Saturday , November 21 2026
Breaking News

आमिर खान को Lawrence Bishnoi गैंग की धमकी, तीसरी शादी को बताया लव जिहाद

न्यूज डेस्क, (PNL) : हाल ही में तीसरी शादी करने वाले बॉलीवुड एक्टर आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से धमकी दी गई है. सोशल मीडिया पर एक पोस्ट और ऑडियो क्लिप सामने आई है, जिसे कथित तौर पर आरजू बिश्नोई और टायसन बिश्नोई ने शेयर किया है, जो खुद को लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप से जुड़ा बताते हैं. मैं, पोस्ट में इन लोगों ने कहा कि आमिर खान जैसे लोग हमारे देश में ‘लव जिहाद’ को बढ़ावा दे रहे हैं, जो हमारी संस्कृति के खिलाफ है. हम इस आदमी को बर्दाश्त नहीं करेंगे, और जल्द ही उसे इसके नतीजे भुगतने होंगे. यह सनातन धर्म और देश के खिलाफ है.

हालांकि सूत्रों का कहना है कि मुंबई पुलिस को अब तक आमिर खान या उनकी टीम से कोई शिकायत नहीं आई है. पुलिस को भी मीडिया से फेसबुक और वॉइस नोट के ज़रिए कथित धमकी की जानकारी मिली है जिसे वे वेरीफाई कर रहे हैं. आमिर ख़ान की ओर से शिकायत मिलने पर मामला दर्ज किया जा सकता है. काला हिरण शिकार केस को लेकर लॉरेंस बिश्नोई का सलमान खान के साथ लगातार विवाद चल रहा है. इस बीच अब बिश्नोई गैंग की ओर से पहली बार आमिर खान को धमकी दी गई है.

आमिर खान की तीसरी शादी को बताया लव जिहाद

सोशल मीडिया पर सामने आए पोस्ट और ऑडियो क्लिप में आमिर खान की तीसरी शादी को लव जिहाद बताया गया है. लिखा गया कि हम अपने भाइयों, बहनों और देशवासियों से वादा करते हैं कि जो कोई भी ऐसी शर्मनाक हरकत को बढ़ावा देगा, उससे हम अपने तरीके से निपटेंगे. जो लोग स्टारडम के नाम पर इसे बढ़ावा दे रहे हैं, उनकी सांसें दबा देंगे.

श्रीगंगानगर गैंगरेप केस के आरोपियों को भी दी धमकी

आमिर खान को दी गई धमकी में लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने राजस्थान के श्रीगंगानगर में बच्ची के साथ हुई दरिंदगी की घटना का भी जिक्र किया. लिखा- हम राजस्थान के श्रीगंगानगर में एक मासूम लड़की के साथ हुए भयानक अपराध का भी जिक्र करना चाहते हैं. प्रशासन ने सराहनीय काम किया है, लेकिन कुछ राजनीतिक नेता कुछ आरोपियों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं. यह हमारी पहली और आखिरी चेतावनी है: उस मासूम लड़की के खिलाफ अपराध में जो कोई भी एक प्रतिशत भी शामिल था और कानून से बच निकलता है, उसे हम सज़ा देंगे.

जो राजनीतिक नेता उन्हें बचाने की कोशिश कर रहे हैं, उन्हें तुरंत दखल देना बंद कर देना चाहिए, वरना उनका भी वही हश्र होगा जो उन लोगों का होगा जिन्हें वे बचा रहे हैं. थोड़ी इंसानियत दिखाओ. पोस्ट में प्रवेश और हिमांशु को ‘शहीद’ बताते हुए लिखा कि वो हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे. हम आपकी कुर्बानी बेकार नहीं जाने देंगे. हमारे दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब मिलेगा.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

Punjab: चुनाव से पहले CM भगवंत मान का मास्टर स्ट्रोक, 10 लाख जरूरतमंदों तक पहुंचेगा राशन

