Friday , October 16 2026
Breaking News
Screenshot

लुधियाना में 70 वर्षीय प्रॉपर्टी कारोबारी की होटल के कमरे में मिली लाश, इंग्लैंड से हाल ही में आए थे, पढ़ें

लुधियाना, (PNL) : लुधियाना के पक्खोवाल स्थित होटल इंपीरियल में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब होटल की पांचवीं मंजिल स्थित कमरा नंबर 508 से 70 वर्षीय प्रॉपर्टी कारोबारी का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान सराभा नगर निवासी सतनाम सिंह के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उन्होंने कमरे में कथित तौर पर जहरीला पदार्थ निगल लिया।

बताया जा रहा है कि सतनाम सिंह एक दिन पहले ही होटल में ठहरने के लिए पहुंचे थे। सोमवार को जब उन्होंने कमरे का दरवाजा नहीं खोला तो होटल स्टाफ को शक हुआ। इसके बाद मास्टर चाबी से कमरा खोला गया, जहां अंदर सतनाम सिंह का शव पड़ा मिला।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद होने की बात सामने आई है, जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। हालांकि, सुसाइड नोट में क्या लिखा है, इसकी आधिकारिक जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।

बेटे का आरोप- बहनों ने झूठे केस में फंसाया

घटना की जानकारी मिलते ही सतनाम सिंह के परिवार के सदस्य भी होटल पहुंचे। मौके पर उनके बेटे समरदीप ने आरोप लगाया कि उनके पिता इंग्लैंड में रहते थे और उनकी बहनों ने उन्हें प्रॉपर्टी के कथित विवाद को लेकर झूठे केस में फंसा दिया था। बेटे के मुताबिक, FIR में उनके नाम भी शामिल करवाए गए थे, जिसके कारण उनके पिता पर लगातार दबाव बनाया जा रहा था।

समरदीप ने दावा किया कि सराभा नगर में करीब 300 गज का मकान उनके पिता के नाम है और इसी संपत्ति को लेकर उनकी बहनों की ओर से उन्हें धमकियां दी जा रही थीं।

‘पिता होटल कैसे पहुंचे, हमें नहीं पता’

समरदीप ने बताया कि उन्हें यह भी जानकारी नहीं थी कि उनके पिता होटल इंपीरियल में कब और कैसे पहुंचे। उनके मुताबिक, एक दिन पहले तक इंग्लैंड के नंबर पर पिता से उनकी बातचीत हो रही थी। सोमवार को जब उन्होंने फोन किया तो पिता ने कॉल रिसीव नहीं की। इसके बाद होटल स्टाफ ने परिवार को घटना की जानकारी दी।

सुसाइड नोट में 5 से 7 लोगों के नाम होने का दावा

समरदीप ने दावा किया कि उनके पिता द्वारा छोड़े गए सुसाइड नोट में उन लोगों के नाम लिखे हैं, जिन्होंने कथित तौर पर उन्हें परेशान किया। उनके अनुसार, नोट में करीब 5 से 7 लोगों के नाम हैं।

परिवार ने कहा है कि जब तक मामले में नामजद बताए जा रहे लोगों की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक वे सतनाम सिंह का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।

फिलहाल पुलिस सुसाइड नोट, फोरेंसिक साक्ष्यों और परिवार के बयानों के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है। मौत के वास्तविक कारणों और लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब बंद का असर, बाजार सुनसान; गुरु नानक मिशन चौक पर भारी पुलिस बल तैनात

जालंधर  , (PNL) : नशा-विरोधी कार्यकर्ता परविंदर जोटा की हत्या के विरोध में आज, 15 अक्टूबर …

अमृतसर में स्कॉर्पियो सवार युवक पर फायरिंग:कमर में लगी गोली, 25-30 राउंड चलाए; खुद गाड़ी चलाकर पहुंचा घर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के झंडेर में स्कॉर्पियो सवार युवक पर हमला कर फायरिंग की …

