Sunday , October 11 2026
Breaking News

इटली पुलिस कस्टडी में पंजाबी की मौत:बहन बोली- होशियारपुर में पाठी था, ₹15 लाख कर्ज लेकर भेजा; छेड़छाड़ नहीं, लड़की का हाथ टच हुआ

जालंधर , (PNL) :  होशियारपुर के युवक सुखविंदर सोनू (23) की इटली में पुलिस हिरासत में मौत हो गई। इटली पुलिस ने उसे लड़कियों से छेड़छाड़ के आरोप में हिरासत में लिया था। उसकी मौत के बाद से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार ने बताया कि सुखविंदर धार्मिक नेचर का था। गांव के गुरुद्वारे में पाठी रहा है।

उन्होंने बताया कि लड़कियों की तरफ उसका कभी ध्यान तक नहीं था। इस झूठे इल्जाम को वह बर्दाश्त नहीं कर पाया। 5 साल पहले 11वीं तक पढ़ने के बाद वह इटली चला गया था।

मां ने अपने गहने गिरवी रख लगभग 15 लाख का कर्ज उठाकर उसे भेजा था। बेटे के लौटने और परिवार की गरीबी खत्म होने के इंतजार में मां का 2 साल पहले निधन हो गया। घर पर बुजुर्ग पिता को तो 1 दिन पहले इटली से मिले लेटर से ये भी समझ नहीं आया कि हुआ क्या है।

आस-पड़ोस के पढ़े-लिखे लोगों को भी लेटर दिखाया, लेकिन कोई भी उसमें इटालियन भाषा में लिखी बातों को समझ नहीं पाया। इसके बाद गांव के ही किसी युवा ने AI के जरिए इटालियन से लेटर को पंजाबी में कन्वर्ट किया। उसने बताया अंकल जी सुखविंदर की तो मौत हो गई है। इसमें यही लिखा है।

ये सुन परिवार में चीख-पुकार मच गई। इसके बाद फिर गांव के ही इटली में रहते दूसरे युवकों से पता करने को कहा। जब युवकों ने वहां की पुलिस से पता किया तब जाकर कंफर्म हुआ कि सच में मौत हुई है। सुखविंदर गांव मियानी का रहने वाला था।

सुखविंदर सोनू, जिसकी मौत हो गई।

सुखविंदर सोनू, जिसकी मौत हो गई।

अब पढ़िए सुखविंदर के साथ इटली में क्या हुआ…

परिवार का इकलौता बेटा, 2 बहनें, 1 शादीशुदा

सुखविंदर घर की माली हालत ठीक करने के लिए 5 साल पहले इटली के ब्रेसिया में गया था। वहां पर वह खेती मजदूर के तौर पर काम करता था। उसकी 2 बहनें हैं। एक बहन शादीशुदा है। छोटी बहन अमनदीप ने बताया कि सुखविंदर उनका इकलौता भाई था। उससे परिवार को बहुत उम्मीद थी। उसने वहां पर पक्का होने के लिए भी अप्लाई कर रखा था और इसके बाद घर आना था। वह मां के संस्कार में भी घर नहीं आ पाया था।

गलती से एक लड़की से टच हो गया था

अमनदीप ने बताया कि भाई से जब लास्ट टाइम बात हुई थी तो उसने बताया था कि वह 21 जून को वाटर पार्क में घूमने के लिए गया था। इस दौरान वहां पर तीन लड़कियां सेल्फी ले रही थीं और बातें कर रही थी। पार्क के बीच से गुजरते हुए उसका हाथ एक लड़की के हाथ से छू गया। इसके बाद लड़कियों ने बहस करनी शुरू कर दी और पुलिस को कॉल कर दी। इसके बाद पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया।

अरेस्ट के बाद सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाया भाई

बहन ने बताया कि सुखविंदर को वहां की पुलिस ने हिरासत में लिया है, इसकी सूचना उनको न्यूज के जरिए पता चली। उससे बात भी हुई। लेकिन उसने कहा कि उसका कोई कसूर नहीं है। लड़कियों ने उस पर झूठा इल्जाम लगाया है। अरेस्ट करने के बाद पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। जेल के सेल में ठीक महसूस नहीं करने पर उसे दूसरे सेल में भेजा गया। लेकिन तब तक उसने दम तोड़ दिया। बहन ने बताया कि उसका भाई झूठे इल्जाम को बर्दाशत नहीं कर पाया।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर में 11 अक्टूबर को लगेगा रक्तदान कैंप, जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए आगे आएं लोग

