Friday , October 2 2026
Breaking News

Jalandhar में पंजाब बंद का असर, हाईवे पर यातायात रुका; चौकों पर जत्थेबंदियों का धरना

जालंधर , (PNL) :बंदी सिंहों की रिहाई की मांग को लेकर कौमी इंसाफ मोर्चा की ओर से बुलाए गए पंजाब बंद का जालंधर में भी असर देखने को मिला। शहर के कई प्रमुख बाजारों में दुकानें बंद रहीं, जबकि सुबह से ही मुख्य मार्गों पर यातायात प्रभावित रहा। विभिन्न जत्थेबंदियों ने प्रमुख चौकों पर धरना देकर आवाजाही रोक दी।

जत्थेबंदियों की ओर से गुरु नानक मिशन चौक और रामामंडी चौक में धरना लगाया गया। प्रदर्शनकारियों ने कई स्थानों पर यातायात रोक दिया, जिसके कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।जालंधर कैंट के आसपास भी कुछ रास्ते बंद किए जाने की सूचना है। शहर का बस अड्डा भी पहले से बंद रहा।

बंदी सिंहों की रिहाई की मांग

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जेलों में बंद बंदी सिंहों को रिहा किया जाना चाहिए। इसके अलावा जगतार सिंह हवारा को पैरोल देने और 15 अगस्त को चंडीगढ़ में हुए प्रदर्शन के दौरान दर्ज मामलों को वापस लेने की मांग भी उठाई गई।

गुरु नानक मिशन चौक पर प्रदर्शनकारियों ने मीडिया से बातचीत के दौरान अपनी मांगों को दोहराया और सरकार से इन पर जल्द कार्रवाई करने की अपील की।

हाईवे पर जाम की स्थिति गंभीर

रास्ते बंद होने के बाद हाईवे पर फंसे ट्रक चालकों ने अपने वाहनों के आगे अन्य वाहन भी खड़े कर दिए। इससे यातायात व्यवस्था और बिगड़ गई तथा जाम की स्थिति गंभीर हो गई।

सुबह से ही प्रमुख सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही और यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ा। बंद के प्रभाव के चलते निजी स्कूलों में छुट्टी रही। वहीं सरकारी स्कूलों में भी विद्यार्थियों की संख्या सामान्य से काफी कम दिखाई दी।

स्कूल-कॉलेजों को लेकर पूरे पंजाब में एक समान बंद का आदेश होने की पुष्टि नहीं है। ऐसे में अभिभावकों और विद्यार्थियों को अपने जिले के प्रशासन या संबंधित शिक्षण संस्थान से स्थिति की जानकारी लेने के बाद ही घर से निकलने की सलाह दी गई बंद के दौरान अस्पताल, एंबुलेंस, दवा की दुकानें और अन्य आवश्यक आपात सेवाओं को छूट दी गई है। मरीजों, बुजुर्गों और जरूरी काम से यात्रा करने वाले लोगों को राहत देने के लिए आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों को रास्ता देने की व्यवस्था की गई है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

LPU चांसलर अशोक मित्तल बोले- पंजाब में डर लग रहा:यहां गैंगस्टरवाद, बिजनेसमैन डरा हुआ; चितकारा-लवली में हिंसा का सेम पैटर्न

जालंधर , (PNL) : पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के मालिक व चांसलर …

पंजाब CM को जापान जाने की नहीं मिली परमिशन:केंद्र ने सुरक्षा का हवाला दिया, एशियन गेम्स का हॉकी मैच देखने जाने वाले थे मान

मोहाली , (PNL) ; पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को एशियन खेलों में भारतीय पुरुष हॉकी …

अमृतसर मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की कोशिश, 8 स्टूडेंट सस्पेंड:2025 बैच के सभी छात्र, CCTV जांच का हिस्सा; प्रबंधन ने 5 अक्टूबर को बुलाई मीटिंग

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के सरकारी मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में जूनियर एमबीबीएस छात्रों के …

पंजाब में आज महिलाओं के खातों में आएंगे ₹1000:तरनतारन में CM मान तीसरी किस्त करेंगे जारी, ₹9,300 करोड़ के बजट का प्रावधान

अमृतस​र , (PNL) : तरनतारन में पंजाब सरकार की ओर से आज ‘मुख्यमंत्री मावां धीयां सत्कार …

खन्ना में कपड़ों के शोरूम में आग, दो मंजिलें जलीं:लाखों का कपड़ा जला, फायर सेफ्टी इंतजाम नहीं; संकरी गली में फंसी फायर ब्रिगेड

लुधियाना , (PNL) : खन्ना के मुख्य बाजार में धोबियों वाली गली स्थित देव कलेक्शन कपड़ों …

राहुल की कॉल के बाद पंजाब अध्यक्ष वड़िंग का इस्तीफा:नए कांग्रेस प्रधान पर खींचतान शुरू, सिंगला फ्रंटरनर, चन्नी-रंधावा दिल्ली पहुंचे

लुधियाना , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में चुनाव से पहले नए अध्यक्ष को लेकर खींचतान शुरू …

जालंधर में घर पर ईंट-पत्थरों से हमला:छत पर कुत्तों को लेकर गया था परिवार, पड़ोसी ने की गाली-गलौज; दरवाजा बंद कर बचाई जान

जालंधर , (PNL) : जालंधर के कांशी नगर इलाके में एक घर पर जानलेवा हमला कर …

‘बाप-बेटे ने मिलकर जालंधर नार्थ हलके को ‘नर्क’ बना दिया है’, वनीत धीर का अवतार हैनरी और बावा हैनरी पर बड़ा आरोप, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलके में विकास कार्यों को लेकर कांग्रेस की ओर …

बड़ी खबर : पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने की इस्तीफे की पेशकश, नए नाम का ऐलान जल्द

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब कांग्रेस से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। …

दुबई से तेलअवीव जा रही फ्लाइट डायवर्ट, पायलट ने भेजा हाइजैक का सिग्नल

न्यूज डेस्क, (PNL) : दुबई से तेल अवीव जा रहे फ्लाईदुबई के एक विमान में …

लुधियाना में ₹1.48 करोड़ के लेन-देन में धोखाधड़ी:50 कोरे कागजों पर साइन करवाए, 8000 गज का प्लॉट हड़पा; 6 पर FIR

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में ब्याज पर लिए 1 करोड़ 48 लाख के लेन-देन को …

चंडीगढ़ PGI में स्वाइन फ्लू के 170 केस:H3N2 और इन्फ्लूएंजा-B के मरीज, इनमें 36 बच्चे; सबसे ज्यादा 68 संक्रमित पंजाब से

चंडीगढ़ , (PNL) : बदलते मौसम के बीच चंडीगढ़ PGI में स्वाइन फ्लू, H3N2 और इन्फ्लूएंजा-B …

पंजाब कांग्रेस में 48 घंटे में बड़े बदलाव के आसार:प्रधान राजा वड़िंग को बदला जा सकता है, पायलट की रिपोर्ट पर फैसला लेगा हाईकमान

लुधियाना , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में अगले 48 घंटे के बीच बड़ा बदलाव हो सकता …

अमृतसर में ड्रग्स-हथियार तस्करी का भंडाफोड़:5 आरोपी गिरफ्तार, 13 पिस्तौल और 3.267 किलो हेरोइन बरामद; 22 कारतूस भी मिले

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नशा तस्करी और अवैध हथियारों की सप्लाई के …

अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी:चीफ खालसा दीवान से जुड़ा स्कूल भी शामिल; बच्चों को वापस घर भेजा

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!