Chandigarh के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी:ईमेल में खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखे, CM मान और DGP कार्यालय का जिक्र

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ के 3 सरकारी स्कूलों को ईमेल भेजकर बम धमाके की धमकी …

लुधियाना में प्रदर्शन के दौरान युवक की मौत:CM मान का बैनर उतारते समय करंट लगा, तार से टकराई लोहे की रॉड; नीचे गिरा

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना के जमालपुर में चंडीगढ़ रोड पर धरना-प्रदर्शन के दौरान करंट लगने …

अमृतसर में कपड़ा व्यापारी पर फायरिंग:टांग में लगी गोली, दुकान खुली थी, तभी पहुंचे 2 हमलावर; बैग छीनने की कोशिश की

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में बाइक सवार दो युवकों ने कपड़ा व्यापारी पर गोली चला …

परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में पंजाब सरकार का बड़ा एक्शन, SHO बेअंत कौर सस्पेंड

पंजाब डेस्क, (PNL) : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड को लेकर पंजाब सरकार ने बड़ा एक्शन …

AAP विधायकों की पेशी अब 16 अक्टूबर को होगी:पंजाब बंद के समर्थन में अकाल तख्त का फैसला; जांच समिति की मीटिंग भी स्थगित

अमृतस​र , (PNL) : श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज ने आम …

झोटा मर्डर केस के विरोध में BJP का प्रदर्शन:जालंधर DC ऑफिस के सामने CM का पुतला फूंका; कहा-कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमराई

जालंधर , (PNL) : मानसा में झोटा मर्डर केस के विरोध में जालंधर में बीजेपी कार्यकर्ताओं …

लुधियाना में पति ने चाकू से किया अटैक:पत्नी की गर्दन चोटिल, बड़े बेटे के फेफड़े में भरा खून; सुसर की 7 इंच छाती कटी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना के संगोवाल में घरेलू विवाद सुलझाने के लिए हुई बातचीत के …

जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट, एयर इंडिया की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग

न्यूज डेस्क, (PNL) : जयपुर एयरपोर्ट पर विमान हाईजैक होने के अलर्ट के बाद हड़कंप …

मैड संधू हत्याकांड का मुख्य आरोपी मुंबई से गिरफ्तार:3 पिस्टल, 5 मैगजीन और 11 कारतूस बरामद; अमृतसर में गोलियां मारकर भागा था

अमृतसर , (PNL) : पंजाबी इन्फ्लुएंसर व मेकअप आर्टिस्ट मैड संधू उर्फ मधुसूदन हत्याकांड में पंजाब …

लुधियाना में निगम इंस्पेक्टर की दिलेरी:राहगीरों को लुटते देख अकेले भिड़े, लुटेरों की बाइक को टक्कर मारी; खुद की गाड़ी का शीशा टूटा

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में घोड़ा छाप कॉलोनी के पास तीन बदमाशों ने बाइक सवार …

मोहाली में कांग्रेस नेता के घर फायरिंग:8 गोलियां मारकर भागे हमलावर; परिवार बोला- डोनी बल गैंग से धमकियां मिल रही थीं

मोहाली , (PNL) : मोहाली में कांग्रेस पार्टी के पूर्व पार्षद नीतू चौधरी के घर फायरिंग …

Jalandhar में AAP काउंसलर के पति पर हमला:4 युवकों ने चाकू से कई वार किए, दो पक्षों में कराने पहुंचे थे समझौता

जालंधर , (PNL) : जालंधर में वार्ड नंबर-23 की पार्षद परमजीत कौर के पति हरपाल सिंह …

Jalandhar में ट्रक-स्कूटी पर गार्डर गिरा:महिला की टांग टूटी, ड्राइवर-क्लीनर बचे; अंडरब्रिज पर एक घंटे जाम रहा ट्रैफिक

जालंधर , (PNL) : जालंधर में सोढल के पास चंदन नगर अंडरब्रिज पर भारी वाहनों को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!