Sunday , October 11 2026
Breaking News

गुड जॉब पंजाब पुलिस : खन्ना से किडनैप किए छह साल के भवकीरत को पुलिस ने बचाया, एक किडनैपर की मौत, CM मान ने पुलिस की पीठ थपथपाई, पढ़ें

पटियाला, (PNL) : पटियाला पुलिस ने खन्ना से बुधवार शाम को अगवा किए गए छह साल के भवकीरत के अपहरण के केस को सुलझा लिया है। 15 मिनट तक चले एनकाउंटर के बाद पुलिस ने अपरणकर्ताओं के चंगुल से बच्चे को सुरक्षित बचाया है। इस ऑपरेशन में तीन पुलिस मुलाजिम घायल हुए हैं। जबकि मुख्य आरोपी जसप्रीत सिंह (23 साल) की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है। आरोपी बच्चे के गांव में रहने वाला था।

इस सारे ऑपरेशन को पंजाब सीएम भगवंत मान और डीजीपी गौरव यादव पल-पल की अपडेट ले रहे थे। वहीं, डीजीपी गौरव यादव ने इस ऑपरेशन के बाद पूरी पुलिस टीम को दस लाख इनाम देने की घोषणा की है। पूरी वारदात फिल्मी स्टाइल में हुई। इस दौरान आरोपियों ने सीसीटीवी कैमरों से बचने के लिंक सड़कों का प्रयोग किया।

वारदात में अपनी गाड़ियों का प्रयोग नहीं किया। पटियाला के डीआईजी मंदीप सिंह ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि खन्ना की एसएसपी ज्योति यादव व वित्तमंत्री हरपाल सिंह चीमा बच्चे को परिजनों को सौंपा है। सीएम भगवंत मान ने बच्चे को सकुशल बचाने के लिए पंजाब पुलिस की पीठ थपथपाई है।

घर से किया बच्चे को अगवा

खन्ना में 6 वर्षीय बच्चे भवकीरत सिंह को बुधवार शाम सवा छह बजे अगवा कर लिया गया था। बच्चे को जब अगवा किया गया था, उस समय आंगन में खेल रहा था। उसे मास्क पहने दो व्यक्ति बाइक पर उठाकर ले गए थे। जैसे ही यह मामला पुलिस के संज्ञान में आया, इसके बाद इसे तुरंत मुख्यमंत्री भगवंत मान और डीजीपी गौरव यादव के ध्यान में लाया गया।

इसके बाद पुलिस ने तीन जिलों की पुलिस को अलर्ट पर रखा गया। रात दो बजे तक मलेरकोटला पुलिस ने बच्चों को अगवा करने वाले दो लोगों को ट्रेस कर लिया। इसके बाद दो आरोपियों को काबू कर लिया। लेकिन आरोपियों के पास बच्चा नहीं था, जिससे पुलिस की चिंता और बढ़ गई। इस दौरान आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि बच्चा जसप्रीत सिंह के साथ था।

फिर पुलिस आरोपियों के साथ पूरे इलाके में पड़ताल में जुटी हुई थी। उनकी योजना था कि वह परिवार से बच्चे को छोड़ने के बदले एक करोड़ लेंगे। वहीं, अगर पकड़े जाएंगे तो उससे पहले ही बच्चे का खत्म कर देंगे। जिससे पुलिस की चिंता और बढ़ गई।

इसके बाद पटियाला पुलिस ने आज शाम आरोपी को स्कॉर्पियो कार समेत घेर लिया। जब पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, तो उसने पुलिस को फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान आरोपी घायल हो गया और उसे पकड़ लिया गया। इसके बाद बच्चे को कार की सीट के पास से बरामद कर लिया। बच्चा काफी डर गया था।

सात किलोमीटर तक किया था पीछा

बच्चे के दादा गुरजंट सिंह ने बताया कि वह पेशे से किसान हैं। उनकी लगभग पंद्रह एकड़ जमीन है, और वह ठेके पर जमीन लेकर भी खेती करते हैं। इसके अलावा, गांव में उनका आढ़त का काम भी है। जैसे ही दो आरोपी बच्चे को अगवा करके ले गए थे, तो उन्होंने करीब आठ किलोमीटर तक उनका पीछा किया, लेकिन आरोपी भागने में कामयाब रहे। गुरजंट सिंह ने कहा कि यह पक्की बात है कि आरोपी उनके बारे में सब कुछ जानते थे और उन्होंने पहले से रेकी भी की थी।

