Sunday , September 20 2026
Breaking News

लुधियाना में निहंगों का प्रदर्शन:DC दफ्तर के बाहर फिरोजपुर रोड जाम, 3 साल पुराने कत्ल मामले में इंसाफ की मांग; एडवाइजरी जारी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में सोमवार सुबह से ही भारी हंगामा देखने को मिल रहा है। इंसाफ न मिलने से नाराज निहंगों ने डीसी कार्यालय के बाहर फिरोजपुर रोड को दोनों ओर से जाम कर दिया है। प्रदर्शनकारी सुबह करीब 10 बजे से सड़क के बीचों-बीच धरना देकर बैठे हैं। पिछले दो घंटे से सड़क के दोनों हिस्सों पर यातायात पूरी तरह ठप है, जिससे आने-जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

धरने पर बैठे निहंगों का आरोप है कि करीब तीन साल पहले निहंग फतेहवीर सिंह की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। उनका कहना है कि इस हत्या के मामले में पुलिस ने पिछले तीन वर्षों में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि मामले के आरोपी अब भी खुलेआम घूम रहे हैं।

प्रदर्शन के कारण मौके पर लगा जाम।

प्रदर्शन के कारण मौके पर लगा जाम।

मजबूरी में लिया चक्का जाम का फैसला

निहंगों का कहना है कि वे लंबे समय से न्याय की मांग को लेकर पुलिस और प्रशासन के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन अब तक उनकी सुनवाई नहीं हुई। उनका आरोप है कि प्रशासन के इसी रवैये से परेशान होकर उन्हें सड़क जाम कर प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होना पड़ा।

धरना और चक्का जाम जारी रहेगा

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक पुलिस इस मामले में ठोस कार्रवाई का भरोसा नहीं देती और फतेहवीर सिंह की हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक उनका धरना और चक्का जाम जारी रहेगा।

ट्रैफिक एडवाइजरी

फिरोजपुर रोड पर डीसी दफ्तर के पास से गुजरने वाले लोग जाम से बचने के लिए वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू को लुधियाना पुलिस ने हिरासत में लिया, CM मान को गिफ्ट करने जा रहे थे शराब

लुधियाना  , (PNL) : पंजाब में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसको लेकर सूबे की सियासत गरमा …

सऊदी अरब पर हमले बर्दाश्त नहीं… हूती विद्रोहियों को भारत का कड़ा मैसेज, पाकिस्तान भी बोला- खाड़ी देश की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाएंगे

न्यूज डेस्क, (PNL) : हूती विद्रोहियों के सऊदी अरब पर किए हालिया हमलों से दुनिया …

जालंधर- कोठी में महिला को बंधक बनाकर लूटा:हाथ-मुंह बांधे, CCTV में 7 लुटेरे लाठी-डंडे लेकर आते दिखे, ₹5 लाख कैश-22 तोले सोना लूटने का दावा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में देर रात लुटेरों ने एक कोठी में घुसकर महिला को …

अमृतसर में पुरानी रंजिश में बुजुर्ग महिला की हत्या:सिर पर ईंटों से हमला,केस में गवाह थी मृतक, पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के वेरपाल थाना क्षेत्र के पंडोरी गांव में पुरानी रंजिश के …

नकोदर में पिता ने अपने बेटे को किया किडनैप:पुलिस को झूठी कहानी बताई, कार सहित युवक किया बरामद, 3 लोग गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नकोदर में एक पिता ने अपने ही बेटे को खुद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!