Sunday , October 11 2026
Breaking News

सीएम भगवंत मान ने जालंधर के रायज़ादा हंसराज स्टेडियम को दी 2.14 करोड़ की सौगात, बनेगा नया इंडोर बैडमिंटन हॉल

जालंधर, (PNL) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रविवार को जालंधर के ऐतिहासिक रायज़ादा हंसराज बैडमिंटन स्टेडियम का दौरा कर राज्य के खेल ढांचे को बड़ी सौगात दी। मुख्यमंत्री ने स्टेडियम में नए इंडोर बैडमिंटन हॉल के निर्माण के लिए 2.14 करोड़ रुपये की विशेष ग्रांट मंजूर की। उन्होंने स्वीकृति का चेक डिप्टी कमिश्नर वरजीत सिंह वालिया (आईएएस) और पंजाब बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव रितिन खन्ना को सौंपा।

करीब छह दशक बाद यह पहला अवसर है, जब किसी मौजूदा मुख्यमंत्री ने रायज़ादा हंसराज स्टेडियम का दौरा किया। मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों, कोचों और खेल अधिकारियों से मुलाकात कर उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया तथा दिसंबर में प्रस्तावित सब-जूनियर नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप के सफल आयोजन के लिए राज्य सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया।

लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) इस परियोजना को क्रियान्वित करेगा। विभाग जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू करेगा और अगस्त से निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है। परियोजना के तहत मौजूदा चार आउटडोर मल्टीपर्पज कोर्ट को अत्याधुनिक इंडोर बैडमिंटन हॉल में बदला जाएगा, जिसमें अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

निर्माण पूरा होने के बाद रायज़ादा हंसराज स्टेडियम में कुल 10 इंडोर बैडमिंटन कोर्ट होंगे। यह पंजाब का सबसे बड़ा इंडोर बैडमिंटन परिसर होगा और उत्तर भारत के प्रमुख बैडमिंटन केंद्रों में शामिल हो जाएगा। इससे राज्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के आयोजन की क्षमता भी बढ़ेगी।

यह परियोजना इसलिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि इसी वर्ष दिसंबर में यहां सब-जूनियर नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप आयोजित होगी। लगभग चार दशक बाद स्टेडियम को किसी राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता की मेजबानी का अवसर मिलेगा।

डिप्टी कमिश्नर एवं जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष वरजीत सिंह वालिया ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नया इंडोर हॉल उभरते खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय प्रशिक्षण सुविधाएं उपलब्ध कराएगा और पंजाब में बैडमिंटन के स्तर को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा। उन्होंने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए, ताकि राष्ट्रीय चैंपियनशिप से पहले परियोजना पूरी हो सके।

पंजाब बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव रितिन खन्ना ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार ने पिछले चार वर्षों में खेलों और खेल अधोसंरचना के विकास के लिए अभूतपूर्व वित्तीय सहायता प्रदान की है। उन्होंने कहा कि 2.14 करोड़ रुपये की यह ग्रांट जिला बैडमिंटन एसोसिएशन को अब तक मिली सबसे बड़ी वित्तीय सहायता है।

उन्होंने कहा कि सरकार के निरंतर सहयोग का सकारात्मक असर दिखाई देने लगा है और पंजाब के कई खिलाड़ी राष्ट्रीय बैडमिंटन टीम में जगह बना चुके हैं। नए इंडोर हॉल के निर्माण से राज्य के खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय प्रशिक्षण सुविधाएं मिलेंगी और पंजाब देश के प्रमुख बैडमिंटन केंद्रों में अपनी मजबूत पहचान बनाएगा।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान अगले महीने इस परियोजना का शिलान्यास भी करेंगे। इसे पंजाब में हाल के वर्षों की सबसे महत्वपूर्ण बैडमिंटन अवसंरचना परियोजनाओं में से एक माना जा रहा है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

बस्ती दानिशमंदा की एंट्री पर बनेगा सतगुरु रविदास महाराज जी का भव्य गेट, स्वामी गुरुदीप गिरी जी महाराज तथा कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने किया उद्घाटन

