Monday , September 21 2026
Breaking News

लुधियाना में 7 फीट गहरे गड्ढे में गिरे बुजुर्ग: स्कूटी से जा रहे थे, लोगों ने बचाया

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना के शिवपुरी इलाके में स्थित टूटी वाले मंदिर के पास प्रशासन की बड़ी लापरवाही के कारण एक सड़क हादसा सामने आया है। लंबे समय से खस्ताहाल सड़क पर बने एक 7 फीट गहरे गड्ढे में 68 वर्षीय बुजुर्ग अपनी इलेक्ट्रॉनिक एक्टिवा स्कूटी समेत गिर गए। पीड़ित बुजुर्ग अपनी ई-एक्टिवा पर सवार होकर घर का सामान लेने निकले थे। मंदिर के पास सड़क इतनी बुरी तरह टूटी हुई थी कि वह अचानक अनियंत्रित होकर गहरे गड्ढे में जा गिरे। बुजुर्ग के गिरते ही आस-पास के राहगीरों ने तुरंत साहस दिखाया और उन्हें कड़ी मशक्कत के बाद गड्ढे से बाहर निकाला।

हादसे के बाद इलाके में भारी रोष है। बुजुर्ग को काफी गंभीर चोटें आई हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें एक ई-रिक्शा के जरिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया जहां फिलहाल उनका इलाज चल रहा है। मोहल्ला वासियों का आरोप है कि यह सड़क पिछले कई महीनों से मौत का जाल बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि यहां आए दिन दोपहिया वाहन ड्राइवर गिरकर चोटिल होते हैं लेकिन प्रशासन ने आज तक मरम्मत की सुध नहीं ली। आज एक बुजुर्ग की जान जाते-जाते बची है। क्या नगर निगम किसी बड़ी अनहोनी का इंतजार कर रहा है हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने पार्षद और MLA से मांग की है कि इस सड़क और जानलेवा गड्ढों को तुरंत ठीक करवाया जाए। और सड़क का निर्माण किया जाए ताकि लोगों आराम से जा सकें।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू को लुधियाना पुलिस ने हिरासत में लिया, CM मान को गिफ्ट करने जा रहे थे शराब

लुधियाना  , (PNL) : पंजाब में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसको लेकर सूबे की सियासत गरमा …

सऊदी अरब पर हमले बर्दाश्त नहीं… हूती विद्रोहियों को भारत का कड़ा मैसेज, पाकिस्तान भी बोला- खाड़ी देश की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाएंगे

न्यूज डेस्क, (PNL) : हूती विद्रोहियों के सऊदी अरब पर किए हालिया हमलों से दुनिया …

जालंधर- कोठी में महिला को बंधक बनाकर लूटा:हाथ-मुंह बांधे, CCTV में 7 लुटेरे लाठी-डंडे लेकर आते दिखे, ₹5 लाख कैश-22 तोले सोना लूटने का दावा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में देर रात लुटेरों ने एक कोठी में घुसकर महिला को …

अमृतसर में पुरानी रंजिश में बुजुर्ग महिला की हत्या:सिर पर ईंटों से हमला,केस में गवाह थी मृतक, पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के वेरपाल थाना क्षेत्र के पंडोरी गांव में पुरानी रंजिश के …

नकोदर में पिता ने अपने बेटे को किया किडनैप:पुलिस को झूठी कहानी बताई, कार सहित युवक किया बरामद, 3 लोग गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नकोदर में एक पिता ने अपने ही बेटे को खुद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!