Wednesday , September 9 2026
Breaking News

अमृतसर में पूर्व ग्रंथी ने ठेके पर चलाईं ताबड़तोड़ गोलियां : कर्मचारी घायल, 4 आरोपियों पर केस दर्ज

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के गांव चाटीविंड में 6 मार्च की देर रात शराब के ठेके पर हुई फायरिंग का मामला सामने आया है। घटना में ठेके पर काम कर रहे आकाशदीप सिंह उर्फ प्रिंस को गोली और कांच के टुकड़े लग गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता गुरनाम सिंह ने बताया कि 6 मार्च की रात वह अपने भाई भगवान सिंह के घर मौजूद थे। भगवान सिंह के घर से एक घर की दूरी पर प्रगट सिंह के नाम से शराब का ठेका है। रात करीब 10:45 बजे, लोहे के गेट पर गोली चलने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर दोनों भाई बाहर निकले और देखा कि अड्डा चाटीविंड की तरफ से एक गाड़ी गुजर रही थी। गाड़ी में मनप्रीत सिंह उर्फ मन्ना निवासी खैराबाद अपने दो-तीन साथियों के साथ मौजूद था।

शिकायत में बताया गया कि गाड़ी थोड़ी दूरी पर रुकने के बाद मनप्रीत सिंह और उसके साथियों ने ठेके की ओर चार-पांच राउंड फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। फायरिंग के दौरान ठेके के अंदर मौजूद आकाशदीप सिंह को गोली और कांच के टुकड़े लग गए। गोली ठेके के शीशे को तोड़ते हुए लकड़ी के काउंटर से टकराई, जिससे आकाशदीप के पेट और बाएं हाथ में चोट आई। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी मनप्रीत सिंह लगभग दो साल पहले गांव चाटीविंड के गुरुद्वारा गुरु नानक बाग में ग्रंथी रह चुका हैं और अपने परिवार के साथ वहीं रहते थे। कुछ समय से दोनों पक्षों के बीच रंजिश चल रही थी, जो इस वारदात का कारण बनी। पुलिस ने इस मामले में मनप्रीत सिंह सहित चार आरोपियों के खिलाफ पर्चा दर्ज किया है, जबकि तीन आरोपी अभी अज्ञात हैं। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए रेड कर रही है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अमृतसर में हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार:2 पिस्टल बरामद, हाथ में पकड़ा था भारी लिफाफा; पुलिस को देखते ही घबराया

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में पुलिस ने हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक …

जालंधर में 500 ड्रोन से दिखाया गुरु रविदास का जीवन:विचारों और उपदेशों को दर्शाया, शब्द कीर्तन हुआ; कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत पहुंचे

जालंधर , (PNL) : जालंधर के लायलपुर खालसा कॉलेज में मंगलवार को एक शानदार ड्रोन शो …

बड़ी खबर : पंजाबी सिंगर Ammy Virk पर फायरिंग, गाड़ी पर लगी 7 गोलियां, मचा हड़कंप

कनाडा, (PNL) : पंजाबी सिंगर और अभिनेता एमी विर्क को लेकर कनाडा से बड़ी खबर …

जालंधर : इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एसोसिएशन के महासचिव एवं सीनियर पत्रकार पवन धूपर की माता सुरजीत कौर की अंतिम अरदास आज

जालंधर, (PNL) : इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एसोसिएशन के महासचिव एवं पंजाब ई न्यूज़ के संपादक पवन …

लुधियाना में बाबा साहेब की प्रतिमा से छेड़छाड़ पर माहौल तनावपूर्ण, SC समुदाय ने दी बुधवार को बंद की कॉल

लुधियाना, (PNL) : लुधियाना के जालंधर बाईपास चौक के पास संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!