जालंधर, (PNL) : श्री गुरु रविदास महाराज जी के चरणों में समर्पित बस्ती दानिशमंदा गेट …

अमृतसर में तस्करी के 2 नेटवर्क का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार; M-16 समेत 10 हथियार और 15 किलो अफीम बरामद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर रूरल पुलिस ने अवैध हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी के …

जालंधर नॉर्थ में कांग्रेस को लगा झटका, माइक खोसला के भाई राज और भतीजे देवन AAP में शामिल

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलके में कांग्रेस को आम आदमी पार्टी (AAP) ने …

लुधियाना में AAP पार्षद उषा कालिया का निधन:कैंसर का चल रहा था इलाज,अगले महीने थी बेटे की शादी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। लुधियाना के वार्ड …

जालंधर में प्राइवेट स्कूल पर परिजनों का आरोप:तीसरी कक्षा की छात्रा की तबीत बिगड़ी, परिवार ने स्कूल पर लगाए गंभीर

जालंधर , (PNL) : जालंधर के टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षिका पर तीसरी कक्षा की छात्रा …

लुधियाना में ATM ठग को पब्लिक ने दबोचा:जूतों से की पिटाई, पर्स से मिले दर्जनों कार्ड; मोबाइल से बना रहा था PIN का वीडियो

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य …

धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी पर भड़के पंजाब के शाही इमाम:बोले- अपने घर पहुंचकर गीदड़ भभकियों दे रहे; बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर ने कहा था- हमें थैंक्यू बोलो

लुधियाना , (PNL) : बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ओर से कथा …

चंडीगढ़ से भागे लूटेरों का पलवल में एनकाउंटर:पुलिस ने 20KM तक दौड़ाया, 2 को गोली लगी; कारोबारी से गनपॉइंट पर कार लूटी थी

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ के सेक्टर-46 में पुलिस बीट बॉक्स के सामने दुकानदार से गन …

परगट सिंह बोले- CM पद का मैं भी दावेदार:पंजाब कांग्रेस में इतने चेहरे कि हर कोई मुख्यमंत्री बन सकता; राहुल के नेतृत्व में लड़ेंगे चुनाव

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान परगट सिंह ने मुख्यमंत्री पद के लिए …

जालंधर में खुलेआम शराब पीने वालों पर एक्शन:10 राउंड अप, रेहड़ियों-ठेकों पर गिलास देकर पिलाई जा रही थी; चेकिंग में खुलासा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कमिश्नर सतिंदर सिंह की देखरेख में पुलिस प्रशासन लगातार आम …

कनाडा में पंजाबी की टारगेट किलिंग:रेंज रोवर में बैठे युवक को गोलियों से भूना, ब्रदर्स कीपर्स गैंग से जुड़ा था; पहले मिली थी धमकियां

 जालंधर , (PNL) : कनाडा में पंजाबी युवक की टारगेट किलिंग का मामला सामने आया है। …

सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाना और विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय शिक्षा उपलब्ध करवाना मान सरकार की प्राथमिकता : वनीत धीर

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ के हलका इंचार्ज एवं मेयर वनीत धीर ने स्कूल की ओर …

पंजाब DA बकाया केस मामले में हाईकोर्ट पेश हुए चीफ सैक्रेटेरी केएपी सिन्हा, पढ़ें क्या हुई सुनवाई

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) के बकाये मामले में …

बड़ी खबर : नाना पाटेकर की मौत मामले में बड़ा अपडेट, पुलिस ने दर्ज किया केस

मुंबई, (PNL) : बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर की मौत से जुड़ी खबर को लेकर बड़ा …

चंडीगढ़ में 3 साल में पहुंची 252 किलो हेरोइन:चौकी-थाना पुलिस बेखबर, अंतरराज्यीय नेटवर्क के 4 आरोपी दबोचे; फरार 3 डीलरों की तलाश

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में पिछले करीब 3 साल से बड़े स्तर पर हेरोइन की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!