Friday , October 2 2026
Breaking News

जालंधर में आंगनबाड़ी वर्कर्स का धरना:कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत के घर का घेराव, बोलीं-मानदेय काटा जा रहा

जालंधर  , (PNL) : जालंधर में शुक्रवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर भड़कीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और हेल्पर्स ने पंजाब के कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत के अर्बन एस्टेट स्थित आवास का घेराव कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में जिला, ब्लॉक और सेक्टर स्तर के आंगनबाड़ी नेताओं के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुईं। इस दौरान आंगनवाड़ी वर्करों ने पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि सत्ता में आने से पहले आम आदमी पार्टी ने उनसे जो वादे किए थे, वे आज तक पूरे नहीं हुए हैं। कार्यकर्ताओं ने साफ शब्दों में कहा कि चुनाव से पहले सरकार ने मानदेय (ऑनररियम) दोगुना करने की गारंटी दी थी, लेकिन दोगुना तो दूर, उन्हें मिलने वाला मौजूदा मानदेय भी कटौती के साथ दिया जा रहा है। इसके साथ ही आंगनवाड़ी नेताओं ने बच्चों के लिए आने वाले राशन की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने राशन के टेंडर प्राइवेट कंपनियों को दे दिए हैं, जिसके बाद से सेंटरों में बेहद घटिया और निकम्मा राशन भेजा जा रहा है। वर्करों का आरोप है कि इस टेंडर व्यवस्था में भारी कमीशनखोरी चल रही है, जिसका सीधा असर बच्चों की सेहत पर पड़ रहा है।

आरोप-बच्चों को आंगनबाड़ी सेंटरों से छीनकर प्राइमरी स्कूलों में भेज प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांगों में प्री-प्राइमरी शिक्षा का मुद्दा भी शामिल रहा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय 3 से 6 साल तक के बच्चों को आंगनबाड़ी सेंटरों से छीनकर प्राइमरी स्कूलों में भेज दिया गया था। कार्यकर्ताओं ने मांग की है कि इन बच्चों को वापस आंगनवाड़ी सेंटरों में भेजा जाए और आंगनवाड़ी वर्करों को ही फ्री नर्सरी टीचर का दर्जा दिया जाए। प्रदर्शन के दौरान आंगनवाड़ी प्रतिनिधियों के एक गुट ने कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत से मुलाकात कर अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा, जिसके बाद मंत्री द्वारा उचित कार्रवाई के आश्वासन पर घेराव खत्म किया गया। राशन की गुणवत्ता पर गंभीर आरोप आंगबाड़ी वर्कर्स यूनियन की जनरल सेक्रेटरी पंजाब सतवंत कौर ने बच्चों के राशन व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि 0 से 6 साल तक के बच्चों के लिए आने वाला राशन प्राइवेट कंपनियों को दे दिया गया है। इसमें भारी कमीशनखोरी हो रही है। गांवों में भेजा जा रहा राशन इतना घटिया है कि लाभार्थी (बेनिफिशियरी) उसे लेने से मना कर रहे हैं और कह रहे हैं कि इस राशन को तो पशु भी नहीं खा सकते।

मावां-धीयां सत्कार योजना और भर्ती में धांधली का दावा यूनियन नेता ने आरोप लगाया कि ‘मां-धी सत्कार योजना’ के तहत सखियों को 300 रुपये दिए जा रहे हैं, जबकि दिन-रात काम करने वाली वर्कर को महज 25 रुपये और हेल्पर को कुछ भी नहीं दिया जा रहा। यही नहीं, सत्ताधारी पार्टी के नेता वर्करों पर दबाव बनाते हैं कि वे सांझी जगह के बजाय उनके घरों में जाकर ऑनलाइन फॉर्म भरें। भर्ती और प्रमोशन प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए सतवंत कौर ने कहा कि हाईकोर्ट के आदेशों के विपरीत वरिष्ठता (Seniority) को दरकिनार किया जा रहा है। 5 नंबर की शर्त रखकर चहेतों को फायदा पहुंचाने और पैसे ऐंठने का खेल चल रहा है, जिसके कारण कई मामले अदालतों में भी पहुंच चुके हैं।

चंडीगढ़ में वाटर कैनन के इस्तेमाल पर रोष बीते दिनों चंडीगढ़ में हुए प्रदर्शन के दौरान वर्करों पर पानी की बौछारें (वाटर कैनन) छोड़े जाने पर सतवंत कौर ने कड़ा ऐतराज जताया। उन्होंने कहा कि अपनी हक की आवाज उठाने वालों को दबाया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर मानदेय दोगुना नहीं किया गया और आंगनवाड़ी वर्करों को फ्री-नर्सरी टीचर का दर्जा नहीं दिया गया, तो उनका संघर्ष लगातार जारी रहेगा।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

