Monday , July 20 2026
Breaking News

सिंगर ज्योति नूरां के पति पर हमले का आरोप:जालंधर में साइड को लेकर झगड़ा, तेजधार हथियार चले; एक का सिर फटा

जालंधर  , (PNL) :  जालंधर के वेरका मिल्क प्लांट चौक पर गुरुवार देर रात सूफी गायक ज्योति नूरां के पति का एक कार ड्राइवर से साइड को लेकर झगड़ा हो गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट के आरोप लगाए हैं। बताया जा रहा है कि अभिषेक उस्मान और उसके दोस्तों की कार सड़क पर खड़ी थी।

इसी दौरान दूसरे कार ड्राइवर ने रास्ता रोकने का कारण पूछा, जिस पर दोनों के बीच पहले बहस और फिर मारपीट हो गई। इस दौरान एक का सिर फट गया। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कथित तौर पर तेजधार हथियार दिखाई दे रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दूसरे पक्ष के कालिया कॉलोनी निवासी सतिंदर पाल ने बताया कि वह वेरका मिल्क प्लांट की ओर जा रहे थे और उनकी कार का इंडिकेटर चालू था। तभी सामने से आई एक कार रुक गई, जिसमें सवार चार-पांच युवकों ने रास्ता रोकने को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दी।

ज्योति नूरां के पति और साथियों ने हथियारों से हमला किया

विरोध करने पर उन्होंने हथियारों से हमला कर दिया। सतिंदर ने अपने बेटे को बुलाया, तो आरोप है कि हमलावरों ने उस पर भी हमला किया। सतिंदर पाल ने आरोप लगाया कि ज्योति नूरां के पति और उनके साथियों ने तेजधार हथियारों से हमला किया, जिससे उसका सिर फट गया और बेटा भी घायल हो गया।

दूसरे पक्ष के सतिंदर और अन्य लोग घायल हुए हैं।

दूसरे पक्ष के सतिंदर और अन्य लोग घायल हुए हैं।

हमले का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड

सतिंदर ने आरोप लगाया कि उसने हमले का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। घायल सतिंदर और उनके बेटे को इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया। सतिंदर ने बताया कि उन्हें बाद में पता चला कि हमलावरों की कार सूफी गायक ज्योति नूरा के पति की थी। हालांकि वह उन्हें व्यक्तिगत रूप से नहीं जानते थे। सतिंदर पाल ने अपने और बेटे के साथ हुई मारपीट की शिकायत थाना-1 की पुलिस को दे दी है।

पुलिस बोली- CCTV कैमरे चेक किए जाएंगे

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे थाना एक के एसएचओ राकेश कुमार ने बताया कि उन्हें कंट्रोल रूम से वेरका मिल्क प्लांट के पास दो पक्षों में लड़ाई की सूचना मिली थी। हमले में दोनों पक्षों के दो-दो युवक घायल हुए हैं। एसएचओ राकेश कुमार ने आगे कहा कि घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जाएगी और दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर मामले की आगे की जांच की जाएगी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना के शिव शक्ति मंदिर में बेअदबी: मूर्तियों में की तोड़फोड़; डमरू ले जाने की कोशिश, पढ़ें

लुधियाना (PNL): लुधियाना में एक मंदिर के अंदर बेअदबी की घटना सामने आने के बाद …

पंजाबी सिंगर करनदीप को आया हार्ट अटैक:खुद VIDEO शेयर किया, बोले- जिम जाता हूं, फिर भी दिल-दिमाग ने काम करना बंद कर दिया

जालंधर , (PNL) : पंजाबी सिंगर, एक्टर, मॉडल और फिटनेस इन्फ्लुएंसर करनदीप को ऑस्ट्रेलिया में हार्ट …

अमृतसर में THAR में मिली युवक की लाश: ड्राइवर के बगल वाली सीट पर थी, पढ़ें हैरान करने वाला मामला

अमृतसर, (PNL) : अमृतसर में सोमवार सुबह सड़क किनारे खड़ी काले रंग की थार गाड़ी …

December में राष्ट्रीय बैडमिंटन Championship…44 साल बाद जालंधर के हंसराज स्टेडियम में भव्य तैयारी, CM भगवंत मान के निर्देश

जालंधर , (PNL) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस साल दिसंबर महीने में जालंधर …

FIFA World Cup Final: स्पेन फिर बना वर्ल्ड चैंपियन, फेरान टॉरेस के गोल से अर्जेंटीना को दी शिकस्त

न्यूज डेस्क, (PNL) : स्पेन एक बार फिर फुटबॉल की दुनिया का बादशाह बन गया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!