Monday , July 20 2026
Breaking News

लुधियाना में लोगों ने पकड़े बाइक चोर:पेट्रोल खत्म हुआ तो पैदल भागने लगे, भीड़ ने पीछा कर दबोचा

लुधियाना  , (PNL) : लुधियाना में लोगों ने दो बाइक चोरों को रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोपी पेट्रोल खत्म होने पर चोरी की मोटरसाइकिल छोड़कर पैदल भागने लगे। स्थानीय लोगों ने उनका पीछा कर दबोच लिया। इसके बाद गुस्साई भीड़ ने दोनों को पेड़ से बांध दिया और पुलिस के पहुंचने तक वहीं रखा।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तीन युवक चोरी की बाइक पर सवार होकर भाग रहे थे। संदेह होने पर उनका पीछा किया। गिल वाली नहर के पास बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया, जिसके बाद तीनों आरोपी मोटरसाइकिल छोड़कर पैदल भागने लगे। स्थानीय लोगों ने पीछा कर दो आरोपियों को मौके पर ही पकड़ लिया, जबकि तीसरा आरोपी भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गया।

दोनों आरोपियों के पकड़े जाने के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। गुस्साए लोगों ने उन्हें पेड़ से बांध दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर चौकी ले गई।पीड़ित स्वर्ण सिंह, निवासी गांव जरखड़ ने बताया कि उनकी राड़ा साहिब रोड पर दुकान है। दुकान के बाहर खड़ी उनकी स्प्लेंडर बाइक बुधवार को चोरी हो गई थी। घटना के बाद उन्होंने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें कथित चोरों की गतिविधियां कैद हुईं।

उन्होंने बताया कि आरोपियों का पीछा करते हुए वे गिल नहर तक पहुंचे, जहां बाइक का पेट्रोल खत्म हो चुका था। आरोपी बाइक को खींचकर ले जा रहे थे। शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने मदद की और दो आरोपियों को पकड़ लिया।स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में दुकानों के बाहर से लगातार मोटरसाइकिल चोरी की घटनाएं हो रही हैं। उनका दावा है कि कई वारदातों के सीसीटीवी फुटेज में भी यही युवक नजर आए हैं। लोगों ने पुलिस से पूरे गिरोह का पर्दाफाश करने और चोरी की अन्य मोटरसाइकिलें बरामद करने की मांग की है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। फरार तीसरे आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। साथ ही यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपियों का किसी बड़े वाहन चोरी गिरोह से संबंध है या नहीं। पीड़ितों और स्थानीय लोगों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

आकर मुझे ढूंढ लो…मैसेज भेजकर नहर में कूदे युवक का शव हुआ बरामद, बार-बार लोकेशन बदल रहा था, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : लुधियाना के खन्ना से कुछ दिन पहले लापता हुए 29 वर्षीय …

भाजपा ने पंजाब में 16 नए जिला प्रधानों का किया ऐलान, अशोक सरीन हिक्की बने जालंधर के नए प्रधान, देखें लिस्ट

Kangana Ranaut मानहानि केस में सुनवाई टली:हड़ताल बनी अड़चन; बीबी महिंदर कौर-पोते को बुलाया था; 3 अगस्त को होगी बठिंडा कोर्ट में बहस

बठिंडा , (PNL) :  बठिंडा में बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनोट के खिलाफ चल …

आमिर खान को Lawrence Bishnoi गैंग की धमकी, तीसरी शादी को बताया लव जिहाद

न्यूज डेस्क, (PNL) : हाल ही में तीसरी शादी करने वाले बॉलीवुड एक्टर आमिर खान …

अमृतसर में अंतरराष्ट्रीय तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़:4 आरोपी गिरफ्तार, 5.5 किलो हेरोइन और पिस्तौल बरामद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स और हथियार तस्करी नेटवर्क …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!