चंडीगढ़, (PNL) : शहर में फैंसी और वीआईपी नंबर खरीदने का काफी क्रेज है। शहरवासियों में अपनी लग्जरी गाड़ियों में फैंसी नंबर लगाने की चाहत रहती है। इसके लिए वह पैसे की भी परवाह नहीं करते हैं। सोमवार को हुई ई नीलामी के तहत सीएच 01-सीडब्लयू-0001 नंबर 16 लाख 50 हजार रुपये में बिका है। जबकि दूसरे नंबर पर सबसे अधिक राशि पर दस लाख रुपये में नंबर नीलाम हुआ है। यह नंबर सीएच01-सीडब्लयू- 0009 नंबर रहा है।
नंबरों की नीलामी कर मिला 2,26,79,000 रुपये का राजस्व
रजिस्टरिंग एवं लाइसेंसिंग अथॉरिटी के कार्यालय ने 21 सितंबर से 23 सितंबर तक वाहन नंबर 0001 से 9999 तक नई सीरीज सीएच 01-सीडब्लयू के वाहन पंजीकरण नंबरों (फैंसी और चाइस) के साथ-साथ पिछली सीरीज के बचे हुए फैंसी और स्पेशल नंबरों की ई-नीलामी की है, जिसमें कुल 489 पंजीकरण नंबरों की नीलामी की गई है। जिन्हें बेचकर 2,26,79,000 रुपये का भारी राजस्व प्राप्त हुआ है।
टॉप-10 में कौन से फैंसी नंबर बिके
| नंबर | कीमत | 
| सीएच-01सीडब्लयू-0001 | 1650000 | 
| सीएच-01सीडब्लयू-0009 | 1000000 | 
| सीएच01-सीडब्लयू-0005 | 998000 | 
| सीएच01-सीडब्लयू-0007 | 707000 | 
| सीएच01-सीडब्लयू-0003 | 601000 | 
| सीएच01-सीडब्लयू-0002 | 525000 | 
| सीएच01-सीडब्लयू-0008 | 415000 | 
| सीएच01-सीडब्लयू-0033 | 315000 | 
| सीएचएच01-सीडब्लयू-0006 | 301000 | 
| सीएच01-सीडब्लयू-0015 | 276000 |