पहले मांगे एक करोड़, 30 लाख में डील

बच्चे के दादा गुरजंट ने बताया कि शुरुआत में आरोपियों ने कोई फोन नहीं किया, लेकिन बाद में उन्होंने कॉल करके एक करोड़ रुपए की फिरौती मांगी। गुरजंट सिंह ने साफ कह दिया कि उनके पास एक करोड़ रुपए नहीं हैं, बल्कि केवल तीस लाख रुपए ही उपलब्ध हैं। आरोपियों ने कहा था कि शाम आठ बजे तक पैसे का इंतजाम कर लें। इस बीच, गुरजंट सिंह ने इस बारे में पहले ही पुलिस को सूचना दे दी थी। जैसे ही पुलिस को आरोपियों की जानकारी मिली, उन्होंने कार्रवाई करते हुए एनकाउंटर के बाद उन्हें काबू कर लिया

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर नॉर्थ में कांग्रेस को लगा झटका, माइक खोसला के भाई राज और भतीजे देवन AAP में शामिल

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलके में कांग्रेस को आम आदमी पार्टी (AAP) ने …

लुधियाना में AAP पार्षद उषा कालिया का निधन:कैंसर का चल रहा था इलाज,अगले महीने थी बेटे की शादी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। लुधियाना के वार्ड …

जालंधर में प्राइवेट स्कूल पर परिजनों का आरोप:तीसरी कक्षा की छात्रा की तबीत बिगड़ी, परिवार ने स्कूल पर लगाए गंभीर

जालंधर , (PNL) : जालंधर के टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षिका पर तीसरी कक्षा की छात्रा …

लुधियाना में ATM ठग को पब्लिक ने दबोचा:जूतों से की पिटाई, पर्स से मिले दर्जनों कार्ड; मोबाइल से बना रहा था PIN का वीडियो

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य …

धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी पर भड़के पंजाब के शाही इमाम:बोले- अपने घर पहुंचकर गीदड़ भभकियों दे रहे; बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर ने कहा था- हमें थैंक्यू बोलो

लुधियाना , (PNL) : बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ओर से कथा …

चंडीगढ़ से भागे लूटेरों का पलवल में एनकाउंटर:पुलिस ने 20KM तक दौड़ाया, 2 को गोली लगी; कारोबारी से गनपॉइंट पर कार लूटी थी

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ के सेक्टर-46 में पुलिस बीट बॉक्स के सामने दुकानदार से गन …

परगट सिंह बोले- CM पद का मैं भी दावेदार:पंजाब कांग्रेस में इतने चेहरे कि हर कोई मुख्यमंत्री बन सकता; राहुल के नेतृत्व में लड़ेंगे चुनाव

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान परगट सिंह ने मुख्यमंत्री पद के लिए …

जालंधर में खुलेआम शराब पीने वालों पर एक्शन:10 राउंड अप, रेहड़ियों-ठेकों पर गिलास देकर पिलाई जा रही थी; चेकिंग में खुलासा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कमिश्नर सतिंदर सिंह की देखरेख में पुलिस प्रशासन लगातार आम …

कनाडा में पंजाबी की टारगेट किलिंग:रेंज रोवर में बैठे युवक को गोलियों से भूना, ब्रदर्स कीपर्स गैंग से जुड़ा था; पहले मिली थी धमकियां

 जालंधर , (PNL) : कनाडा में पंजाबी युवक की टारगेट किलिंग का मामला सामने आया है। …

सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाना और विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय शिक्षा उपलब्ध करवाना मान सरकार की प्राथमिकता : वनीत धीर

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ के हलका इंचार्ज एवं मेयर वनीत धीर ने स्कूल की ओर …

पंजाब DA बकाया केस मामले में हाईकोर्ट पेश हुए चीफ सैक्रेटेरी केएपी सिन्हा, पढ़ें क्या हुई सुनवाई

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) के बकाये मामले में …

बड़ी खबर : नाना पाटेकर की मौत मामले में बड़ा अपडेट, पुलिस ने दर्ज किया केस

मुंबई, (PNL) : बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर की मौत से जुड़ी खबर को लेकर बड़ा …

चंडीगढ़ में 3 साल में पहुंची 252 किलो हेरोइन:चौकी-थाना पुलिस बेखबर, अंतरराज्यीय नेटवर्क के 4 आरोपी दबोचे; फरार 3 डीलरों की तलाश

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में पिछले करीब 3 साल से बड़े स्तर पर हेरोइन की …

IND vs WI: बस ड्राइवर के बेटे ने टीम इंडिया के नेट्स में मचाई सनसनी, स्टार बल्लेबाजों को छकाया, संजू से मिली शाबाशी

स्पोर्ट्स , (PNL) :  भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला रांची …

अमेरिका में भारतीय IT प्रोफेशनल्स के भविष्य पर मंडराया संकट! समझें ट्रंप के एक्शन से क्या पड़ेगा असर?

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका में काम करने वाले भारतीय IT कर्मचारियों के लिए ग्रीन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!