Tuesday , September 29 2026
Breaking News

जालंधर में हॉकी स्टेडियम को लेकर कंट्रोवर्सी:कांग्रेस का दावा- MLA परगट सिंह की ग्रांट से बना मैदान, उद्घाटन AAP हलका इंचार्ज ने किया

जालंधर , (PNL) : जालंधर कैंट में साढ़े 6 करोड़ रुपए की ग्रांट से बने हॉकी स्टेडियम का उद्घाटन कंट्रोवर्सी में घिर गया है। कांग्रेस का दावा है कि यह स्टेडियम कैंट MLA परगट सिंह की ग्रांट से बना है। इंडियन हॉकी टीम के प्लेयर मनदीप सिंह के पिता ने कहा कि उद्घाटन मेयर या नेता को करना था, लेकिन क्रेडिट AAP हलका इंचार्ज राजविंदर कौर थियाड़ा ले गईं।दूसरी तरफ राजविंदर कौर थियाड़ा ने कहा कि उद्घाटन के लिए मेयर विनीत धीर को बुलाया था। वह चंडीगढ़ गए थे, उनकी जगह डिप्टी मेयर पहुंचे थे। वहीं क्लब के लोगों ने आरोप लगाया कि फीता AAP इंचार्ज ने काटा, जबकि वह संवैधानिक पद पर नहीं हैं। डिप्टी मेयर तो दूर से देखते रहे।इस आरोप पर थियाड़ा ने कहा कि हलका इंचार्ज वह खुद नहीं बनी हैं। उन्हें आम आदमी पार्टी और सीएम ने हलका इंचार्ज बनाया है, इसके चलते वह उद्घाटन कर सकती हैं। हालांकि, क्लब के सदस्यों ने यह भी आरोप लगाया कि जिस MLA की ग्रांट से यह स्टेडियम बना, कम से कम उसका नाम उद्घाटन पट्टिका पर होना चाहिए था, लेकिन परगट सिंह का इस पर नाम ही नहीं है।

ओलिंपियन मनदीप सिंह के पिता और क्लब सदस्य रविंद्र सिंह।

ओलिंपियन मनदीप सिंह के पिता और क्लब सदस्य रविंद्र सिंह।

विवाद सिर्फ आम आदमी पार्टी बनाम जनता तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसके पीछे पूर्व और वर्तमान सरकार के बीच श्रेय लेने की होड़ भी साफ नजर आई। ओलिंपियन मनदीप सिंह के पिता और क्लब सदस्य रविंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि इस स्टेडियम के लिए 6.5 करोड़ रुपए से अधिक की ग्रांट पूर्व खेल मंत्री और कैंट से मौजूदा कांग्रेस विधायक परगट सिंह के कार्यकाल में पास हुई थी, लेकिन उद्घाटन वाले पत्थर पर उनका नाम तक नहीं लिखा गया।इतना ही नहीं, उन्होंने दावा किया कि स्टेडियम का करीब 25 प्रतिशत काम अभी भी अधूरा है। क्लब ने अपनी जेब से पैसे लगाकर पानी की टंकी व टॉयलेट चालू करवाए हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जनता के पैसों से बने प्रोजेक्ट का श्रेय लेने की जल्दबाजी में अधूरे काम के बावजूद उद्घाटन कर दिया गया।

AAP के सीनियर डिप्टी मेयर मलकीत सिंह।

AAP के सीनियर डिप्टी मेयर मलकीत सिंह।

इस पूरे घटनाक्रम में AAP के सीनियर डिप्टी मेयर मलकीत सिंह मौजूद तो थे, लेकिन वे मुख्य समारोह से अलग-थलग खड़े दिखाई दिए। मलकीत सिंह के समर्थकों का कहना है कि उन्हें प्रोटोकॉल के तहत मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित करने के बजाय नजरअंदाज किया गया।चर्चा है कि हलका इंचार्ज ने मुख्य गेट की बजाय पीछे के रास्ते से आकर अचानक उद्घाटन कर दिया, जिससे डिप्टी मेयर समर्थक साइडलाइन हो गए। हालांकि, स्थिति को संभालते हुए मलकीत सिंह ने सिर्फ इतना कहा कि वे पार्टी के अनुशासित सिपाही हैं।

