Monday , August 31 2026
Breaking News

Jalandhar Police के हत्थे चढ़े Punjab Roadways के 3 मुलाजिम, बस से करते थे नशा तस्करी

जालंधर , (PNL):  Jalandhar Police ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पुलिस ने 55 ग्राम हेरोईन बरामद की है। आरोपियों की पहचान अजीत सिंह, कीरत सिंह और दीपक शर्मा के रूप में हुई है और तीनों ही पंजाब रोडवेज के मुलाजिम हैं।ज्वाइंट कमिश्नर संदीप शर्मा ने कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर बस स्टैंड में चैकिंग की जा रही थी। इस दौरान पासपोर्ट दफ्तर की ओर से एक व्यक्ति हाथ में लिफाफा लेकर पैदल आ रहा था। उक्त व्यक्ति नाके पर पुलिस को देखकर वह घबरा गया और उसने अपने हाथ से लिफाफा सड़क किनारे फेंक दिया, जिसके बाद वह तेजी से वापस मुड़ गया।

इस दौरान उनकी टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी को रोक कर घटना स्थल से लिफाफे की चैकिंग की गई तो लिफाफे से 5 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। आरोपी की पहचान अजीत सिंह फिरोजपुर के रूप में हुई है। आरोपी से पूछताछ के दौरान 2 अन्य आरोपी कीरत सिंह और दीपक शर्मा को गिरफ्तार किया है। जिनसे 50 ग्राम हेरोईन बरामद हुई है। आरोपी अजीत सिंह मोहल्ला अमरगढ़ बशीरपुरा रामा मंडी जालंधर में रह रहा है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पूछताछ के दौरान आरोपी अजीत ने बताया कि वह पंजाब रोडवेज में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात है और उसने दीपक शर्मा और कीरत सिंह अमृतसर के व्यक्तियों से हेरोइन खरीदी है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर के थाना बस्ती बाबा खेल प्रभारी लाइन हाजिर:SHO जय इंद्र की जगह गुरदीप सिंह को सौंपा कार्यभार, बच्ची कत्ल मामले-फतेह गैंग पर लापरवाह रहे

जालंधर , (PNL) : जालंधर के थाना बस्ती बावा खेल के SHO जय इंद्र को लाइन …

मोहाली में युवक-युवती पर चली गोलियां:एक की हालत गंभीर, जन्मदिन पार्टी मना रहे थे; मौके से मिले खाली खोल

मोहाली , (PNL) : मोहाली में एक युवक और युवती फायरिंग हुई। सूचना मिलते ही पुलिस …

BJP ने शेयर किया पंजाब CM मान को थप्पड़ मारने वाला AI वीडियो, AAP भड़की, सियासी घमासान तेज

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब में BJP ने सीएम भगवंत मान का एक AI जेनरेटेड वीडियो …

चंडीगढ़ PU में चुनाव, छात्रों और पुलिस में झड़प:नारेबाजी करने वालों को उठाया; स्टूडेंट्स ने लात मारकर लॉ डिपार्टमेंट का दरवाजा खोला

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) और उससे जुड़े चंडीगढ़ के 8 कॉलेजों में सुबह …

जालंधर में हुक्का बार पर पुलिस की रेड:₹10.71 लाख कैश और अवैध शराब मिली, गहने भी जब्त; तस्कर गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!