Thursday , October 15 2026
Breaking News

Chandigarh के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी:ईमेल में खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखे, CM मान और DGP कार्यालय का जिक्र

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ के 3 सरकारी स्कूलों को ईमेल भेजकर बम धमाके की धमकी दी गई है। ईमेल में खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखने के साथ दोपहर 1:11 बजे स्कूलों में धमाके करने की चेतावनी दी गई। ईमेल में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और डीजीपी कार्यालय का भी जिक्र किया गया है। धमकी मिलने के बाद पुलिस की टीमें जांच के लिए मौके पर पहुंचीं, लेकिन तलाशी के दौरान कोई बम या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। गुरुवार सुबह करीब 9:08 बजे केनेथ मैक्सिमस नाम से एक ईमेल भेजा गया। यह ईमेल सेक्टर-20, सेक्टर-23 और सेक्टर-32 के सरकारी स्कूलों के ईमेल पतों पर भेजा गया था। इसमें लिखा गया, “CHANDIGARH BoleGa KHALISTAN Zindabad Zindabad”।

ईमेल में चंडीगढ़ के स्कूलों में बम धमाके करने की धमकी के साथ अलग-अलग समय का जिक्र किया गया। इसमें कुछ सरकारी कार्यालयों को भी निशाना बनाने की बात लिखी गई। इसके अलावा लिखा गया परविंदर सिंह झोटा की मौत का बदला लेने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को निशाना बनाया जाएगा। ईमेल में इस संबंध में धमकी भरी भाषा का इस्तेमाल किया गया है।

स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी देने के लिए भेजी गई ईमेल।

स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी देने के लिए भेजी गई ईमेल।

ईमेल में CM और DGP कार्यालय का जिक्र

ईमेल में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के खिलाफ आपत्तिजनक और धमकी भरी भाषा का इस्तेमाल किया गया है। इसमें डीजीपी कार्यालय का भी जिक्र है। ईमेल में धमाकों के लिए CM को जिम्मेदार ठहराने जैसी बातें लिखी गई हैं। अंत में “KHALISTAN National ARMY” के नाम के साथ कुछ व्यक्तियों और संगठनों के नाम भी लिखे गए हैं। हालांकि, ईमेल में किसी व्यक्ति या संगठन का नाम होने से यह साबित नहीं होता कि धमकी उसी ने भेजी है। पुलिस ईमेल भेजने वाले की पहचान और संदेश की सत्यता की जांच कर रही है।

पंजाब सचिवालय को पहले भी मिल चुकी है बम से उड़ाने की धमकी।

पंजाब सचिवालय को पहले भी मिल चुकी है बम से उड़ाने की धमकी।

पहले भी हाईकोर्ट से स्कूलों तक मिल चुकी धमकियां

चंडीगढ़ में इससे पहले भी बम से उड़ाने की धमकियां मिलती रही हैं। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट, चंडीगढ़ जिला अदालत, बस स्टैंड, सरकारी और निजी स्कूलों, पासपोर्ट ऑफिस और पंजाब सचिवालय समेत कई स्थानों को अलग-अलग मौकों पर धमकी दी जा चुकी है।

इन मामलों में पुलिस और संबंधित सुरक्षा एजेंसियों ने तलाशी ली थी, लेकिन जांच के दौरान संबंधित स्थानों से कोई बम या संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई थी। इस बार स्कूलों को धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद भी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। इस दौरान भी कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

ईमेल भेजने वाले की पहचान की जांच

पुलिस धमकी भरे ईमेल के स्रोत और इसे भेजने वाले की पहचान का पता लगाने में जुटी है। ईमेल में लिखे संदेशों और धमकी में बताए गए समय को भी जांच में शामिल किया गया है। फिलहाल, पुलिस की जांच में किसी विस्फोटक सामग्री की बरामदगी नहीं हुई है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अमृतसर में स्कॉर्पियो सवार युवक पर फायरिंग:कमर में लगी गोली, 25-30 राउंड चलाए; खुद गाड़ी चलाकर पहुंचा घर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के झंडेर में स्कॉर्पियो सवार युवक पर हमला कर फायरिंग की …

लुधियाना में प्रदर्शन के दौरान युवक की मौत:CM मान का बैनर उतारते समय करंट लगा, तार से टकराई लोहे की रॉड; नीचे गिरा

