Saturday , August 1 2026
Breaking News

जालंधर में बारिश, पंजाब-चंडीगढ़ में 5 अगस्त तक अलर्ट:गरज-चमक के साथ बरसेंगे बादल, बठिंडा सबसे गर्म; लोगों के लिए एडवाइजरी जारी

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ और पंजाब में अगले कुछ दिनों तक मानसून सक्रिय रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 5 अगस्त तक राज्य के कई हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी रह सकता है। इस दौरान कई जिलों में गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं जालंधर में हल्की बारिश हो रही है। विभाग ने बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने को लेकर भी चेतावनी जारी की है। हालांकि, 6 अगस्त से बारिश की गतिविधियों में कमी आने के संकेत हैं। इसके बाद कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है।

चंडीगढ़ में शनिवार को मौसम साफ है। धूप निकली हुई है।

चंडीगढ़ में शनिवार को मौसम साफ है। धूप निकली हुई है।

पिछले 24 घंटों के दौरान चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1 डिग्री अधिक रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 1 डिग्री कम है। शहर में अधिकतम आर्द्रता 79 प्रतिशत और न्यूनतम 57 प्रतिशत दर्ज की गई।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिनों में चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 33 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच और न्यूनतम तापमान 23 से 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

एक जून से अब तक चंडीगढ़ में 337.2 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य से करीब 21.3 प्रतिशत कम है। हालांकि, आगामी दिनों में होने वाली बारिश से इस कमी में कुछ सुधार होने की उम्मीद है। वहीं, पंजाब में पिछले 24 घंटों के दौरान औसत अधिकतम तापमान में 0.1 डिग्री सेल्सियस की मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई। राज्य में सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 37.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान लुधियाना में 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि भारी बारिश, तेज हवाओं और बिजली चमकने के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचें। विभाग ने चेतावनी दी है कि निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन सकती है। ऐसे में लोगों को आवश्यक होने पर ही यात्रा करने और मौसम विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अमृतसर में 140 करोड़ की हेरोइन पकड़ी:सीमा पार से संचालित ड्रग्स नेटवर्क का भंडाफोड़; पुलिस ने एक तस्कर किया अरेस्ट

अमृतसर , (PNL) : पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस विंग ने सीमा पार से संचालित हो …

जालंधर में तेज रफ्तार कार ने मजदूरों को रौंदा:3 घायल, ड्राइवर बोला- टायर फटा और गाड़ी बेकाबू हुई, लोगों ने कहा- नशे में था

जालंधर , (PNL) : जालंधर में तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे काम कर रहे और …

पटियाला में चन्नी समर्थकों ने राजा वड़िंग का विरोध किया:’चन्नी लियाओ-कांग्रेस बचाओ’ के नारे लगाए, हूटिंग की; गुस्साए प्रधान ने कहा- कार्रवाई करूंगा

 पटियाला , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में पूर्व CM चरणजीत चन्नी और प्रदेश प्रधान अमरिंदर राजा …

जालंधर के रॉयल स्पा सेंटर में पुलिस रेड:3 युवतियां और युवक गिरफ्तार, मसाज सेंटर में चल रहा था देह व्यापार

जालंधर , (PNL) : जालंधर के छोटी बारादरी पार्ट-2 स्थित रॉयल स्पा मसाज सेंटर की आड़ …

नितिन कोहली की मुहिम को मिला विस्तार, अब रमनीक रंधावा भी विद्यार्थियों तक पहुंचाएंगे कॉपियां

जालंधर, (PNL) : शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू किए गए कॉपी वितरण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!