न्यूज डेस्क, (PNL) : Punjab में 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान …

IND vs NZ 1st Test Day 2: राहुल-जायसवाल के अर्धशतकों से भारत का पलटवार, 10 साल बाद न्यूजीलैंड ने देखा ऐसा दिन

स्पोर्ट्स , (PNL) : वेलिंगटन में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय …

मोगा के रहने वाले 23 वर्षीय युवक अर्श क्लेर ने कनाडा में इतिहास रच दिया है। वे एबॉट्सफोर्ड स्कूल बोर्ड के उपाध्यक्ष बन गए

मोगा , (PNL) : पंजाब के मोगा निवासी 23 वर्षीय अर्शवीर सिंह उर्फ ​​अर्श क्लेर ने …

ईरान पर नए हमले का फैसला जनवरी के बाद करेंगे ट्रंप, बोले- अभी कोई जल्दबाजी नहीं

 देश विदेश , (PNL) : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर फिर से बड़े …

चंडीगढ़ में 17 सिंगल यूज प्रोडक्ट बैन, नियम तोड़ने पर सील होगी दुकान… कटेगा बिजली-पानी कनेक्शन

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में सिंगल यूज प्लास्टिक और थर्मोकोल से बने उत्पादों पर पूरी …

परगट सिंह के घर पहुंचे डेरा ब्यास प्रमुख, संगत में उत्साह

जालंधर , (PNL) : डेरा ब्यास के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों आज जालंधर दौरे के …

सोने की कीमत में सबसे बड़ी गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती; क्या है आज का रेट

 देश विदेश , (PNL) : सोने और चांदी के दामों में गिरावट सिलसिला जारी है. चांदी …

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने आप में शामिल हुए नवनियुक्त पदाधिकारियों को किया सम्मानित

जालंधर, (PNL) : पंजाब के कैबिनेट मंत्री श्री मोहिंदर भगत ने जालंधर वेस्ट के आम …

अमृतपाल सिंह को लाने असम पहुंची पंजाब पुलिस की टीम, इस दिन आएंगे अमृतसर; दादी के अंतिम संस्कार में होंगे शामिल

न्यूज डेस्क (PNL): खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह को उनकी दादी के अंतिम संस्कार …

चन्नी के कार्यक्रम में पहुंचे राजा वड़िंग, मंच पर सचिन पायलट-परगट सिंह भी रहे मौजूद, बोले-फूट दिखाना हमारी स्ट्रेटर्जी

खन्ना, (PNL) : पंजाब कांग्रेस में नेताओं के बीच चल रही सियासी गतिविधियों के बीच …

राधा स्वामी डेरे के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों से नितिन कोहली और विनीत धीर ने की मुलाकात

जालंधर, (PNL) : आम आदमी पार्टी के जनरल सेक्रेटरी एवं हलका इंचार्ज नितिन कोहली और …

होर्मुज से तेल की सप्लाई नहीं रुकनी चाहिए, ट्रंप बोले- इस मुद्दे पर अमेरिका और चीन की सोच एक

देश विदेश , (PNL) : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन …

IND vs NZ: मोहम्मद सिराज को बाहर करना गलत नहीं, टीम इंडिया के कोच ने Playing XI पर दिया ऐसा गजब बयान

स्पोर्ट्स , (PNL) : वेलिंगटन टेस्ट में भारत का प्रदर्शन कैसा रहा इससे ज्यादा सुर्खियां उसकी …

CM भगवंत मान बोले- दिल्ली के प्रदूषण में पंजाब का हाथ नहीं, बस बदनाम किया गया

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दिल्ली प्रदूषण के सवाल पर …

हाईकाेर्ट ने पंजाब PCS मेन्स रिजल्ट पर लगाई रोक, कैंडिडेट्स की याचिका पर कोर्ट का फैसला

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने कैंडिडेट्स की तरफ से दायर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!