पंजाब की वोटर लिस्ट को लेकर स्थिति साफ, 12 अक्टूबर को प्रकाशित होगी अंतिम मतदाता सूची
Punjab News Live -PNL
September 3, 2026
चंडीगढ़, ताजा खबर, पंजाब, होम
चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब की मतदाता सूची को लेकर मुख्य निर्वाचन कार्यालय, पंजाब के सूत्रों ने स्थिति स्पष्ट की है। सूत्रों के अनुसार, 13 अगस्त को प्रकाशित की गई मतदाता सूची अंतिम नहीं, बल्कि प्रारूप (ड्राफ्ट) मतदाता सूची थी।
सूत्रों ने बताया कि संबंधित मामले की जांच कर ली गई है। निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार आवश्यक सुधार और प्रविष्टियां पंजाब राज्य की अंतिम मतदाता सूची में शामिल की जाएंगी। पंजाब की अंतिम मतदाता सूची 12 अक्टूबर को प्रकाशित की जाएगी, जिसमें निर्वाचन आयोग के निर्देशों के मुताबिक जरूरी प्रविष्टियां और संशोधन परिलक्षित होंगे।