Sunday , September 20 2026
Breaking News

Amritsar में अफीम समेत युवक गिरफ्तार:पुलिस को देखकर रास्ता बदला, तलाशी में मिला नशा; नेटवर्क खंगाला जा रहा

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भिंडी सैदां थाना पुलिस ने एक युवक को 507 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, कार्रवाई गश्त के दौरान की गई। हेड कांस्टेबल प्रगट सिंह पुलिस टीम के साथ गांव पूंगा के पास मेन रोड पर बने पुल के नजदीक गश्त कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने संदिग्ध गतिविधि के आधार पर युवक को रोककर पूछताछ और तलाशी ली।

इसी दौरान गांव पूंगा की ओर से एक युवक पैदल आता दिखाई दिया। पुलिस टीम को देखकर उसने रास्ता बदलने की कोशिश की। शक होने पर पुलिसकर्मियों ने उसे रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से मोमी लिफाफे में रखी 507 ग्राम अफीम बरामद हुई।

पुलिस ने नशीला पदार्थ कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान सुच्चा सिंह पुत्र जगतार सिंह, निवासी छन्न कलां, थाना भिंडी सैदां के रूप में हुई है।

अफीम की सप्लाई को लेकर पुलिस जांच जारी

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 18, 61 और 85 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि वह अफीम कहां से लेकर आया था। इसे आगे किसे सप्लाई किया जाना था। मामले में आगे की जांच जारी है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू को लुधियाना पुलिस ने हिरासत में लिया, CM मान को गिफ्ट करने जा रहे थे शराब

लुधियाना  , (PNL) : पंजाब में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसको लेकर सूबे की सियासत गरमा …

सऊदी अरब पर हमले बर्दाश्त नहीं… हूती विद्रोहियों को भारत का कड़ा मैसेज, पाकिस्तान भी बोला- खाड़ी देश की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाएंगे

न्यूज डेस्क, (PNL) : हूती विद्रोहियों के सऊदी अरब पर किए हालिया हमलों से दुनिया …

जालंधर- कोठी में महिला को बंधक बनाकर लूटा:हाथ-मुंह बांधे, CCTV में 7 लुटेरे लाठी-डंडे लेकर आते दिखे, ₹5 लाख कैश-22 तोले सोना लूटने का दावा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में देर रात लुटेरों ने एक कोठी में घुसकर महिला को …

अमृतसर में पुरानी रंजिश में बुजुर्ग महिला की हत्या:सिर पर ईंटों से हमला,केस में गवाह थी मृतक, पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के वेरपाल थाना क्षेत्र के पंडोरी गांव में पुरानी रंजिश के …

नकोदर में पिता ने अपने बेटे को किया किडनैप:पुलिस को झूठी कहानी बताई, कार सहित युवक किया बरामद, 3 लोग गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नकोदर में एक पिता ने अपने ही बेटे को खुद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!