कैंट हलके की इंचार्ज राजविंदर कौर थियाड़ा।

कैंट हलके की इंचार्ज राजविंदर कौर थियाड़ा।

उधर, विवाद बढ़ता देख हलका इंचार्ज राजविंदर कौर ने सफाई पेश करते हुए सभी आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने तर्क दिया कि उन्हें मुख्यमंत्री भगवंत मान और पार्टी हाईकमान ने हलका इंचार्ज नियुक्त किया है, इसलिए उन्हें क्षेत्र के विकास कार्यों के उद्घाटन का पूरा हक है।उन्होंने दावा किया कि मेयर विनीत धीर को किसी जरूरी काम से अचानक चंडीगढ़ जाना पड़ा, जिसके चलते उन्होंने यह जिम्मेदारी निभाई। डिप्टी मेयर को नजरअंदाज करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि उन्हें बाकायदा बुलावा भेजा गया था, लेकिन वे खुद ही फोटो खिंचवाने नहीं आए।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

लुधियाना पहुंचेगी BJP की नशा मुक्ति यात्रा:सांसद मनोज तिवारी और रवनीत बिट्टू होंगे शामिल, समराला चौक पर होगा स्वागत

लुधियाना , (PNL) : पंजाब में नशे के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा प्रदेश स्तर …

धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के लुधियाना के शाही इमाम:बोले- नापाक टिप्पणी पर माफी मांगें, पंडित बोले थे- भैया को भी सैया बनाते हैं

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में शाही इमाम ने धार्मिक कथा के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण …

तरनतारन में बदमाश बेखौफ! मशहूर स्वीट हाउस पर फिर ताबड़तोड़ फायरिंग

अमृतसर, (PNL) : तरनतारन के पट्‌टी शहर के बाजार में उस समय दहशत का माहौल …

ब्रेकिंग: कनाडा में पंजाबी युवक का कत्ल, गर्दन में चाकू मारकर विदेशी महिला ने उतारा मौत के घाट

न्यूज डेस्क, (PNL) : कनाडा के मिसिसॉगा में पंजाबी युवक पर एक विदेशी महिला ने …

लुधियाना में आंखों में मिर्च डालकर बैग छीना:पहले बाइक अड़ाई, मालकिन और कर्मचारी को घेरा; मोबाइल-चाबियां और कैश ले गए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बर्तन की दुकान पर काम करने वाले युवक और मालकिन …

श्री दरबार साहिब पहुंची पंजाब कांग्रेस की लीडरशिप:एकजुटता का दिया संदेश, गुरजीत औजला बोले- 2027 में बनाएंगे सरकार

अमृतसर ,  (PNL) : पंजाब कांग्रेस की अमृतसर और तरनतारन लीडरशिप ने आज श्री हरिमंदिर साहिब …

चितकारा विवि पटियाला हंगामा- महिला आयोग का एक्शन:छात्राओं के लापता होने खबरों पर DC-SSP को नोटिस, 30 तक मांगी रिपोर्ट

पटियाला , (PNL) : पटियाला के राजपुरा स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी में छात्राओं से जुड़ी सोशल मीडिया …

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका:SGPC अध्यक्ष धामी से सिखों से जुड़े मुद्दों पर बात हुई, अकाली दल अमृतसर ने लहराए खालिस्तान के झंडे

अमृतसर  , (PNL) : अमरीका के राजदूत सर्जियो गोर ने सोमवार को अमृतसर स्थित सचखंड श्री …

शादी के 7 महीने बाद युवक ने जान दी:लुधियाना में जहर निगला, मरने से पहले वीडियो बनाया, कहा- सास मेरी पत्नी को नहीं आने दे रही

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एक युवक ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगल लिया। …

पंजाब- आगजनी-तोड़फोड़ के बाद LPU में 10 दिन की छुट्‌टी:इंटरनेट बंद, स्टूडेंट्स घर लौट रहे; महिला आयोग ने DC-SSP से रिपोर्ट मांगी

जालंधर  , (PNL) : पंजाब से BJP के राज्यसभा मेंबर अशोक मित्तल की फगवाड़ा स्थित लवली …

दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को थप्पड़ मारा: AAP बोली- भ्रष्टाचार पर सवाल किया था; प्रवेश बोले- मेरे परिवार को गाली दी थी

दिल्ली, (PNL) : आम आदमी पार्टी ने रविवार को X पर एक वीडियो शेयर किया, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!