Friday , November 20 2026
Breaking News

होर्मुज से तेल की सप्लाई नहीं रुकनी चाहिए, ट्रंप बोले- इस मुद्दे पर अमेरिका और चीन की सोच एक

देश विदेश , (PNL) : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की चीन के शेनझेन में बैठक हुई. एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (APEC) सम्मेलन के दौरान होने वाली इस मुलाकात के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका और चीन दोनों का हित इस बात में है कि होर्मुज स्ट्रेट से तेल की सप्लाई बिना रुकावट जारी रहे. उन्होंने कहा कि दोनों देश चाहते हैं कि इस समुद्री रास्ते से ऊर्जा की आवाजाही बनी रहे. ट्रंप ने यह भी कहा कि ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं होना चाहिए और इन मुद्दो पर अमेरिका और चीन की सोच एक जैसी है.

होर्मुज संकट की वजह से तेल की कीमतें भी करीब 100 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई हैं. चीन दुनिया में तेल खरीदने वाले सबसे बड़े देशों में शामिल है. इसलिए होर्मुज से सप्लाई रुकना उसकी अर्थव्यवस्था और ऊर्जा जरूरतों के लिए बड़ा खतरा है. अमेरिका को भी तेल की कीमतों और दुनिया के बाजार पर पड़ने वाले असर की चिंता है. हालांकि, अमेरिका और चीन, ईरान के साथ तनाव खत्म करने और होर्मुज से जहाजों की सुरक्षित आवाजाही शुरू कराने के लिए किस तरह काम करेंगे, इस पर अभी कोई ठोस समझौता सामने नहीं आया है.

इस बैठक में ट्रंप ने चीन से अमेरिका के किसानों से ज्यादा कृषि उत्पाद खरीदने की मांग भी की. उन्होंने कहा कि चीन की अमेरिकी कृषि उत्पादों की मांग बहुत ज्यादा है. वहीं, जिनपिंग ने ताइवान के मुद्दे पर अमेरिका से सही कदम उठाने और दोनों देशों के बीच मतभेद कम करने की अपील की.

इस तरह होर्मुज का मुद्दा अमेरिका और चीन के बीच बातचीत का अहम हिस्सा बन गया है. दोनों देशों के लिए इस समुद्री रास्ते से ऊर्जा की सप्लाई जारी रहना जरूरी है. हालांकि, ईरान के परमाणु कार्यक्रम और युद्ध को लेकर दोनों देश किस तरह मिलकर काम करेंगे, यह आगे की बातचीत से साफ होगा.

इस बैठक में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि रूस, अमेरिका और चीन के कई हित एक जैसे हैं. तीनों देशों की जिम्मेदारी है कि वे दुनिया में शांति और सुरक्षा बनाए रखने में मदद करें. उन्होंने यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए भी तीनों देशों के बीच बातचीत की जरूरत बताई. इससे पहले ट्रंप और पुतिन की करीब 40 मिनट तक अलग से बातचीत हुई थी. इसमें यूक्रेन युद्ध और दोनों देशों के आपसी संबंधों पर चर्चा हुई.

क्रेमलिन के अधिकारी यूरी उशाकोव के मुताबिक, बातचीत के बाद पुतिन काफी खुश थे. पुतिन के लिए यह बैठक इसलिए भी अहम है, क्योंकि इससे उन्हें अमेरिका और चीन के साथ एक बराबर के वैश्विक नेता के रूप में अपनी जगह दिखाने का मौका मिला है

About Punjab News Live -PNL

Check Also

Punjab: चुनाव से पहले CM भगवंत मान का मास्टर स्ट्रोक, 10 लाख जरूरतमंदों तक पहुंचेगा राशन

न्यूज डेस्क, (PNL) : Punjab में 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान …

IND vs NZ 1st Test Day 2: राहुल-जायसवाल के अर्धशतकों से भारत का पलटवार, 10 साल बाद न्यूजीलैंड ने देखा ऐसा दिन

स्पोर्ट्स , (PNL) : वेलिंगटन में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय …

मोगा के रहने वाले 23 वर्षीय युवक अर्श क्लेर ने कनाडा में इतिहास रच दिया है। वे एबॉट्सफोर्ड स्कूल बोर्ड के उपाध्यक्ष बन गए

मोगा , (PNL) : पंजाब के मोगा निवासी 23 वर्षीय अर्शवीर सिंह उर्फ ​​अर्श क्लेर ने …

ईरान पर नए हमले का फैसला जनवरी के बाद करेंगे ट्रंप, बोले- अभी कोई जल्दबाजी नहीं

 देश विदेश , (PNL) : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर फिर से बड़े …

चंडीगढ़ में 17 सिंगल यूज प्रोडक्ट बैन, नियम तोड़ने पर सील होगी दुकान… कटेगा बिजली-पानी कनेक्शन

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में सिंगल यूज प्लास्टिक और थर्मोकोल से बने उत्पादों पर पूरी …

परगट सिंह के घर पहुंचे डेरा ब्यास प्रमुख, संगत में उत्साह

जालंधर , (PNL) : डेरा ब्यास के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों आज जालंधर दौरे के …

सोने की कीमत में सबसे बड़ी गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती; क्या है आज का रेट

 देश विदेश , (PNL) : सोने और चांदी के दामों में गिरावट सिलसिला जारी है. चांदी …

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने आप में शामिल हुए नवनियुक्त पदाधिकारियों को किया सम्मानित

जालंधर, (PNL) : पंजाब के कैबिनेट मंत्री श्री मोहिंदर भगत ने जालंधर वेस्ट के आम …

अमृतपाल सिंह को लाने असम पहुंची पंजाब पुलिस की टीम, इस दिन आएंगे अमृतसर; दादी के अंतिम संस्कार में होंगे शामिल

न्यूज डेस्क (PNL): खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह को उनकी दादी के अंतिम संस्कार …

चन्नी के कार्यक्रम में पहुंचे राजा वड़िंग, मंच पर सचिन पायलट-परगट सिंह भी रहे मौजूद, बोले-फूट दिखाना हमारी स्ट्रेटर्जी

खन्ना, (PNL) : पंजाब कांग्रेस में नेताओं के बीच चल रही सियासी गतिविधियों के बीच …

राधा स्वामी डेरे के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों से नितिन कोहली और विनीत धीर ने की मुलाकात

जालंधर, (PNL) : आम आदमी पार्टी के जनरल सेक्रेटरी एवं हलका इंचार्ज नितिन कोहली और …

IND vs NZ: मोहम्मद सिराज को बाहर करना गलत नहीं, टीम इंडिया के कोच ने Playing XI पर दिया ऐसा गजब बयान

स्पोर्ट्स , (PNL) : वेलिंगटन टेस्ट में भारत का प्रदर्शन कैसा रहा इससे ज्यादा सुर्खियां उसकी …

CM भगवंत मान बोले- दिल्ली के प्रदूषण में पंजाब का हाथ नहीं, बस बदनाम किया गया

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दिल्ली प्रदूषण के सवाल पर …

हाईकाेर्ट ने पंजाब PCS मेन्स रिजल्ट पर लगाई रोक, कैंडिडेट्स की याचिका पर कोर्ट का फैसला

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने कैंडिडेट्स की तरफ से दायर …

अमृतसर में पुलिस-BSF की बड़ी कार्रवाई: 17.638 किलो हेरोइन और अवैध हथियार किए बरामद

अमृतसर , (PNL) : पंजाब में नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस और सीमा सुरक्षा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!