ब्रेकिंग : पंजाब सीएम के कैंप दफ्तर में सीबीआई की रेड, भगवंत मान बोले-बीजेपी ने 2027 चुनाव की तैयारियां शुरू की, पढ़ें
Punjab News Live -PNL
October 6, 2026
ताजा खबर, देश विदेश, होम
चंडीगढ़, (PNL): पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के कैंप ऑफिस पर CBI की रेड की खबर सामने आने के बाद प्रदेश की सियासत गरमा गई है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर पोस्ट कर इस कार्रवाई की जानकारी दी और केंद्र की BJP सरकार पर निशाना साधा।
CM भगवंत मान ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार द्वारा ED और CBI जैसी जांच एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है। उन्होंने इस कार्रवाई को पंजाब की राजनीति से जोड़ते हुए कहा कि BJP ने पंजाब 2027 के चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है।
मुख्यमंत्री ने सवाल उठाया कि आखिर जांच एजेंसियों को पंजाब में इस तरह कार्रवाई करने की जरूरत क्यों पड़ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीतिक दबाव बनाने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल किया जा रहा है।
CBI की इस कार्रवाई के बाद पंजाब की सियासत में एक बार फिर आम आदमी पार्टी और BJP के बीच टकराव बढ़ने के आसार हैं। वहीं, मुख्यमंत्री के आरोपों को लेकर BJP की ओर से प्रतिक्रिया का इंतजार है। बता दें कि सीबीआई ने सीएम के ओएसडी राजबीर घुम्मण के मामले में दबिश दी है।