Tuesday , August 25 2026
Breaking News

पंजाब में बिजली बिल ज्यादा आया तो घबराएं नहीं! 63,702 उपभोक्ताओं को मिलेगा 300 यूनिट फ्री बिजली का लाभ

चंडीगढ़, (PNL): पंजाब में बिजली के ज्यादा बिलों को लेकर परेशान चल रहे हजारों उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है। पंजाब सरकार ने ऐसे 63,702 उपभोक्ताओं की पहचान की है, जिन्हें मई और जून महीने में 300 यूनिट तक मिलने वाली मुफ्त बिजली की सब्सिडी का लाभ नहीं मिल सका था।

बिजली मंत्री तरुणप्रीत सिंह सोंध ने मंगलवार को चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि मीटर रीडर्स की हड़ताल के चलते कई इलाकों में वास्तविक मीटर रीडिंग नहीं हो सकी थी। इसके बाद उपभोक्ताओं को औसत खपत के आधार पर बिजली के बिल जारी किए गए। इसी प्रक्रिया में मई-जून की सब्सिडी इन बिलों में शामिल नहीं हो पाई।

सरकार अब इन उपभोक्ताओं के बिलों को दोबारा तैयार करवाएगी। मंत्री के मुताबिक, अगले तीन वर्किंग डे में संशोधित बिल जारी कर दिए जाएंगे, जिसमें पात्र उपभोक्ताओं को 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली की सब्सिडी का लाभ दिया जाएगा।

सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि जिन उपभोक्ताओं ने बढ़ा हुआ बिल पहले ही जमा करवा दिया है, उनके मामले में अतिरिक्त राशि को अगले बिजली बिल में एडजस्ट किया जाएगा।

इसके अलावा ज्यादा बिल आने की शिकायतों के समाधान के लिए सरकार विशेष हेल्पलाइन शुरू करने की तैयारी में है। इस हेल्पलाइन पर शिकायतों का निपटारा करने के लिए 20 कर्मचारियों की विशेष टीम तैनात की जाएगी।

सरकार का दावा है कि इस व्यवस्था से मीटर रीडिंग और सब्सिडी से जुड़ी शिकायतों का जल्द समाधान किया जाएगा और पात्र उपभोक्ताओं को उनका लाभ मिल सकेगा।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अमृतसर में पुलिस ने सादी वर्दी में इंजीनियर को उठाया:रिवॉल्वर दिखा गाड़ी में डालकर ले गए; पिता ने थाने में किडनैपिंग की कंप्लेंट दर्ज कराई

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में एक 26 वर्षीय युवक को रास्ते से उठा लिया गया। …

फिरोजपुर में सरपंच ने दान की 3 करोड़ की संपत्ति:अमृतसर पिंगलवाड़ा को दिए, गोल्ड और डेढ़ करोड़ कैश शामिल

फिरोजपुर , (PNL) : फिरोजपुर के सतियेवाला गांव के सरपंच कुलदीप सिंह भुल्लर ने अनूठी मिसाल …

निज्जर हत्याकांड में 2 पंजाबी गैंगस्टर आमने-सामने:अर्श डल्ला बोला- गोल्डी बराड़ का दावा झूठा, इसने सिद्धू मूसेवाला को झूठ बोलकर मारा

न्यूज डेस्क, (PNL) : कनाडा में खालिस्तानी आतंकी हरदीप निज्जर की हत्या को लेकर पंजाबी …

लुधियाना में ऑडी सवार डॉक्टर पर FIR:अचानक मारी ब्रेक, टक्कर हुई तो एम्बुलेंस की चाबी छीनी: मरीज की बिगड़ी तबीयत

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना के डी.एम.सी. अस्पताल के पास एक डॉक्टर द्वारा एम्बुलेंस चालक से …

लुधियाना में सीवर के ढक्कन को लेकर बवाल:परिवार बोला- सरपंच ने समर्थकों समेत घर पर ईंटें बरसाईं, दिव्यांग बेटी के सिर पर बोतलें मारी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में सरपंच की दबंगई का मामला सामने आया है। सीवर का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!