Monday , September 21 2026
Breaking News

Asian Games 2026: महिला हॉकी में भारत ने इंडोनेशिया को 17-1 से रौंदा, 3 खिलाड़ियों ने लगाई हैट्रिक

स्पोर्ट्स , (PNL) : एशियन गेम्स में भारतीय महिला हॉकी टीम ने लगातार दूसरी जीत दर्ज की है. उज्बेकिस्तान के खिलाफ 19-0 से जीतने के बाद टीम इडिया ने इंडोनेशिया को 17-1 से हरा दिया. भारत की जीत में तीन खिलाड़ियों ने हैट्रिक लगाई. दीपिका, रुतुजा पिसल और नवनीत कौर ने तीन-तीन गोल किए. वहीं सुनेलिता टोप्पो, साक्षी राणा और सलीमा टेटे ने भी गोल दागे. आइए आपको बताते हैं कि कैसे भारतीय टीम ने इंडोनेशिया को रौंदा.

भारत ने इंडोनेशिया पर चारों तरफ से हमला करते हुए उसे चारों खाने चित कर दिया. दीपिका ने सबसे पहले 8वें मिनट में भारत का खाता खोला. इसके बाद सुनेलिता टोप्पो ने 11वें मिनट में गोल कर टीम इंडिया को 2-0 से आगे कर दिया. देखते ही देखते रुतुजा पिसल ने 15वें और 20वें मिनट में दो गोल दाग भारत को और आगे कर दिया. साक्षी राणा ने 25वें और दीपिका ने 28वें मिनट में गोल किया. सुनेलिता टोप्पो ने 30वें मिनट में भारत को एक और गोल की बढ़त दिलाई. 32वें मिनट में इनेस ने भारत को एक और कामयाबी दिलाई. सलीमा टेटे ने 34वें और नवनीत कौर ने 35वें मिनट में अपना गोल किया. इसके बाद इस खिलाड़ी ने 56वें और 57वें मिनट में एक और गोल किया. अंत में टीम इंडिया ने 17-1 से जीत दर्ज की.

उज्बेकिस्तान के खिलाफ भी महाजीत

भारतीय महिला हॉकी टीम ने उज्बेकिस्तान के खिलाफ भी बड़ी जीत दर्ज की थी. टीम ने उज्बेकिस्तान को 19-0 से रौंदा था. इस जीत में दीपिका सेहरावत ने 8 गोल दागे थे. इशिका चौधरी ने भी 3 गोल किए थे. भारतीय महिला हॉकी टीम को अगला मैच 23 सितंबर को थाईलैंड से खेलना है. ये मैच 11.30 बजे शुरू होगा. इसके बाद भारत को 25 सितंबर को जापान और फिर 27 सितंबर को सिंगापुर से खेलना है.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

करतारपुर कॉरिडोर खोलने को जीरो लाइन पर अरदास:भारत-पाक की सिख संगत करेगी प्रार्थना, अमृतसर से जत्थेदार गड़गज्ज भी पहुंचेंगे

अमृतसर , (PNL) : श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर को जल्द खोलने की मांग को लेकर आज …

लुधियाना में नहर किनारे मिली लाश का केस अनसुलझा:3 दिन बाद भी महिला की पहचान नहीं, पेट-गर्दन पर धारदार हथियार के वार

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में नहर किनारे मिली महिला की लाश की तीन दिन बाद …

जालंधर में नाके पर फायरिंग करने के मामले आरोपी गिरफ्तार:3 आरोपी गिरफ्तार, कब्जे से 5 अवैध पिस्तौल और 5 जिंदा कारतूस बरामद

जालंधर , (PNL) : जालंधर कमिशनरेट पुलिस ने नाके पर चेकिंग के दौरान पुलिस टीम पर …

कनाडा में ₹102 करोड़ के लिए 2 गुरुद्वारे गिरवी रखे:कर्ज नहीं लौटाया, कोर्ट ने बेचने पर रोक लगाई; पंजाबी मूल के पूर्व सांसद शक के घेरे में

न्यूज डेस्क, (PNL) : कनाडा के 2 गुरुद्वारे लोन के लिए गिरवी रख दिए गए। …

जत्थेदार के फैसले पर बोले अमरजीत चावला- पक्ष नहीं सुना:मुझे बलि का बकरा बनाया, 35 साल की पंथ सेवा भी नजरअंदाज की

न्यूज डेस्क, (PNL) : शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य और अकाली दल के नेता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!