Thursday , August 6 2026
Breaking News

जालंधर में रेलवे का सीनियर सेक्शन इंजीनियर रिश्वत लेते अरेस्ट:CBI की टीम ने रेड कर पकड़ा

जालंधर , (PNL) :  जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन पर केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सीनियर सेक्शन इंजीनियर को 66 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई चंडीगढ़ से आई सीबीआई टीम ने जालंधर कैंट स्थित ब्रिज वर्कशॉप में की। गिरफ्तारी के बाद आरोपी अधिकारी को पूछताछ और आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए चंडीगढ़ ले जाया गया। जालंधर कैंट स्थित रेलवे ब्रिज वर्कशॉप में तैनात सीनियर सेक्शन इंजीनियर मिलिंद के खिलाफ एक रेलवे ठेकेदार ने भ्रष्टाचार की शिकायत दर्ज कराई थी। ठेकेदार का आरोप था कि बकाया बिलों और काम से जुड़े मामलों के निपटारे के बदले इंजीनियर रिश्वत की मांग कर रहा था। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए सीबीआई चंडीगढ़ ने प्राथमिक जांच की। आरोप सही पाए जाने पर टीम ने जाल बिछाकर आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

योजना के तहत सीबीआई इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम ने जालंधर कैंट स्थित ब्रिज वर्कशॉप में छापेमारी की। जैसे ही शिकायतकर्ता ठेकेदार ने सीनियर सेक्शन इंजीनियर मिलिंद को 66 हजार रुपए की रिश्वत की रकम सौंपी, पहले से घात लगाए बैठी सीबीआई टीम ने उसे मौके पर ही रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। रिश्वत की रकम बरामद करने और आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद सीबीआई की टीम आरोपी इंजीनियर मिलिंद को हिरासत में लेकर चंडीगढ़ रवाना हो गई। वहां उससे मामले में गहन पूछताछ की जा रही है। सीबीआई यह भी जांच कर रही है कि रिश्वतखोरी के इस मामले में रेलवे का कोई अन्य अधिकारी या कर्मचारी भी शामिल है या नहीं।इस कार्रवाई की पुष्टि रेलवे सुरक्षा बल (RPF) थाना जालंधर कैंट के इंस्पेक्टर रविंदर कुमार ने की। उन्होंने बताया कि पूरी रेड सीबीआई की टीम ने की थी। स्थानीय आरपीएफ की इसमें कोई प्रत्यक्ष भूमिका नहीं थी। उन्होंने कहा कि मामले से जुड़ी विस्तृत जानकारी और आगे की कानूनी कार्रवाई की जानकारी सीबीआई का चंडीगढ़ कार्यालय ही जारी करेगा।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

तहलका के पूर्व संपादक तरुण तेजपाल रेप केस में दोषी करार, बॉम्बे हाई कोर्ट ने पलटा सेशंस कोर्ट का फैसला

न्यूज डेस्क, (PNL) : बॉम्बे हाई कोर्ट की गोवा बेंच ने आज गुरुवार को मापुसा …

Donald Trump की सुरक्षा में बड़ी चूक, जेट से टकराने से बचा US राष्ट्रपति का हेलिकॉप्टर

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हवाई सुरक्षा में बड़ी चूक …

अतीक अहमद के छोटे बेटे आबान की मौत, सड़क हादसे में गई जान

न्यूज डेस्क, (PNL) : अतीक अहमद के छोटे बेटे आबान अहमद की सड़क हादसे में …

चंडीगढ़ में AAP का प्रदर्शन, पानी की बौछारें चलाईं:पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रोका, टेबल एजेंडे पर गर्वनर हाउस कूच की कोशिश

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ नगर निगम की 363वीं जनरल हाउस बैठक में 227 करोड़ रुपए …

अमृृतसर केंद्रीय जेल फताहपुर की सुरक्षा पर सवाल:11 मोबाइल और भारी मात्रा में प्रतिबंधित सामान बरामद, जांच जारी

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर की केंद्रीय जेल फताहपुर एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!