Sunday , September 20 2026
Breaking News

राष्ट्रपति भवन से हटाए गए IPS वीनू बंसल, असंसदीय व्यवहार और सुरक्षा में सेंध का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : राष्ट्रपति भवन में तैनात रहे दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी के असंसदीय व्यवहार का मामला सामने आया है। विवाद बढ़ने पर सोमवार रात को संयुक्त पुलिस आयुक्त वीनू बंसल को राष्ट्रपति भवन से हटा दिया गया। उन्हें तुरंत प्रभाव से दिल्ली पुलिस मुख्यालय से अटैच कर दिया गया है। कई अधिकारी इसे राष्ट्रपति भवन की सुरक्षा में गंभीर सेंध के रूप में देख रहे हैं।

वीनू बंसल 2004 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। वह एजीएमयूटी कैडर से संबंधित हैं और वर्तमान में संयुक्त पुलिस आयुक्त (सुरक्षा) के पद पर कार्यरत थे। उनकी तैनाती राष्ट्रपति भवन में थी। दिल्ली पुलिस आयुक्त के विशेष कार्य अधिकारी संयुक्त पुलिस आयुक्त एसके जैन ने सोमवार देर रात एक आदेश जारी किया।

इस आदेश में वीनू बंसल को पुलिस मुख्यालय से अटैच करने की बात कही गई। आदेश में तुरंत प्रभाव व अगले आदेश तक शब्दों का इस्तेमाल किया गया है। इसका अर्थ है कि वह तुरंत पुलिस मुख्यालय से अटैच होंगे और अगले आदेश तक वहीं रहेंगे। दिल्ली पुलिस में उत्तर-पश्चिमी जिले के पुलिस उपायुक्त रहते हुए भी वह काफी विवादों में रहे थे। इन विवादों के कारण उन्हें पहले भी जिले से हटा दिया गया था।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू को लुधियाना पुलिस ने हिरासत में लिया, CM मान को गिफ्ट करने जा रहे थे शराब

लुधियाना  , (PNL) : पंजाब में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसको लेकर सूबे की सियासत गरमा …

सऊदी अरब पर हमले बर्दाश्त नहीं… हूती विद्रोहियों को भारत का कड़ा मैसेज, पाकिस्तान भी बोला- खाड़ी देश की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाएंगे

न्यूज डेस्क, (PNL) : हूती विद्रोहियों के सऊदी अरब पर किए हालिया हमलों से दुनिया …

जालंधर- कोठी में महिला को बंधक बनाकर लूटा:हाथ-मुंह बांधे, CCTV में 7 लुटेरे लाठी-डंडे लेकर आते दिखे, ₹5 लाख कैश-22 तोले सोना लूटने का दावा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में देर रात लुटेरों ने एक कोठी में घुसकर महिला को …

अमृतसर में पुरानी रंजिश में बुजुर्ग महिला की हत्या:सिर पर ईंटों से हमला,केस में गवाह थी मृतक, पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के वेरपाल थाना क्षेत्र के पंडोरी गांव में पुरानी रंजिश के …

नकोदर में पिता ने अपने बेटे को किया किडनैप:पुलिस को झूठी कहानी बताई, कार सहित युवक किया बरामद, 3 लोग गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नकोदर में एक पिता ने अपने ही बेटे को खुद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!