Tuesday , March 10 2026
Breaking News

बटाला में शराब के ठेके के पास मिला ग्रेनेड, गैंगस्टर्स की वायरल हुई पोस्ट से जागी पुलिस, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब के बटाला के फोकल प्वाइंट स्थित शराब के ठेके की एक नई ब्रांच के गेट के सामने शनिवार सुबह एक ग्रेनेड मिला। इस ग्रेनेड से कोई धमाका नहीं हुआ। पुलिस की टीम और बम डिफ्यूज टीम ने इसे कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। इस घटना का तब पता चला जब शनिवार सुबह गैंगस्टर्स मनु अगवान और गोपी नवांशहरिया की पोस्ट वायरल हुई।

इसके बाद खुफिया एजेंसी और पुलिस में भगदड़ मच गई और मौके पर बटाला के तमाम उच्च अधिकारियों की टीम पहुंच गई। इस संबंध में डीसीपी संजीव कुमार का कहना है। विशेषज्ञ टीम जांच कर रही है कि यह कौन सी विस्फोटक चीज है। फिलहाल इसके डमी बम होने की संभावना बताई जा रही है। वहीं एसएसपी बटाला सुहेल कासिम मीर ने भी इसे डमी ग्रेनेड बताया है। एसएसपी का कहना है कि यह सोशल मीडिया पर एक पब्लिसिटी स्टंट है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

Nancy Grewal केस में आखिरकार गुरपतवंत सिंह पन्नू ने तोड़ी चुप्पी, किया हैरान करने वाला खुलासा, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : कनाडा में पंजाबी यूट्यूबर नैन्सी ग्रेवाल (45) के हत्या मामले में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!