Friday , September 18 2026
Breaking News

Abhishek Sharma का International Cricket में सबसे तेज शतक,AB de Villiers का रिकॉर्ड टूटा

स्पोर्ट्स  , (PNL) : अभिषेक शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ 30 गेंदों में शतक लगाकर इतिहास रच दिया.छक्के पर छक्के, चौके पर चौके…अभिषेक शर्मा ने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में इतिहास रच दिया. बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने अफगानिस्तान के खिलाफ सिर्फ 30 गेंदों में शतक लगा दिया. इसके साथ ही अभिषेक शर्मा इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए, उन्होंने एबी डिविलियर्स का रिकॉर्ड तोड़ा. अभिषेक शर्मा से पहले एबी डिविलियर्स ने 31 गेंदों में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे शतक ठोका था. अब अभिषेक शर्मा के नाम ये रिकॉर्ड दर्ज हो गया है. बता दें ये रिकॉर्ड फुल नेशन टीमों का है.

अभिषेक ने ऐसे जड़ा सबसे तेज शतक

अभिषेक शर्मा ने तीसरे टी20 में क्रीज पर उतरते ही छक्के-चौकों की बारिश कर दी. इस खिलाड़ी ने पावरप्ले में ही 5 छक्के और 5 चौके मारकर अपनी हाफसेंचुरी पूरी कर ली. अभिषेक ने इसके लिए सिर्फ 16 गेंद ली. अर्धशतक लगाने के बाद अभिषेक और ज्यादा खतरनाक हो गए. इस खिलाड़ी ने 10 छक्के और 9 चौकों की मदद से अपनी सेंचुरी पूरी कर ली. अभिषेक अगली 14 गेंदों में ही शतक तक पहुंच गए.

अभिषेक शर्मा ने तोड़े ये रिकॉर्ड

इंटरनेशनल क्रिकेट में अगर फुल मेंबर्स टीम की बात करें तो अभिषेक 30 गेंदों में टी20 शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी हैं. इससे पहले ये रिकॉर्ड सिकंदर रजा और फिन एलेन के नाम था, दोनों ने 33-33 गेंदों में शतक लगाए थे. वैसे अगर नॉन फुल मेंबर्स को भी जोड़ लें तो टी20 में सबसे तेज शतक एस्टोनिया के साहिल चौहान के नाम है, जिन्होंने 27 गेंदों में ये कमाल किया है.

अभिषेक शर्मा ने बनाया छक्कों का रिकॉर्ड

अभिषेक शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ 11 छक्के लगाए. ये एक टी20 मैच में किसी भी इंडियन की ओर से दूसरा बेस्ट प्रदर्शन है. पहले नंबर पर अभिषेक ही हैं, जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में 13 छक्के जड़े थे.

पावरप्ले के किंग अभिषेक

अभिषेक शर्मा टी20 में पावरप्ले में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बन गए. उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ पावरप्ले में 76 रन बना दिए थे. इस खिलाड़ी ने पुर्तगाल के खिलाफ कुलदीप गोहलिया का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 25 गेंदों में 74 रन बनाए थे.

सबसे बड़े स्ट्राइकर अभिषेक

अभिषएक शर्मा टी20 शतक के दौरान सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट रखने वाले भारतीय खिलाड़ी भी बन गए हैं. उन्होंने 317.64 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए. रोहित ने 2017 में 274.41 के स्ट्राइक रेट से सेंचुरी ठोकी थी.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर के प्रभदीप ने देश को दिलाया गोल्ड:जूनियर एशिया कप में 8 गोल दागे, पिता ने ईंटें रखकर शुरू कराई थी ट्रेनिंग

जालंधर , (PNL) : जालंधर की मिट्ठू बस्ती के रहने वाले प्रभदीप ने जूनियर एशिया कप …

जालंधर में अवैध शराब से भरी स्कॉर्पियो पकड़ी:पंजाब किंग की 240 बोतलें और 250 निप्स जब्त, ड्राइवर अंधेरे में फरार

जालंधर , (PNL) : जालंधर में आबकारी विभाग और बस्ती बावा खेल पुलिस ने वेस्ट हलके …

पंजाब के मुलाजिमों को 8% DA जारी करेगी सरकार:CM के साथ मीटिंग के बाद डेडलॉक टूटा; यूनियन बोली- कोर्ट में केस चलता रहेगा

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब में मुलाजिमों और पेंशनर्स के पेंडिंग पड़े DA समेत बकाया मांगों …

जालंधर-लुधियाना टारगेट किलिंग आरोपी को जमानत:दिल्ली हाईकोर्ट ने जग्गी जोहल को दी राहत, 7 मामलों में दर्ज था केस; ब्रिटिश नागरिक है

जालंधर , (PNL) : लुधियाना और जालंधर जिलों में हुई टार्गेटेड किलिंग्स के मामले में …

बिग ब्रेकिंग : अमृतसर में ASI की गोलियां मारकर हत्या, थाना गेट हकीमा के अधीन दाना मंडी में वारदात, पढ़ें

अमृतसर, (PNL): अमृतसर में देर रात एक बड़ी वारदात सामने आई है। थाना गेट हकीमा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!