Sunday , September 20 2026
Breaking News

अमृतसर में निहंग की हत्या : सीने पर गोली मारी, सुनसान इलाके में मिली लाश; रखड़ पुण्या मेले में आया था

अमृतसर, (PNL) : अमृतसर में देर रात एक निहंग की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसके सीने में कई फायर किए गए। निहंग बाबा बकाला साहिब में चल रहे प्रसिद्ध रखड़ पुण्या मेले में शुक्रवार को पहुंचे थे।निहंग का शव बाबा बकाला सिविल अस्पताल के पीछे सुनसान इलाके से मिला, जिसके सीने पर गोलियों के निशान थे। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और केस दर्ज किया। पुलिस अब हत्या की वजह का पता लगाने के लिए आसपास की CCTV फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी है।

मृतक की पहचान गांव मिगलानी निवासी सरबजीत सिंह के बेटे राजा सिंह के रूप में हुई है। वह मेला देखने पहुंचे थे। शव मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। सीने पर गोली के निशान मिले हैं। इससे साफ है कि राजा सिंह पर बेहद नजदीक से फायरिंग की गई।पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि मेले के दौरान राजा सिंह किन लोगों के संपर्क में था और आखिरी बार उसे किसके साथ देखा गया था। पुरानी रंजिश समेत हत्या से जुड़े दूसरे पहलुओं को भी जांच में शामिल किया गया है।

राजा सिंह की हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। शव को सिविल अस्पताल के पीछे सुनसान इलाके में छोड़ दिया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास का इलाका खंगाला।पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। मेले के आसपास और घटनास्थल की ओर आने-जाने वाले रास्तों की रिकॉर्डिंग देखी जा रही है। साथ ही राजा सिंह के परिवार और परिचितों से पूछताछ की जाएगी। पुलिस यह भी पता लगाएगी कि उसका किसी के साथ विवाद चल रहा था या नहीं।

इससे पहले 26 जुलाई की रात लुधियाना के बाहरला गुरुद्वारा साहिब में मीरी-पीरी दिवस के समागम के दौरान दो निहंग सिंहों के बीच विवाद हो गया था। देखते ही देखते मामला हिंसक हो गया और एक निहंग सिंह ने दूसरे पर दस्ती किरपान से हमला कर दिया।हमले में सोहण सिंह ने सोनू की गर्दन पर दस्ती किरपान से वार किया था। गंभीर चोट लगने के कारण सोनू की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी सोहण सिंह हरियाणा के फतेहाबाद का रहने वाला बताया गया था। इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की थी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर- कोठी में महिला को बंधक बनाकर लूटा:हाथ-मुंह बांधे, CCTV में 7 लुटेरे लाठी-डंडे लेकर आते दिखे, ₹5 लाख कैश-22 तोले सोना लूटने का दावा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में देर रात लुटेरों ने एक कोठी में घुसकर महिला को …

अमृतसर में पुरानी रंजिश में बुजुर्ग महिला की हत्या:सिर पर ईंटों से हमला,केस में गवाह थी मृतक, पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के वेरपाल थाना क्षेत्र के पंडोरी गांव में पुरानी रंजिश के …

नकोदर में पिता ने अपने बेटे को किया किडनैप:पुलिस को झूठी कहानी बताई, कार सहित युवक किया बरामद, 3 लोग गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नकोदर में एक पिता ने अपने ही बेटे को खुद …

चंडीगढ़ में टैक्सी ड्राइवर का मर्डर:सड़क किनारे लाश मिली, शरीर पर चाकू के निशान; सेक्टर-56 से कार बरामद

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक टैक्सी ड्राइवर का मर्डर कर दिया गया। शनिवार …

अमृतसर में ड्रोन से आई हथियारों की खेप पकड़ी:5 पिस्टल, 35 कारतूस और 2 ड्रोन बरामद; अटारी स्टेडियम के पास खेतों में पड़ी मिली

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के घरिंडा थाना पुलिस ने पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हथियारों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!