Wednesday , August 19 2026
Breaking News

पंजाब में कांग्रेस नेता के बेटे का कत्ल, स्कॉर्पियो में आए थे हमलावर, इकलौता था तरनजीत, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब में मंडी गोबिंदगढ़ में कांग्रेसी नेता के बेटे की हत्या कर दी गई। मंडी गोबिंदगढ़ के विकास नगर निवासी कांग्रेसी नेता मनजीत सिंह ने बेटे की हत्या के आरोप में पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मृतक तरनजीत सिंह (35) लुधियाना में स्कैप का कारोबार करता था। पिता ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे की रंजिश में हत्या की गई है।

पुलिस को दी शिकायत में कांग्रेस नेता मनजीत सिंह ने बताया कि उसका बेटा तरनजीत सिंह लुधियाना में लोहा स्क्रैप का कारोबार करता था। करीब एक साल पहले उसका अपने दोस्तों से झगड़ा हो गया था। बुधवार को जब तरनजीत पास के गांव बदीनपुर में अपने दोस्तों से मिलने गया था। तभी एक स्कॉर्पियो गाड़ी में आए 4-5 अज्ञात युवकों ने उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमलावरों ने तरनजीत सिंह के सिर पर लोहे के रॉड से कई वार किए। इस हमले में वह गंभीर घायल हो गया।

घायल तरनजीत सिंह ने उसी समय पिता को फोन पर बताया था कि उसपर कुछ लोगों ने हमला किया है और वह जख्मी है। इसके बाद उसे खन्ना के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मनजीत सिंह ने बताया कि तरनजीत उसका इकलौता बेटा था। वह शादीशुदा था और उसकी एक बच्ची है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

आज Punjab भर में बारिश की संभावना, 2 जिलों में अलर्ट जारी; मौसम की जानकारी

जालंधर , (PNL) : पंजाब के दो जिलों पठानकोट और होशियारपुर में आज येलो अलर्ट जारी …

तंग गलियां और बंद दरवाजा बना काल! कोलकाता होटल अग्निकांड में 9 की मौत, कई फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन

न्यूज डेस्क, (PNL) : बड़ी खबर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से है.तारापीठ होटल में …

जालंधर में एक्टिवा चोरी के शक में युवक पकड़ा:मारपीट कर गेट से बांधा, पीड़ित ने खुद को बेकसूर बताया; बोला- दवाई लेने आया था

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के कपूरथला रोड पर दुकान के बाहर खड़ी एक्टिवा चोरी करने …

वोटर ID नियम पर ट्रंप ने अमेरिकी सिस्टम को घेरा, कहा- भारत से सीखो

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की चुनाव व्यवस्था का जिक्र …

अमृतसर में नशा तस्करों पर शिकंजे की तैयारी:गांवों में VDC एक्टिव, SSP ने सदस्यों के साथ बैठक की; संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी नजर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने नशे और अपराध के खिलाफ अभियान को मजबूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!