहा- योद्धा कभी बच्चे, महिलाएं और निहत्थे पर कभी हाथ नहीं उठाते। आप उक्त लड़की को समझाना चाहते थे, समझाते और शिकायत देते। क्या आप लोग इतने फ्री हो कि देख रहे हो कौन नाच रहा है, कौन छोटे कपड़े पहन रहा है। ऐसी महिला को मार दो। अगर मन में ऐसे ही भावना है तो दुनिया में अन्य कई प्रकार के अत्याचार हो रहे हैं, उसे जाकर संभालो। दुनिया में सिर्फ यही काम रह गया है करने को?

पंजाब में बहुत से बदमाश घूम रहे हैं, उन्हें जाकर मारो

मीका ने कहा- ये हमारी वो कौम है, जोकि श्री गुरु नानक देव जी महाराज के समय से अब तक चली आ रही है और लोगों के लिए लंगर लगाने सहित अन्य कई बड़े काम किए। पंजाब में बहुत से बदमाश घूम रहे हैं, उन्हें जाकर मारो, मैं भी चलता हूं आपके साथ ऐसी सूरत में। एक महिला को दो निहंगों द्वारा मार दिया गया, इससे हमारी कौम का नाम ऊपर जा रहा है क्या? दुनिया भर में सिख कौम बड़े बड़े काम करते आ रही है।

किसी का कोई हक नहीं है कि हम किसी की जान ले लें

मीका ने आगे कहा- आप जैसे लोगों को अपने आप में सुधार लाना चाहिए। दुनिया में और कई काम है, पंजाब में इससे कई गुना गंदे लोग बैठे हैं। गलत है तो शिकायत दो, मगर हत्या करना घोर निंदा के लायक वाला कार्य था। मैं पंजाब सरकार और राज्य के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान से आग्रह करता हूं कि ऐसे लोगों पर काबू किया जाना चाहिए। किसी का कोई हक नहीं है कि हम किसी की जान ले लें। पुलिस और कानून है, वो सजा देगा।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

सीबीआई अदालत आज पंजाब पुलिस के पूर्व एसएसपी गुरमीत सिंह रंधावा को सजा सुनाएगी, अदालत ने 34 साल बाद उन्हें दोषी ठहराया

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब पुलिस के पूर्व एसएसपी गुरमीत सिंह रंधावा को आज मोहाली …

Punjab में आज से शुरू होगी EVM-VVPAT मशीनों की जांच, लाइव वेबकास्टिंग के जरिए दिखाई जाएगी पूरी प्रक्रिया

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर …

कंगना रनौत ने सोनिया गांधी से स्विस खातों को लेकर पूछे सवाल, राहुल गांधी के ‘सेल्फ-गोल टैलेंट’ पर कसा तंज

न्यूज डेस्क, (PNL) : अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत ने सोनिया गांधी की बायोग्राफी …

अरविंद केजरीवाल को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकी, मांगी सात करोड़ की रंगदारी

मोहाली, (PNL) :  आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और उनके परिवार को जान …

26 मिनट तक हवा में अटकी टीम इंडिया के खिलाड़ियों की सांसे, वेलिंगटन में फ्लाइट की लैंडिंग का दिल दहलाने वाला मंजर

स्पोर्ट्स , (PNL) : न्यूजीलैंड में तीसरे वनडे के बाद टीम इंडिया दो धड़ों में बंट …

IND vs NZ सीरीज के बीच अर्शदीप सिंह ने की सगाई, समरीन कौर को खास अंदाज में किया प्रपोज

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की …

श्री अकाल तख्त साहिब का बड़ा फैसला, जगजीत सिंह बबीहा और कुलविंदर सिंह खरड़ के कीर्तन करने पर लगाई रोक, ये है वजह, पढ़ें

अमृतसर, (PNL) : श्री अकाल तख्त साहिब ने भाई जगजीत सिंह बबीहा और भाई कुलविंदर …

दूध हुआ महंगा, मदर डेयरी ने 2-4 रुपए प्रति लीटर बढ़ाए दाम.. जानिए किस पैकेट पर कितनी बढ़ी कीमत

न्यूज डेस्क, (PNL) : आम लोगों की जेब को एक और झटका लग गया है. …

कोलकाता से मुंबई जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट से हाईजैक का अलर्ट, टेकऑफ से पहले आइसोलेशन बे में भेजा गया

कोलकाता , (PNL) : कोलकाता से मुंबई जाने वाली एयर इंडिया की एक फ्लाइट से …

CM भगवंत मान की आज अमलोह में रैली,1000 मुख्यमंत्री खेल मैदानों का करेंगे वर्चुअल उद्घाटन

फतेहगढ़ साहिब , (PNL) : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज फतेहगढ़ साहिब के अमलोह विधानसभा …

पराली जलाने के मामलों में 95% की कमी…अमन अरोड़ा का BJP पर पलटवार

चंडीगढ़ , (PNL) : आम आदमी पार्टी की पंजाब इकाई के अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री अमन …

संगरूर में यात्रियों से भरी पीआरटीसी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें 2 महिलाओं सहित 3 लोगों की मौत हो गई और 26 लोग घायल हो गए

संगरूर , (PNL) : बुधवार तड़के संगरूर में एक ओवरब्रिज से टकराने के बाद चंडीगढ़ जा …

पंजाब में बड़े स्तर पर प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला, 130 IAS/PCS अफसर बदले, देखें लिस्ट

पट्टी से AAP विधायक लालजीत सिंह भुल्लर ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया, समर्थकों को धन्यवाद देते हुए एक पोस्ट साझा की

अमृतसर , (PNL) : पट्टी से आम आदमी पार्टी (आप) के मौजूदा विधायक और पंजाब …

लुधियाना में तीन मंजिला होजरी फैक्ट्री में भीषण आग लग गई, दमकल कर्मियों की 22 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।

लुधियाना ,(PNL): लुधियाना में एक तीन मंजिला होजरी फैक्ट्री में आग लग गई। देखते ही …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!