Monday , July 20 2026
Breaking News

पंजाब बजट सेशन में कांग्रेस MLA के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास, खैहरा की पोस्ट पर हंगामा, वित्तमंत्री बोले-नेता विपक्ष ने गालियां निकालीं

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब विधानसभा में बजट सत्र का आज चौथा दिन है। हंगामे के बीच कांग्रेस विधायक सुखपाल खैहरा के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास हुआ। इसके बाद सदन की कार्यवाही को दोपहर 3 बजे तक स्थगित कर दिया गया है।

दरअसल वित्तमंत्री हरपाल चीमा ने कांग्रेस MLA सुखपाल खैहरा की पोस्ट पर सवाल उठाए। चीमा ने कहा कि इसमें लिखा हुआ है कि 1000 रुपए के लिए गिद्दे डालने वाली सूरमे कहां से पैदा कर लेंगी।

चीमा ने पूछा कि क्या माफी मांगोगे। चीमा ने कहा कि अगर हम औरतों और दलित महिलाओं का सम्मान करते हैं तो इसका मतलब ये नहीं कि अगर विरोधी सिल्वर स्पून से पैदा हुए तो उन्हें औरतों के अपमान का हक किसने दिया। इस दौरान कांग्रेस विधायक दल प्रताप बाजवा ने सुखपाल खैहरा की पोस्ट पर खेद जताया।

AAP विधायक इंद्रजीत कौर मान ने कहा कि इस पर कार्रवाई होनी चाहिए। ये बताएंगे कि गरीब कैसे सूरमा पैदा करेंगे। इस मुद्दे को राज्य स्तर पर लेकर जाएंगे। इस मामले में कार्रवाई होगी। इसके बाद स्पीकर ने सदन को आधे घंटे के लिए मुल्तवी कर दिया।

मेडिकल कॉलेज बनाने को लेकर कांग्रेस और AAP के बीच जमकर बहस हुई। कांग्रेस विधायक तृप्त राजिंदर बाजवा ने सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि मैंने सरकारी मेडिकल कॉलेज पूछे लेकिन यह प्राइवेट बता रहे हैं। इस पर सेहत मंत्री बलबीर सिद्धू ने कहा कि प्राइवेट को भी हम मदद देते हैं।

इस पर नेता विपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि वह अपने बनाए मेडिकल कॉलेज की बात करें। इस पर मंत्री अमन अरोड़ा जवाब देने के लिए खड़े हुए लेकिन बाजवा ने विरोध किया कि इसका जवाब हेल्थ मिनिस्टर ही दे सकते हैं, कोई दूसरा मंत्री या पार्टी का प्रधान नहीं। इस पर स्पीकर ने संविधान का प्रावधान सुनाया कि किसी भी मामले के लिए सभी मंत्री जवाबदेह हैं। इसको लेकर हंगामा चलता रहा।

इस दौरान वित्तमंत्री हरपाल चीमा ने कहा कि 75 साल के नेता विपक्ष ने गालियां निकाली हैं। उन्होंने मांग की कि बाजवा माफी मांगें। इन्होंने हमारे लोगों को गालियां दी हैं। ये बदमाशियां कर रहे हैं। इन्हें मेंटल अस्पताल में दाखिल करें। इस हाउस में बदमाशी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रश्नकाल के बाद जीरो ऑवर चल रहा है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना के शिव शक्ति मंदिर में बेअदबी: मूर्तियों में की तोड़फोड़; डमरू ले जाने की कोशिश, पढ़ें

लुधियाना (PNL): लुधियाना में एक मंदिर के अंदर बेअदबी की घटना सामने आने के बाद …

पंजाबी सिंगर करनदीप को आया हार्ट अटैक:खुद VIDEO शेयर किया, बोले- जिम जाता हूं, फिर भी दिल-दिमाग ने काम करना बंद कर दिया

जालंधर , (PNL) : पंजाबी सिंगर, एक्टर, मॉडल और फिटनेस इन्फ्लुएंसर करनदीप को ऑस्ट्रेलिया में हार्ट …

अमृतसर में THAR में मिली युवक की लाश: ड्राइवर के बगल वाली सीट पर थी, पढ़ें हैरान करने वाला मामला

अमृतसर, (PNL) : अमृतसर में सोमवार सुबह सड़क किनारे खड़ी काले रंग की थार गाड़ी …

December में राष्ट्रीय बैडमिंटन Championship…44 साल बाद जालंधर के हंसराज स्टेडियम में भव्य तैयारी, CM भगवंत मान के निर्देश

जालंधर , (PNL) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस साल दिसंबर महीने में जालंधर …

FIFA World Cup Final: स्पेन फिर बना वर्ल्ड चैंपियन, फेरान टॉरेस के गोल से अर्जेंटीना को दी शिकस्त

न्यूज डेस्क, (PNL) : स्पेन एक बार फिर फुटबॉल की दुनिया का बादशाह बन गया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!