Wednesday , September 9 2026
Breaking News

बड़ी खबर : केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश, लैंडिंग दौरान हुआ हादसा, मची अफरा-तफरी, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : श्री केदारनाथ धाम में शनिवार को एक बड़ा हादसा उस समय टल गया जब एम्स ऋषिकेश से मेडिकल इमरजेंसी के लिए आए हेलीकॉप्टर की लैंडिंग के दौरान तकनीकी खराबी के कारण आपातकालीन स्थिति बन गई। हेलीकॉप्टर की टेल (पूंछ) टूट जाने के चलते यह हादसा हुआ। राहत की बात यह रही कि हेलीकॉप्टर में सवार सभी तीन लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं।

यह हेलीकॉप्टर एक महिला श्रद्धालु को एयर रेस्क्यू करने के लिए संजीवनी हेली एंबुलेंस सेवा के अंतर्गत केदारनाथ पहुंचा था। लैंडिंग के समय तकनीकी दिक्कत के चलते पायलट ने स्थिति को समय रहते भांप लिया और मुख्य हेलीपैड से पहले ही एक सुरक्षित समतल स्थान पर आपातकालीन लैंडिंग कर दी।

रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी ने इस घटना की जानकारी देते हुए एक्स पर लिखा, “पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा! संजीवनी हेलीकॉप्टर को तकनीकी खराबी के चलते इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी, जिसमें एआईआईएमएस ऋषिकेश से आई मेडिकल टीम (डॉक्टर व नर्सिंग स्टाफ) भी मौजूद थी। सभी सुरक्षित हैं।”

इस घटना की तकनीकी जांच नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) द्वारा की जाएगी। प्रशासन ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। चारधाम यात्रा के बीच हुई इस घटना ने एक बार फिर हवाई सेवाओं की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं, हालांकि पायलट की तत्परता ने संभावित जान-माल की हानि को टाल दिया।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

हिमाचल में सिख बच्चे से रैगिंग पर अकाल तख्त सख्त:जत्थेदार बोले- ऐसा व्यवहार नहीं चलेगा, प्रिंसिपल बदलने को कहा; वीडियो न चलाने की अपील

अमृतस​र , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे के …

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!