Tuesday , September 1 2026
Breaking News

आयरलैंड से पहली बार हारा भारत, टी20 सीरीज भी हाथ से गई, शर्मनाक हार की 5 वजह

न्यूज डेस्क, (PNL) : एक ओर टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन टीम इंडिया और दूसरी ओर कमजोर आयरलैंड की टीम और फिर वो हुआ जिसके बारे में शायद ही किसी भारतीय फैन ने सोचा होगा. बेलफास्ट में खेले गए पहले टी20 मैच में आयरलैंड ने भारत को हरा दिया. गजब की बात ये है कि आयरलैंड ने इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत को पहली बार हराया है.

आयरलैंड की जीत के हीरो उसके कप्तान लॉर्कन टकर और उसके गेंदबाज रहे. अपना पहला मैच खेल रहे मैथ्यू हॉलार्ड और जय मूंदड़ा ने मिलकर भारत की आधी टीम निपटा दी. नतीजा टीम इंडिया पहला टी20 मैच हार गई और अब वो दो मैचों की सीरीज को जीत नहीं पाएगी. टीम इंडिया अगर अगला मैच जीत भी गई तो भी सीरीज 1-1 से ड्रॉ होगी.

भारत की हार की 5 बड़ी वजह

आइए अब आपको बताते हैं कि दुनिया की नंबर 1 टी20 टीम भारत कैसे आयरलैंड जैसी टीम से हार गई. आखिर कैसे टीम इंडिया 182 रनों के जवाब में महज 148 रनों पर सिमट गई.

भारत की हार की पहली वजह

भारत की हार की सबसे बड़ी वजह रही बेलफास्ट की पिच जो दूसरी पारी में काफी ज्यादा बदल गई. बेलफास्ट की पिच दूसरी पारी में ग्रिप करने लगी. गेंद उसपर पड़कर रुकने लगी और नतीजा ये हुआ कि गेंद बल्ले पर ठीक से नहीं आई, नतीजा भारतीय बल्लेबाज इसमें फंस गए.

भारत की हार की दूसरी वजह

अभिषेक शर्मा के अलावा किसी और बल्लेबाज ने खुलकर खेलने की कोशिश नहीं की. संजू सैमसन, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर जैसे बल्लेबाज फेल साबित हुए. तिलक वर्मा भी बेहद खराब शॉट खेलकर आउट हुए.

भारत की हार की तीसरी वजह

आयरलैंड के गेंदबाजों ने पिच को अच्छे से पढ़ा. खासतौर पर डेब्यू कर रहे दो तेज गेंदबाज जय मूंदड़ा और मैथ्यू हॉलार्ड ने भारतीय बल्लेबाजों को छकाया. हॉलार्ड ने 2 और मूंदड़ा ने 2 विकेट झटके. बाएं हाथ के स्पिनर हमफ्रीस ने 38 रन देकर 3 विकेट लिए.

भारत की हार की चौथी वजह

भारत की गेंदबाजी बेहद ही खराब रही. खासतौर पर प्रसिद्ध कृष्णा ने आयरलैंड को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी. इस खिलाड़ी ने 4 ओवर में 57 रन लुटा दिए. वॉशिंगटन सुंदर ने एक ही ओवर में 19 रन दे दिए.

भारत की हार की पांचवीं वजह

भारत की फील्डिंग भी बेहद खराब रही. टीम इंडिया ने कुल 3 कैच छोड़े. इसमें से एक कैच अभिषेक शर्मा ने छोड़ा जो कि गैरेथ डेलानी का था. उन्हें एक रन पर जीवनदान मिला था और इस खिलाड़ी ने 32 गेंदों मं 49 रन बनाए.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर के थाना बस्ती बाबा खेल प्रभारी लाइन हाजिर:SHO जय इंद्र की जगह गुरदीप सिंह को सौंपा कार्यभार, बच्ची कत्ल मामले-फतेह गैंग पर लापरवाह रहे

जालंधर , (PNL) : जालंधर के थाना बस्ती बावा खेल के SHO जय इंद्र को लाइन …

मोहाली में युवक-युवती पर चली गोलियां:एक की हालत गंभीर, जन्मदिन पार्टी मना रहे थे; मौके से मिले खाली खोल

मोहाली , (PNL) : मोहाली में एक युवक और युवती फायरिंग हुई। सूचना मिलते ही पुलिस …

BJP ने शेयर किया पंजाब CM मान को थप्पड़ मारने वाला AI वीडियो, AAP भड़की, सियासी घमासान तेज

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब में BJP ने सीएम भगवंत मान का एक AI जेनरेटेड वीडियो …

चंडीगढ़ PU में चुनाव, छात्रों और पुलिस में झड़प:नारेबाजी करने वालों को उठाया; स्टूडेंट्स ने लात मारकर लॉ डिपार्टमेंट का दरवाजा खोला

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) और उससे जुड़े चंडीगढ़ के 8 कॉलेजों में सुबह …

जालंधर में हुक्का बार पर पुलिस की रेड:₹10.71 लाख कैश और अवैध शराब मिली, गहने भी जब्त; तस्कर गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!