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना के जमालपुर में चंडीगढ़ रोड पर धरना-प्रदर्शन के दौरान करंट लगने …

अमृतसर में कपड़ा व्यापारी पर फायरिंग:टांग में लगी गोली, दुकान खुली थी, तभी पहुंचे 2 हमलावर; बैग छीनने की कोशिश की

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में बाइक सवार दो युवकों ने कपड़ा व्यापारी पर गोली चला …

परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में पंजाब सरकार का बड़ा एक्शन, SHO बेअंत कौर सस्पेंड

पंजाब डेस्क, (PNL) : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड को लेकर पंजाब सरकार ने बड़ा एक्शन …

AAP विधायकों की पेशी अब 16 अक्टूबर को होगी:पंजाब बंद के समर्थन में अकाल तख्त का फैसला; जांच समिति की मीटिंग भी स्थगित

अमृतस​र , (PNL) : श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज ने आम …

झोटा मर्डर केस के विरोध में BJP का प्रदर्शन:जालंधर DC ऑफिस के सामने CM का पुतला फूंका; कहा-कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमराई

जालंधर , (PNL) : मानसा में झोटा मर्डर केस के विरोध में जालंधर में बीजेपी कार्यकर्ताओं …

लुधियाना में पति ने चाकू से किया अटैक:पत्नी की गर्दन चोटिल, बड़े बेटे के फेफड़े में भरा खून; सुसर की 7 इंच छाती कटी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना के संगोवाल में घरेलू विवाद सुलझाने के लिए हुई बातचीत के …

मैड संधू हत्याकांड का मुख्य आरोपी मुंबई से गिरफ्तार:3 पिस्टल, 5 मैगजीन और 11 कारतूस बरामद; अमृतसर में गोलियां मारकर भागा था

अमृतसर , (PNL) : पंजाबी इन्फ्लुएंसर व मेकअप आर्टिस्ट मैड संधू उर्फ मधुसूदन हत्याकांड में पंजाब …

लुधियाना में निगम इंस्पेक्टर की दिलेरी:राहगीरों को लुटते देख अकेले भिड़े, लुटेरों की बाइक को टक्कर मारी; खुद की गाड़ी का शीशा टूटा

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में घोड़ा छाप कॉलोनी के पास तीन बदमाशों ने बाइक सवार …

मोहाली में कांग्रेस नेता के घर फायरिंग:8 गोलियां मारकर भागे हमलावर; परिवार बोला- डोनी बल गैंग से धमकियां मिल रही थीं

मोहाली , (PNL) : मोहाली में कांग्रेस पार्टी के पूर्व पार्षद नीतू चौधरी के घर फायरिंग …

Jalandhar में AAP काउंसलर के पति पर हमला:4 युवकों ने चाकू से कई वार किए, दो पक्षों में कराने पहुंचे थे समझौता

जालंधर , (PNL) : जालंधर में वार्ड नंबर-23 की पार्षद परमजीत कौर के पति हरपाल सिंह …

Jalandhar में ट्रक-स्कूटी पर गार्डर गिरा:महिला की टांग टूटी, ड्राइवर-क्लीनर बचे; अंडरब्रिज पर एक घंटे जाम रहा ट्रैफिक

जालंधर , (PNL) : जालंधर में सोढल के पास चंदन नगर अंडरब्रिज पर भारी वाहनों को …

Jalandhar में 120 फुटी रोड पेट्रोल पंप पर हुड़दंगियों:बेकसूर युवकों को पीटा, बिना नंबर प्लेट के गाडियो में तेल डलवाने आए थे आरोपी

जालंधर , (PNL) : जालंधर के 120 फुटी रोड स्थित पेट्रोल पंप पर दो युवकों पर …

बिग ब्रेकिंग : परविंदर झोटा हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, इस राज्य से पंजाब पुलिस ने पकड़ा

न्यूज डेस्क. (PNL) : इस समय की बड़ी खबर मानसा से आ रही है। नशे …

जालंधर के वार्ड नंबर 48 में नशों के खिलाफ जागरूकता बैठक, नशा मुक्त पंजाब बनाने के लिए लोगों को किया प्रेरित

जालंधर, (PNL) : पंजाब को नशा मुक्त बनाने और युवा पीढ़ी को नशों के दुष्प्रभावों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!