Sunday , October 11 2026
Breaking News

जालंधर में बंद घर से लाश मिली:बाथरूम में गाड़ी के मैट से ढका था, पत्नी-बच्चे ताला लगाकर गायब, बदबू आने लगी तो पता चला

जालंधर , (PNL) : जालंधर में हिमाचल के रहने वाले परिवार के 2 मंजिला घर से किराएदार की लाश मिली है। यह लाश गाड़ी के मैट में लपेटकर बाथरूम में रखी गई थी। बदबू आने पर इसी घर के दूसरे किराएदार को इसका पता चला। पुलिस ने ताला तोड़ा तो लाश बरामद हुई। यहां रहने वाली महिला बच्चों के साथ 3-4 दिन पहले घर को ताला लगाकर चली गई थी। पुलिस ने डेडबॉडी को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि मकान मालिक वहां नहीं मिले। पुलिस ने उन्हें बुलाया है। जिसके बाद किराएदार के बारे में पता चल सकेगा।

जीआरडी एन्क्लेव के हाउस नंबर 416 से शव बरामद करने के लिए पहुंची पुलिस।

जीआरडी एन्क्लेव के हाउस नंबर 416 से शव बरामद करने के लिए पहुंची पुलिस।

सिलसिलेवार ढंग से जानिए पूरा मामला:-

  • 2 मंजिला घर, 2 किराएदार परिवार रहते: शेर सिंह कॉलोनी के रहने वाले हरप्रीत सिंह ने बताया कि यह 2 मंजिला घर है। इसमें 2 किराएदार परिवार रहते हैं। घर के ग्राउंड फ्लोर पर मकिान मालिक खुद रहते हैं जबकि फर्स्ट फ्लोर पर मेरे समेत दोनों किराएदार परिवार रहते हैं।

  • 3 दिन से बंद था कमरा, बदबू आने पर शक हुआ: हरप्रीत ने बताया कि ऊपर का कमरा पिछले 3 दिनों से बंद था। गुरूवार रात उन्हें घर से बदबू आने लगी। उन्होंने पूरे घर को फिनायल से धोया, लेकिन बदबू दूर नहीं हुई। लगातार बदबू आने से उन्हें शक हुआ कि इसमें कुछ गड़बड़ है। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी।

  • पुलिस ने ताला तोड़ा, बाथरूम में पड़ी थी लाश: इसके बाद थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस वहां पहुंची। थाना प्रभारी जयइंद्र ने बताया कि घर पहुंचकर पुलिस पार्टी ने कमरे का ताला तोड़ा। अंदर से तेज बदबू आ रही थी। पुलिस ने जांच की तो बदबू बाथरूम के अंदर से आ रही थी। पुलिस ने वहां जांच की तो अंदर मैट से लिपटा हुई लाश बरामद हुई।

SHO बोले- किराएदार रखवाने वाले को बुलाया थाना प्रभारी जयइंद्र ने कहा कि अभी शव को पहचान के लिए सिविल अस्पताल में रखवाया गया है। मकान मालिक और किराएदार रखवाने वाले प्रॉपर्टी डीलर को भी बुलाया है। किराएदार पहली नजर में प्रवासी लग रहा है। थाने से वेरिफिकेशन करवाए बिना किराएदार रखा गया था। मौके पर मकान में किराएदार के तौर पर रह रहे हरप्रीत ने बताया कि शव बुरी तरह से गल चुका था।

लाश मिलने पर ACP की 2 अहम बातें:-

  • परिवार ताला लगा बाहर गया था: इस मामले में ACP आतिश भाटिया ने बताया कि उन्हें शेर सिंह कॉलोनी के एक घर में किराए पर रहने वाले परिवार के बारे में सूचना मिली थी। परिवार 3-4 दिन से ताला लगाकर गया हुआ था और घर से बदबू आ रही थी। सूचना मिलने पर लेदर कॉम्प्लेक्स और बस्ती बावा खेल के थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। कमरा खोलने पर शव बरामद हुआ।

  • शव पुराना, हालत खराब: ACP आतिश भाटिया ने बताया कि शव पुराना था और उसकी हालत काफी खराब थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवाया गया है। जांच में सामने आया है कि मकान मालिक हिमाचल के रहने वाले हैं। उन्हें फोन पर सूचित कर दिया गया है। उनके आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि उन्होंने मकान किराए पर किसको दिया था।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

