Thursday , October 8 2026
Breaking News

लुधियाना में आयुर्वेदिक क्लिनिक संचालक से लूट:सोने की अंगूठियां उतरवाईं, कैश-मोबाइल और सामान छीना; घर लौट रहे थे

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में घर लौट रहे आयुर्वेदिक क्लिनिक संचालक को पुरानी माधोपुरी पुली के पास 5 बदमाशों ने घेरकर लूट लिया। आरोपियों ने सोने की 2 अंगूठियां, करीब 25 हजार रुपए कैश, 2 मोबाइल फोन समेत अन्य सामान छीन लिया और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

शिकायतकर्ता गगनदीप जैन (51) निवासी गली नंबर 3 महावीर जैन कॉलोनी (लुधियाना) ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 3 अक्टूबर की रात करीब 10:15 बजे वह अपनी दुकान/क्लिनिक बंद करके वापस घर की तरफ जा रहे थे। जैसे ही वह पुरानी माधोपुरी पुली के नजदीक पहुंचे, अचानक 5 व्यक्तियों ने उन्हें घेर लिया।

सोने की अंगूठियां, कैश, लाइसेंस और पर्स छीने बदमाशों ने डरा-धमकाकर उनके साथ छीना-झपटी शुरू कर दी। पीड़ित के मुताबिक लुटेरों ने 2 सोने की अंगूठियां (हाथों से उतरवाईं), 2 पर्स और बैग, जिसमें करीब ₹25,000 कैश था, ड्राइविंग लाइसेंस, 2 एटीएम कार्ड, 1 चांदी का सिक्का और 2 मोबाइल फोन छीन लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

BNS की धाराओं के तहत मामला दर्ज घटना के संबंध में थाना डिवीजन नंबर 3 की पुलिस ने 5 अक्टूबर को FIR दर्ज की है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 304 और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस मामले की जांच कर रहे सब-इंस्पेक्टर (ASI) कुलबीर राज ने बताया कि पुलिस घटनास्थल और आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों के रूट का सुराग लगाया जा सके। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब यूथ कांग्रेस का ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ प्रदर्शन:CEC को हटाने की मांग, सेक्टर-17 में नेम प्लेट पर लिखा वोट चोर

चंडीगढ़ , (PNL) : मतदाता सूची और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर पंजाब यूथ कांग्रेस …

पंजाब से फर्जी शादी कर कनाडा जाना आसान नहीं:दुल्हनों-दूल्हों पर लगेगा 5 साल बैन, 3 साल खर्च उठाना पड़ेगा, सालाना 35 हजार स्पाउस-मैरिज वीजा

जालंधर  , (PNL) : कनाडा पहुंचने के लिए पंजाब से फर्जी शादी करके जाना अब आसान …

लुधियाना स्कूल की बस ने साइकिल सवार छात्रा को कुचला:छठी क्लास की है छात्रा,हालत बेहद नाजुक,सीसीटीवी आई सामने

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एक तेज रफ्तार स्कूल बस ने साइकिल से घर लौट …

जालंधर देहात की बड़ी कार्रवाई:हंगामे के बाद ASI गुरसिंदर सिंह निलंबित,पुलिसकर्मी ने सरकारी वाहन से कई गाड़ियों को मारी थी टक्कर

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात अंतर्गत आने वाले भोगपुर में एक पुलिसकर्मी द्वारा शराब के …

जालंधर में नशेड़ी युवक की तोड़फोड़:रेफर करने पर भड़का शनी शूटर, डॉक्टर से हाथापाई कर मोबाइल और बीपी मशीन तोड़ी

जालंधर , (PNL) : जालंधर में शेखा बजार के तेल वाली गली में स्थित एक क्लीनिक …

पंजाब कांग्रेस प्रधान परगट सिंह 11 को संभालेंगे कार्यभार:बोले- कर्मचारियों को DA दे सरकार, हक के लिए कोर्ट जाने को मजबूर

जालंधर , (PNL) : पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष एवं विधायक परगट सिंह 11 …

पंजाब चुनाव से पहले सांसद अमृतपाल को बड़ी राहत:अमृतसर कोर्ट ने वीडियो कॉल करने की अनुमति दी; असम के डिब्रूगढ़ जेल में बंद हैं

 अमृतसर , (PNL) : पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह को …

CM भगवंत मान के OSD समेत 6 पर CBI ने किया केस दर्ज, केजरीवाल बोले-भाजपा बौखला चुकी है…

चंडीगढ़, (PNL): पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के OSD राजबीर सिंह घुम्मन समेत छह लोगों …

ब्रेकिंग : पंजाब सीएम के कैंप दफ्तर में सीबीआई की रेड, भगवंत मान बोले-बीजेपी ने 2027 चुनाव की तैयारियां शुरू की, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL): पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के कैंप ऑफिस पर CBI की रेड की …

मोहाली में पुलिस पर फायरिंग के आरोपी को जमानत नहीं:ट्रायल शुरू न होने का हवाला दिया, सरकारी वकील का तर्क- वह हार्डकोर गैंगस्टर

 चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब के मोहाली में पुलिस पार्टी पर फायरिंग के मामलों में नामजद …

चंडीगढ़ में कपल ने ट्रेन के आगे कूदकर सुसाइड किया:युवक-युवती की उम्र 19-19 साल; आधी रात को सूचना मिली, दोनों की पहचान हुई

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में कपल ने ट्रेन की चपेट में आकर सुसाइड कर लिया। …

पंजाब में फर्जी PCS अधिकारी बनकर महिला ने AAP नेता से रचाई शादी! सच सामने आया तो उड़ गए होश, 6 लोगों पर FIR

लुधियाना, (PNL): फतेहगढ़ साहिब से आम आदमी पार्टी के ज्वाइंट सेक्रेटरी, जिला परिषद सदस्य और …

जालंधर में पुलिसकर्मियों ने कई गाड़ियों को टक्कर मारी:लोगों ने घेरा वाहन, बोले- नशे में थे, गाड़ी भी नियंत्रित नहीं हो रही थी

जालंधर , (PNL) :  जालंधर के भोगपुर में पुलिसकर्मियों ने शराब के नशे में सरकारी …

अमृतसर में निहंगों ने युवक को पीटा:दो ने हाथ पकड़े, तीसरे ने डंडे मारे; फिर 7 सेकंड में 4 थप्पड़ जड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में निहंगों ने एक युवक की पिटाई कर दी। 20 सेकंड …

CM मान ने चंडीगढ़ पहुंचीं राष्ट्रपति मुर्मू का स्वागत किया:गुलदस्ता भेंट कर जताई खुशी, पंजाब और देश के मुद्दों पर बातचीत हुई

चंडीगढ़ , (PNL) : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आज चंडीगढ़ पहुंचने पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!