जालंधर, (PNL) : जरूरतमंद मरीजों की मदद करने और रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक …

बस्ती दानिशमंदा की एंट्री पर बनेगा सतगुरु रविदास महाराज जी का भव्य गेट, स्वामी गुरुदीप गिरी जी महाराज तथा कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने किया उद्घाटन

जालंधर, (PNL) : श्री गुरु रविदास महाराज जी के चरणों में समर्पित बस्ती दानिशमंदा गेट …

अमृतसर में तस्करी के 2 नेटवर्क का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार; M-16 समेत 10 हथियार और 15 किलो अफीम बरामद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर रूरल पुलिस ने अवैध हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी के …

जालंधर नॉर्थ में कांग्रेस को लगा झटका, माइक खोसला के भाई राज और भतीजे देवन AAP में शामिल

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलके में कांग्रेस को आम आदमी पार्टी (AAP) ने …

लुधियाना में AAP पार्षद उषा कालिया का निधन:कैंसर का चल रहा था इलाज,अगले महीने थी बेटे की शादी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। लुधियाना के वार्ड …

जालंधर में प्राइवेट स्कूल पर परिजनों का आरोप:तीसरी कक्षा की छात्रा की तबीत बिगड़ी, परिवार ने स्कूल पर लगाए गंभीर

जालंधर , (PNL) : जालंधर के टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षिका पर तीसरी कक्षा की छात्रा …

लुधियाना में ATM ठग को पब्लिक ने दबोचा:जूतों से की पिटाई, पर्स से मिले दर्जनों कार्ड; मोबाइल से बना रहा था PIN का वीडियो

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य …

धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी पर भड़के पंजाब के शाही इमाम:बोले- अपने घर पहुंचकर गीदड़ भभकियों दे रहे; बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर ने कहा था- हमें थैंक्यू बोलो

लुधियाना , (PNL) : बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ओर से कथा …

चंडीगढ़ से भागे लूटेरों का पलवल में एनकाउंटर:पुलिस ने 20KM तक दौड़ाया, 2 को गोली लगी; कारोबारी से गनपॉइंट पर कार लूटी थी

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ के सेक्टर-46 में पुलिस बीट बॉक्स के सामने दुकानदार से गन …

परगट सिंह बोले- CM पद का मैं भी दावेदार:पंजाब कांग्रेस में इतने चेहरे कि हर कोई मुख्यमंत्री बन सकता; राहुल के नेतृत्व में लड़ेंगे चुनाव

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान परगट सिंह ने मुख्यमंत्री पद के लिए …

जालंधर में खुलेआम शराब पीने वालों पर एक्शन:10 राउंड अप, रेहड़ियों-ठेकों पर गिलास देकर पिलाई जा रही थी; चेकिंग में खुलासा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कमिश्नर सतिंदर सिंह की देखरेख में पुलिस प्रशासन लगातार आम …

कनाडा में पंजाबी की टारगेट किलिंग:रेंज रोवर में बैठे युवक को गोलियों से भूना, ब्रदर्स कीपर्स गैंग से जुड़ा था; पहले मिली थी धमकियां

 जालंधर , (PNL) : कनाडा में पंजाबी युवक की टारगेट किलिंग का मामला सामने आया है। …

सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाना और विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय शिक्षा उपलब्ध करवाना मान सरकार की प्राथमिकता : वनीत धीर

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ के हलका इंचार्ज एवं मेयर वनीत धीर ने स्कूल की ओर …

पंजाब DA बकाया केस मामले में हाईकोर्ट पेश हुए चीफ सैक्रेटेरी केएपी सिन्हा, पढ़ें क्या हुई सुनवाई

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) के बकाये मामले में …

बड़ी खबर : नाना पाटेकर की मौत मामले में बड़ा अपडेट, पुलिस ने दर्ज किया केस

मुंबई, (PNL) : बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर की मौत से जुड़ी खबर को लेकर बड़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!