Sunday , November 1 2026
Breaking News

Abhishek Sharma का International Cricket में सबसे तेज शतक,AB de Villiers का रिकॉर्ड टूटा

स्पोर्ट्स, (PNL) : अभिषेक शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ 30 गेंदों में शतक लगाकर इतिहास रच दिया.छक्के पर छक्के, चौके पर चौके…अभिषेक शर्मा ने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में इतिहास रच दिया. बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने अफगानिस्तान के खिलाफ सिर्फ 30 गेंदों में शतक लगा दिया. इसके साथ ही अभिषेक शर्मा इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए, उन्होंने एबी डिविलियर्स का रिकॉर्ड तोड़ा. अभिषेक शर्मा से पहले एबी डिविलियर्स ने 31 गेंदों में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे शतक ठोका था. अब अभिषेक शर्मा के नाम ये रिकॉर्ड दर्ज हो गया है. बता दें ये रिकॉर्ड फुल नेशन टीमों का है.

अभिषेक ने ऐसे जड़ा सबसे तेज शतक

अभिषेक शर्मा ने तीसरे टी20 में क्रीज पर उतरते ही छक्के-चौकों की बारिश कर दी. इस खिलाड़ी ने पावरप्ले में ही 5 छक्के और 5 चौके मारकर अपनी हाफसेंचुरी पूरी कर ली. अभिषेक ने इसके लिए सिर्फ 16 गेंद ली. अर्धशतक लगाने के बाद अभिषेक और ज्यादा खतरनाक हो गए. इस खिलाड़ी ने 10 छक्के और 9 चौकों की मदद से अपनी सेंचुरी पूरी कर ली. अभिषेक अगली 14 गेंदों में ही शतक तक पहुंच गए.

अभिषेक शर्मा ने तोड़े ये रिकॉर्ड

इंटरनेशनल क्रिकेट में अगर फुल मेंबर्स टीम की बात करें तो अभिषेक 30 गेंदों में टी20 शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी हैं. इससे पहले ये रिकॉर्ड सिकंदर रजा और फिन एलेन के नाम था, दोनों ने 33-33 गेंदों में शतक लगाए थे. वैसे अगर नॉन फुल मेंबर्स को भी जोड़ लें तो टी20 में सबसे तेज शतक एस्टोनिया के साहिल चौहान के नाम है, जिन्होंने 27 गेंदों में ये कमाल किया है.

अभिषेक शर्मा ने बनाया छक्कों का रिकॉर्ड

अभिषेक शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ 11 छक्के लगाए. ये एक टी20 मैच में किसी भी इंडियन की ओर से दूसरा बेस्ट प्रदर्शन है. पहले नंबर पर अभिषेक ही हैं, जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में 13 छक्के जड़े थे.

पावरप्ले के किंग अभिषेक

अभिषेक शर्मा टी20 में पावरप्ले में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बन गए. उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ पावरप्ले में 76 रन बना दिए थे. इस खिलाड़ी ने पुर्तगाल के खिलाफ कुलदीप गोहलिया का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 25 गेंदों में 74 रन बनाए थे.

सबसे बड़े स्ट्राइकर अभिषेक

अभिषएक शर्मा टी20 शतक के दौरान सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट रखने वाले भारतीय खिलाड़ी भी बन गए हैं. उन्होंने 317.64 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए. रोहित ने 2017 में 274.41 के स्ट्राइक रेट से सेंचुरी ठोकी थी.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब में 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी होते ही AAP में बगावत, 2 विधायकों ने छोड़ी पार्टी

पटियाला, (PNL) : आम आदमी पार्टी (AAP) ने शनिवार (31 अक्टूबर 2026) को आगामी पंजाब …

जालंधर में भीषण सड़क दुर्घटना, दो दोस्तों की मौत; वे जन्मदिन की पार्टी से लौट रहे थे

जालंधर ,(PNL) : जालंधर में कल देर रात एक दुखद सड़क दुर्घटना में दो युवकों की …

रचनात्मकता और मासूमियत का संगम: ‘द क्रिएटिव बीज़’ ने किडप्रेन्योर कार्यक्रम में नवीन उत्पादों से सबका दिल जीता

