Monday , August 17 2026
Breaking News

मोहिंदर भगत ने रक्षा सेवाएं कल्याण, स्वतंत्रता सेनानी और बागवानी मंत्री के तौर पर पदभार संभाला, पढ़ें क्या बोले

चंडीगढ़, (PNL) : जालंधर वेस्ट से नवनियुक्त विधायक मोहिंदर भगत ने आज अपने साथी कैबिनेट मंत्रियों गुरमीत सिंह खुड्डियां, लाल चंद कटारूचक्क, डॉ. बलबीर सिंह, बरिंदर कुमार गोयल, तरुनप्रीत सिंह सोंद और हरदीप सिंह मुंडियां, आम आदमी पार्टी पंजाब के महासचिव जगरूप सिंह सेखवां, पार्टी के विधायकों, पारिवारिक सदस्यों, सरकारी अधिकारियों और प्रमुख व्यक्तियों की उपस्थिति में रक्षा सेवाएं कल्याण, स्वतंत्रता सेनानी, और बागवानी मंत्री के रूप में पदभार संभाला।

कैबिनेट मंत्री महिंदर भगत ने इस महत्वपूर्ण अवसर के लिए आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का तहे दिल से आभार व्यक्त किया। उन्होंने पंजाब के विकास और समृद्धि को बढ़ाने के लिए पंजाब सरकार की ओर से की जा रही कोशिशों में अपने व्यापक अनुभव और जनसेवा के लिए जुनून के साथ महत्वपूर्ण योगदान देने का वादा किया।

इस अवसर पर, कैबिनेट मंत्री महिंदर भगत ने सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों की भलाई को प्राथमिकता देने की बात मीडिया के साथ साझा की। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में भाग लेने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों का सम्मान करने का भी संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि एक समृद्ध भविष्य सुनिश्चित करने के लिए कृषि में विविधता महत्वपूर्ण है, इसलिए वह पंजाब के बागवानी क्षेत्र को प्रोत्साहित कर किसानों और कृषि से जुड़े अन्य लोगों की आय बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना में ट्रांसपोर्ट दफ्तर में चोरी:पड़ोसियों की दीवार फांदकर घुसा चोर; तिजोरी से सवा लाख उड़ाए; कैमरे डाउन किए

लुधियाना , (PNL) ; लुधियाना में ट्रांसपोर्ट दफ्तर में चोरी हो गई। चोर पड़ोसियों की दीवार …

एअर इंडिया के 2 और पायलट ड्रग टेस्ट में फेल, फ्लाइट रोस्टर से हो गई छुट्टी

न्यूज डेस्क, (PNL) : एअर इंडिया के लिए संकटों का दौर खत्म होने का नाम …

लुधियाना में नाबालिग छात्रा 7 दिन से लापता:CCTV में युवक के साथ दिखी, मां का आरोप- अपहरण की जगह मिसिंग की धारा लगाई

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में नाबालिग छात्रा पिछले सात दिन से लापता है। परिजनों का …

पंजाब की IAS अधिकारी को ED का समन, 18 अगस्त को पूछताछ, ये है पूरा मामला

मोहाली, (PNL) : सनटेक सिटी प्रोजेक्ट से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय …

जालंधर में किराएदार ने मकान मालिक पर किया हमला:युवकों को बुलाकर ईंटें बरसाईं, एक साल से फैमिली ने किराया नहीं दिया

जालंधर , (PNL) : जालंधर के किशनपुरा इलाके में किराए के पैसे को लेकर मकान मालिक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!