Saturday , September 5 2026
Breaking News

अमृतसर में 6 सितंबर को सभी बूथों पर BLO कैंप:दावे-आपत्तियां 12 सितंबर तक दर्ज करवाएं, नए मतदाता भी करा सकेंगे रजिस्ट्रेशन

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में SIR-2026 के तहत मतदाता सूची में नाम जोड़ने और सुधार कराने के लिए विशेष कैंप लगाए जाएंगे। अतिरिक्त उपायुक्त पल्लवी मिश्रा ने बताया कि 6 सितंबर को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर BLO सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक मौजूद रहेंगे। वहीं, मतदाता सूची से जुड़े दावे और आपत्तियां 12 सितंबर तक दर्ज कराई जा सकती हैं।

फॉर्म-6 भरने वाले हर आवेदक के लिए डिक्लेरेशन फॉर्म भरना जरूरी है। इसमें आवेदक या उसके माता-पिता/दादा-दादी की साल 2003 की मतदाता सूची से जुड़ी जानकारी देनी होगी। अगर डिक्लेरेशन फॉर्म में आवेदक या उसके माता-पिता/दादा-दादी की जानकारी साल 2003 की मतदाता सूची से मैच हो जाती है, तो आवेदक को सिर्फ जन्म तिथि और निवास का एक-एक प्रूफ देना होगा।

पल्लवी मिश्रा ने कहा कि मजबूत लोकतंत्र के लिए प्रत्येक योग्य नागरिक का वोटर बनना जरूरी है। जिला निर्वाचन कार्यालय 9 सितंबर को गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी में विशेष मेगा इवेंट भी आयोजित करेगा। कैंपों में विद्यार्थियों को नए वोटर पंजीकरण, मतदाता जानकारी की जांच और आवश्यक संशोधन संबंधी सहायता दी जाएगी।

यदि आवेदक की जन्म तिथि 2 दिसंबर 2004 के बाद की है, तो आवेदक को अपने दस्तावेजों के साथ पिता और माता के दस्तावेज भी जमा करवाने होंगे। यदि जन्म तिथि 1 जुलाई 1987 से 2 दिसंबर 2004 के बीच है, तो आवेदक को अपने दस्तावेज के साथ माता-पिता में से किसी एक का दस्तावेज जमा करवाना होगा। यदि जन्म तिथि 1 जुलाई 1987 से पहले की है, तो आवेदक को केवल अपना एक दस्तावेज जमा करवाना होगा।

अतिरिक्त उपायुक्त ने सभी पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे 6 सितंबर को नजदीकी BLO कैंप में पहुंचकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपने दावे-आपत्तियां समय पर दर्ज करवाएं। इसके अलावा, अमृतसर के सभी कॉलेजों में योग्य युवाओं को मतदाता के रूप में पंजीकृत करने और उन्हें जागरूक करने के लिए विशेष कैंप लगाए जा रहे हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

हलवारा एयरपोर्ट से बदला एयर इंडिया का टाइम:दिल्ली से 3:35 बजे पहुंचेगी फ्लाइट, 4:05 पर वापसी; नया शेड्यूल 10 सितंबर से

लुधियाना , (PNL) :  लुधियाना के हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से एयर इंडिया की दिल्ली आने-जाने …

PM मोदी साफ करें ‘दिमागी नक्सल’ का मतलब:कैप्टन बोले-नक्सल शब्द का इस्तेमाल हल्के में न हो; राष्ट्रीय सुरक्षा और लोकतांत्रिक आजादी दोनों जरूरी

चंडीगढ़ , (PNL) : 15 अगस्त को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से …

लुधियाना में निवेश के नाम ₹73 लाख ठगे:फेसबुक विज्ञापन के झांसे में आया व्यक्ति, ईटी मनी के नाम पर शेयर मार्केट में इंवेस्ट करवाए

लुधियाना , (PNL) ; लुधियाना के जगराओं में रहने वाले एक व्यक्ति को फेसबुक पर विज्ञापन …

जन्माष्टमी पर दुर्ग्याणा तीर्थ में उमड़ी भीड़:फूल-लाइटों से सजा मंदिर, दूर-दराज से दर्शन को पहुंचे श्रद्धालु, छोटे बच्चे बने कान्हा

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर स्थित श्री दुर्ग्याणा मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व भक्तिमय माहौल …

जालंधर पुलिस ने युवक को जड़ा थप्पड़, VIDEO:चालान काटने पर हंगामा, RC छीनने पर मारा; एक दिन पहले महिला SHO की हुई थी बहस

जालंधर , (PNL) : जालंधर में चालान काटने के दौरान पुलिसकर्मी ने एक युवक को थप्पड़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!