चंडीगढ़, (PNL) : छोटी उम्र से ही बच्चों में उद्यमी भावना पैदा करने के उद्देश्य …

मोहाली स्टेडियम तैयार : “एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल और फाइनल की मेजबानी के लिए सभी इंतजाम पूरे हैं”: नितिन कोहली

मोहाली, (PNL) : हॉकी पंजाब के अध्यक्ष एवं हॉकी इंडिया के उपाध्यक्ष नितिन कोहली ने …

जालंधर : उद्योगपतियों की समस्याओं का प्राथमिकता से होगा समाधान, औद्योगिक विकास को मिलेगी गति: मेयर विनीत धीर

जालंधर, (PNL) : शहर के मेयर एवं हलका नॉर्थ के इंचार्ज विनीत धीर ने रबर फुटवियर …

भगवंत मान और मोहिंदर भगत की कार्यशैली से प्रभावित होकर बस्ती दानिशमंदा के सैकड़ों परिवार आम आदमी पार्टी में शामिल

जालंधर, (PNL) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान एवं कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत की जनहितैषी …

‘भाभी चुम्मेवाली’ के पति-बेटी की पिटाई का मामला:लुधियाना में लड़की ने चाचा-चाची और चचेरे भाई पर कराई FIR, बोलीं-मुझे थप्पड़ मारे, बाल खीचें

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रंजीत कौर उर्फ भाभी चुम्मेवाली के पति …

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले 3 वनडे में भी दिखेगा आकिब नबी का एक्शन, प्रसिद्ध कृष्णा की ली जगह

 स्पोर्ट्स , (PNL) : आकिब नबी, न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी 2 वनडे में तो टीम इंडिया …

जालंधर के करतारपुर में नशा तस्करों का तांडव:कारपेंटर से 15 हजार लूटे, पुलिस शिकायत पर घर पर बरसाए पत्थर, चाचा की तोड़ी बांह

जालंधर , (PNL) : जालंधर के करतारपुर में नशा तस्करों युवकों ने कारपेंटर (बढ़ई) युवक को …

संत निरंजन दास के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट का आरोप:जालंधर में थाने के बाहर प्रदर्शन, पुलिस बोली- अभी तक नहीं मिले ठोस सबूत

जालंधर , (PNL) : जालंधर में डेरा सचखंड बल्लां से जुड़े मामले में बीती रात आदमपुर …

गृह मंत्री अमित शाह आज शाम चंडीगढ़ पहुंचेंगे:कल 258 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन-शिलान्यास; ट्रैफिक रूट बदले

 चंडीगढ़ , (PNL) : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार शाम चंडीगढ़ पहुंचेंगे। उनके दौरे को …

अमृतसर में ट्रक ने 2 साल की बच्ची को कुचला:मां के साथ स्कूटी पर जा रही थी, बैक करते वक्त मारी टक्कर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 2 साल की बच्ची की …

अमृतसर एयरपोर्ट पर 1 नवंबर से डिजीयात्रा का लाइव ट्रायल:ई-चिप पासपोर्ट धारकों को मिलेगी फेस स्कैन एंट्री, बार-बार नहीं दिखाने होंगे दस्तावेज

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में स्थित श्री गुरु राम दास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर …

पंजाबियों को ना सिखाओ… Diljit Dosanjh ने दिल्ली कॉन्सर्ट में कहा, अभिजीत दिपके भी थे शो का हिस्सा

न्यूज डेस्क, (PNL) : दिग्गज पंजाबी सिंगर और इंटरनेशनल स्टार दिलजीत दोसांझ का 30 अक्टूबर 2026 …

जालंधर में टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग:1300 कुर्सियां समेत सामान जला, 20 लाख का नुकसान; मालिक ने जताई रंजिश की आशंका

जालंधर , (PNL) : जालंधर जिले में शाहकोट के नजदीकी गांव नंगल अंबियां में बीती रात …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!