डिस्पोजेबल व खाने का सामान: प्लास्टिक की प्लेट, कप, गिलास, कटोरी, कांटे, चाकू, चम्मच, स्ट्रॉ और स्टिरर, 250 माइक्रोन से कम मोटाई वाले प्लास्टिक के डिश, बाउल, ट्रे, गिलास और ढक्कन, थर्मोकोल/स्टायरोफोम के बर्तन, तथा दही, खीर व आइसक्रीम आदि के 250 माइक्रोन से कम के कंटेनर.
पेन, रेजर व पैकेजिंग: यूज एंड थ्रो प्लास्टिक पेन और यूज एंड थ्रो प्लास्टिक रेजर, सीलबंद प्लास्टिक गिलास व मिनरल वाटर पाउच; खाद्य पदार्थों के पाउच, 50 माइक्रोन से कम की इंडस्ट्रियल पैकेजिंग, 30 मिलीलीटर या 30 ग्राम अथवा इससे कम क्षमता वाले प्लास्टिक सैशे, तथा मिठाई के डिब्बों, निमंत्रण पत्रों व सिगरेट पैकेट पर लगने वाली रेपिंग फिल्म.
बैग व सजावटी सामान: हर आकार, रंग व साइज के प्लास्टिक कैरी बैग (बायोमेडिकल वेस्ट बैग को छूट) और पॉलीप्रोपाइलीन से बने नॉन-वोवन कैरी बैग; ईयर बड्स, गुब्बारों, झंडों, कैंडी व आइसक्रीम की प्लास्टिक स्टिक, प्लास्टिक बैनर तथा प्लास्टिक व थर्मोकोल का सजावटी सामान (झालर, कॉनफेटी, माला, रिबन, रेपिंग शीट आदि).
चंडीगढ़ पॉल्यूशन कंट्रोल कमेटी के सदस्य सचिव ने व्यापारियों, दुकानदारों और आम नागरिकों से प्रतिबंधित वस्तुओं का इस्तेमाल बंद करने की अपील की है. प्रतिबंध से जुड़ी जानकारी या शिकायत के लिए सेक्टर-19बी स्थित पर्यावरण भवन में संपर्क किया जा सकता है. विभाग ने 0172-2700311 हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है, जिस पर लोग किसी भी तरह की जानकारी ले सकते हैं और विभाग को सूचना दे सकते हैं.