बस्ती दानिशमंदा की एंट्री पर बनेगा सतगुरु रविदास महाराज जी का भव्य गेट, स्वामी गुरुदीप गिरी जी महाराज तथा कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने किया उद्घाटन

जालंधर, (PNL) : श्री गुरु रविदास महाराज जी के चरणों में समर्पित बस्ती दानिशमंदा गेट …

अमृतसर में तस्करी के 2 नेटवर्क का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार; M-16 समेत 10 हथियार और 15 किलो अफीम बरामद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर रूरल पुलिस ने अवैध हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी के …

जालंधर नॉर्थ में कांग्रेस को लगा झटका, माइक खोसला के भाई राज और भतीजे देवन AAP में शामिल

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलके में कांग्रेस को आम आदमी पार्टी (AAP) ने …

लुधियाना में AAP पार्षद उषा कालिया का निधन:कैंसर का चल रहा था इलाज,अगले महीने थी बेटे की शादी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। लुधियाना के वार्ड …

जालंधर में प्राइवेट स्कूल पर परिजनों का आरोप:तीसरी कक्षा की छात्रा की तबीत बिगड़ी, परिवार ने स्कूल पर लगाए गंभीर

जालंधर , (PNL) : जालंधर के टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षिका पर तीसरी कक्षा की छात्रा …

लुधियाना में ATM ठग को पब्लिक ने दबोचा:जूतों से की पिटाई, पर्स से मिले दर्जनों कार्ड; मोबाइल से बना रहा था PIN का वीडियो

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य …

धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी पर भड़के पंजाब के शाही इमाम:बोले- अपने घर पहुंचकर गीदड़ भभकियों दे रहे; बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर ने कहा था- हमें थैंक्यू बोलो

लुधियाना , (PNL) : बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ओर से कथा …

चंडीगढ़ से भागे लूटेरों का पलवल में एनकाउंटर:पुलिस ने 20KM तक दौड़ाया, 2 को गोली लगी; कारोबारी से गनपॉइंट पर कार लूटी थी

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ के सेक्टर-46 में पुलिस बीट बॉक्स के सामने दुकानदार से गन …

परगट सिंह बोले- CM पद का मैं भी दावेदार:पंजाब कांग्रेस में इतने चेहरे कि हर कोई मुख्यमंत्री बन सकता; राहुल के नेतृत्व में लड़ेंगे चुनाव

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान परगट सिंह ने मुख्यमंत्री पद के लिए …

जालंधर में खुलेआम शराब पीने वालों पर एक्शन:10 राउंड अप, रेहड़ियों-ठेकों पर गिलास देकर पिलाई जा रही थी; चेकिंग में खुलासा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कमिश्नर सतिंदर सिंह की देखरेख में पुलिस प्रशासन लगातार आम …

कनाडा में पंजाबी की टारगेट किलिंग:रेंज रोवर में बैठे युवक को गोलियों से भूना, ब्रदर्स कीपर्स गैंग से जुड़ा था; पहले मिली थी धमकियां

 जालंधर , (PNL) : कनाडा में पंजाबी युवक की टारगेट किलिंग का मामला सामने आया है। …

सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाना और विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय शिक्षा उपलब्ध करवाना मान सरकार की प्राथमिकता : वनीत धीर

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ के हलका इंचार्ज एवं मेयर वनीत धीर ने स्कूल की ओर …

पंजाब DA बकाया केस मामले में हाईकोर्ट पेश हुए चीफ सैक्रेटेरी केएपी सिन्हा, पढ़ें क्या हुई सुनवाई

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) के बकाये मामले में …

बड़ी खबर : नाना पाटेकर की मौत मामले में बड़ा अपडेट, पुलिस ने दर्ज किया केस

मुंबई, (PNL) : बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर की मौत से जुड़ी खबर को लेकर बड़ा …

चंडीगढ़ में 3 साल में पहुंची 252 किलो हेरोइन:चौकी-थाना पुलिस बेखबर, अंतरराज्यीय नेटवर्क के 4 आरोपी दबोचे; फरार 3 डीलरों की तलाश

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में पिछले करीब 3 साल से बड़े स्तर पर हेरोइन की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!