Friday , November 20 2026
Breaking News

IND vs NZ 1st Test Day 2: राहुल-जायसवाल के अर्धशतकों से भारत का पलटवार, 10 साल बाद न्यूजीलैंड ने देखा ऐसा दिन

स्पोर्ट्स , (PNL) : वेलिंगटन में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय बल्लेबाजों ने न्यूजीलैंड के 368 रनों के जवाब में काफी ठोस और आक्रामक शुरुआत की. दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने अपनी पहली पारी में 1 विकेट के नुकसान पर 159 रन बना लिए और टीम अभी मेजबान न्यूजीलैंड से 209 रन पीछे है. स्टंप्स के समय सलामी बल्लेबाज केएल राहुल 52 रन और देवदत्त पडिक्कल 16 रन बनाकर नाबाद क्रीज पर डटे हुए हैं.

जायसवाल-राहुल का करारा पलटवार

भारतीय पारी का आगाज करने उतरे यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने कीवी गेंदबाजों को शुरुआती सफलता से महरूम रखते हुए पहले विकेट के लिए 130 रनों की बेहतरीन साझेदारी निभाई. भारत ने दूसरे दिन अपना इकलौता विकेट यशस्वी जायसवाल के रूप में गंवाया, जिन्होंने सिर्फ 89 गेंदों पर 85 रनों की आकर्षक और तेज-तर्रार पारी खेली. जिसके चलते कीवी गेंदबाजों विकेट के लिए तरसते हुए नजर आए.

दोनों भारतीय सलामी बल्लेबाजों ने अपनी-अपनी फिफ्टी पूरी की. न्यूजीलैंड की धरती पर किसी मेहमान टीम के दोनों ओपनर्स की ओर से एक ही टेस्ट पारी में 50 से ज्यादा रन बनाने का यह पिछले 10 सालों में पहला मौका है. इससे पहले आखिरी बार नवंबर 2016 में हैमिल्टन टेस्ट के दौरान पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाजों समी असलम और अजहर अली ने 369 रनों का पीछा करते हुए यह कारनामा किया था.

इससे पहले दिन की शुरुआत में न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी कल के स्कोर 5 विकेट पर 243 रन से आगे बढ़ाई और पूरी टीम 368 रन बनाकर सिमट गई. कीवी टीम की ओर से हेनरी निकल्स एक छोर पर चट्टान की तरह डटे रहे और नाबाद 175 रन बनाए, वहीं ग्लेन फिलिप्स ने 118 रनों की शतकीय पारी खेली. दूसरी ओर, भारतीय गेंदबाजी की अगुवाई करते हुए तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने 4 विकेट अपने नाम किए, वहीं आकाश दीप ने 3 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई

About Punjab News Live -PNL

Check Also

Punjab: चुनाव से पहले CM भगवंत मान का मास्टर स्ट्रोक, 10 लाख जरूरतमंदों तक पहुंचेगा राशन

न्यूज डेस्क, (PNL) : Punjab में 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान …

मोगा के रहने वाले 23 वर्षीय युवक अर्श क्लेर ने कनाडा में इतिहास रच दिया है। वे एबॉट्सफोर्ड स्कूल बोर्ड के उपाध्यक्ष बन गए

मोगा , (PNL) : पंजाब के मोगा निवासी 23 वर्षीय अर्शवीर सिंह उर्फ ​​अर्श क्लेर ने …

ईरान पर नए हमले का फैसला जनवरी के बाद करेंगे ट्रंप, बोले- अभी कोई जल्दबाजी नहीं

 देश विदेश , (PNL) : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर फिर से बड़े …

चंडीगढ़ में 17 सिंगल यूज प्रोडक्ट बैन, नियम तोड़ने पर सील होगी दुकान… कटेगा बिजली-पानी कनेक्शन

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में सिंगल यूज प्लास्टिक और थर्मोकोल से बने उत्पादों पर पूरी …

परगट सिंह के घर पहुंचे डेरा ब्यास प्रमुख, संगत में उत्साह

जालंधर , (PNL) : डेरा ब्यास के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों आज जालंधर दौरे के …

सोने की कीमत में सबसे बड़ी गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती; क्या है आज का रेट

 देश विदेश , (PNL) : सोने और चांदी के दामों में गिरावट सिलसिला जारी है. चांदी …

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने आप में शामिल हुए नवनियुक्त पदाधिकारियों को किया सम्मानित

जालंधर, (PNL) : पंजाब के कैबिनेट मंत्री श्री मोहिंदर भगत ने जालंधर वेस्ट के आम …

अमृतपाल सिंह को लाने असम पहुंची पंजाब पुलिस की टीम, इस दिन आएंगे अमृतसर; दादी के अंतिम संस्कार में होंगे शामिल

न्यूज डेस्क (PNL): खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह को उनकी दादी के अंतिम संस्कार …

चन्नी के कार्यक्रम में पहुंचे राजा वड़िंग, मंच पर सचिन पायलट-परगट सिंह भी रहे मौजूद, बोले-फूट दिखाना हमारी स्ट्रेटर्जी

खन्ना, (PNL) : पंजाब कांग्रेस में नेताओं के बीच चल रही सियासी गतिविधियों के बीच …

राधा स्वामी डेरे के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों से नितिन कोहली और विनीत धीर ने की मुलाकात

जालंधर, (PNL) : आम आदमी पार्टी के जनरल सेक्रेटरी एवं हलका इंचार्ज नितिन कोहली और …

होर्मुज से तेल की सप्लाई नहीं रुकनी चाहिए, ट्रंप बोले- इस मुद्दे पर अमेरिका और चीन की सोच एक

देश विदेश , (PNL) : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन …

IND vs NZ: मोहम्मद सिराज को बाहर करना गलत नहीं, टीम इंडिया के कोच ने Playing XI पर दिया ऐसा गजब बयान

स्पोर्ट्स , (PNL) : वेलिंगटन टेस्ट में भारत का प्रदर्शन कैसा रहा इससे ज्यादा सुर्खियां उसकी …

CM भगवंत मान बोले- दिल्ली के प्रदूषण में पंजाब का हाथ नहीं, बस बदनाम किया गया

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दिल्ली प्रदूषण के सवाल पर …

हाईकाेर्ट ने पंजाब PCS मेन्स रिजल्ट पर लगाई रोक, कैंडिडेट्स की याचिका पर कोर्ट का फैसला

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने कैंडिडेट्स की तरफ से दायर …

अमृतसर में पुलिस-BSF की बड़ी कार्रवाई: 17.638 किलो हेरोइन और अवैध हथियार किए बरामद

अमृतसर , (PNL) : पंजाब में नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस और सीमा सुरक्षा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!