LPU चांसलर अशोक मित्तल बोले- पंजाब में डर लग रहा:यहां गैंगस्टरवाद, बिजनेसमैन डरा हुआ; चितकारा-लवली में हिंसा का सेम पैटर्न

जालंधर , (PNL) : पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के मालिक व चांसलर …

पंजाब CM को जापान जाने की नहीं मिली परमिशन:केंद्र ने सुरक्षा का हवाला दिया, एशियन गेम्स का हॉकी मैच देखने जाने वाले थे मान

मोहाली , (PNL) ; पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को एशियन खेलों में भारतीय पुरुष हॉकी …

अमृतसर मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की कोशिश, 8 स्टूडेंट सस्पेंड:2025 बैच के सभी छात्र, CCTV जांच का हिस्सा; प्रबंधन ने 5 अक्टूबर को बुलाई मीटिंग

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के सरकारी मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में जूनियर एमबीबीएस छात्रों के …

पंजाब में आज महिलाओं के खातों में आएंगे ₹1000:तरनतारन में CM मान तीसरी किस्त करेंगे जारी, ₹9,300 करोड़ के बजट का प्रावधान

अमृतस​र , (PNL) : तरनतारन में पंजाब सरकार की ओर से आज ‘मुख्यमंत्री मावां धीयां सत्कार …

खन्ना में कपड़ों के शोरूम में आग, दो मंजिलें जलीं:लाखों का कपड़ा जला, फायर सेफ्टी इंतजाम नहीं; संकरी गली में फंसी फायर ब्रिगेड

लुधियाना , (PNL) : खन्ना के मुख्य बाजार में धोबियों वाली गली स्थित देव कलेक्शन कपड़ों …

राहुल की कॉल के बाद पंजाब अध्यक्ष वड़िंग का इस्तीफा:नए कांग्रेस प्रधान पर खींचतान शुरू, सिंगला फ्रंटरनर, चन्नी-रंधावा दिल्ली पहुंचे

लुधियाना , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में चुनाव से पहले नए अध्यक्ष को लेकर खींचतान शुरू …

जालंधर में घर पर ईंट-पत्थरों से हमला:छत पर कुत्तों को लेकर गया था परिवार, पड़ोसी ने की गाली-गलौज; दरवाजा बंद कर बचाई जान

जालंधर , (PNL) : जालंधर के कांशी नगर इलाके में एक घर पर जानलेवा हमला कर …

‘बाप-बेटे ने मिलकर जालंधर नार्थ हलके को ‘नर्क’ बना दिया है’, वनीत धीर का अवतार हैनरी और बावा हैनरी पर बड़ा आरोप, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलके में विकास कार्यों को लेकर कांग्रेस की ओर …

बड़ी खबर : पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने की इस्तीफे की पेशकश, नए नाम का ऐलान जल्द

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब कांग्रेस से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। …

दुबई से तेलअवीव जा रही फ्लाइट डायवर्ट, पायलट ने भेजा हाइजैक का सिग्नल

न्यूज डेस्क, (PNL) : दुबई से तेल अवीव जा रहे फ्लाईदुबई के एक विमान में …

लुधियाना में ₹1.48 करोड़ के लेन-देन में धोखाधड़ी:50 कोरे कागजों पर साइन करवाए, 8000 गज का प्लॉट हड़पा; 6 पर FIR

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में ब्याज पर लिए 1 करोड़ 48 लाख के लेन-देन को …

चंडीगढ़ PGI में स्वाइन फ्लू के 170 केस:H3N2 और इन्फ्लूएंजा-B के मरीज, इनमें 36 बच्चे; सबसे ज्यादा 68 संक्रमित पंजाब से

चंडीगढ़ , (PNL) : बदलते मौसम के बीच चंडीगढ़ PGI में स्वाइन फ्लू, H3N2 और इन्फ्लूएंजा-B …

पंजाब कांग्रेस में 48 घंटे में बड़े बदलाव के आसार:प्रधान राजा वड़िंग को बदला जा सकता है, पायलट की रिपोर्ट पर फैसला लेगा हाईकमान

लुधियाना , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में अगले 48 घंटे के बीच बड़ा बदलाव हो सकता …

अमृतसर में ड्रग्स-हथियार तस्करी का भंडाफोड़:5 आरोपी गिरफ्तार, 13 पिस्तौल और 3.267 किलो हेरोइन बरामद; 22 कारतूस भी मिले

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नशा तस्करी और अवैध हथियारों की सप्लाई के …

अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी:चीफ खालसा दीवान से जुड़ा स्कूल भी शामिल; बच्चों को वापस घर भेजा

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!