Monday , August 17 2026
Breaking News

जालंधर में कबड्डी खिलाड़ी ने थाने में हुई बेइज्जती से दुखी होकर जान दे दी, पुलिस मुलाजिम पर केस दर्ज

जालंधर, (PNL) : इस समय की बड़ी खबर जालंधर के शाहकोट से आ रही है। शाहकोट में एक 29 वर्षीय युवक ने थाने में हुई बेइज्जती से दुखी होकर जान दे दी। मृतक की पहचान गुरविंदर सिंह पुत्र केवल कृष्ण निवासी बुढ़ांवाल, शाहकोट (जालंधर) के तौर पर हुई है, जो कबड्डी खिलाड़ी था। मरने से पहले उसने वीडियो भी बनाया है।

मृतक के पिता के बयानों पर पुलिस ने बुढनवाल के रहने वाले उसके दोस्त पुलिस मुलाजिम रमन, उसकी पत्नी ज्योति और सास के खिलाफ केस दर्ज किया है। फिलहाल मामले में सभी आरोपियों की गिरफ्तारी बाकी है। जल्द उन्हें गिरफ्तार कर पूछताछ की जाएगी। एफआईआर दर्ज होने की पुष्टि थाना शाहकोट के एसएचओ अमन सैनी ने की है।

गुरविंदर का अपने पुलिस मुलाजिम दोस्त रमन के घर काफी आना जाना था। मगर बीते दिन गुरविंदर रमन के घर गया था। इस दौरान उसका रमन की पत्नी ज्योति से किसी बात को लेकर बहस हुई और बात झगड़े तक पहुंच गई। इसे लेकर ज्योति द्वारा रमन और सास सहित मामले की पुलिस को शिकायत कर दी गई। इसी शिकायत में पूछताछ के लिए गुरविंदर को पुलिस ने थाने में पूछताछ के लिए बुलाया था।

बीते दिन गुरविंदर रात करीब को जब थाने बुलाया गया तो गुरविंदर का परिवार गांव के कुछ लोगों के साथ थाने पहुंचा और किसी तरह गुरविंदर को घर लेकर आया। जहां गुरविंदर ने अपने परिवार से बताया कि पुलिस ने उसे काफी परेशान किया, मगर उसका कोई कसूर नहीं है। परिवार ने गुरविंदर को बहुत समझाया और फिर परिवार देर रात सोने चला गया।

इस दौरान जब रात में गुरविंदर की मां ने दरवाजा खटखटाया तो उसने दरवाजा नहीं खोला। जिसके बाद खिड़की की डाली काटकर देखा तो गुरविंदर फंदे से लटका हुआ था। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से किसी तरह गुरविंदर को नीचे उतारा और शाहकोट के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे तुरंत मृत घोषित कर दिया।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना में ट्रांसपोर्ट दफ्तर में चोरी:पड़ोसियों की दीवार फांदकर घुसा चोर; तिजोरी से सवा लाख उड़ाए; कैमरे डाउन किए

लुधियाना , (PNL) ; लुधियाना में ट्रांसपोर्ट दफ्तर में चोरी हो गई। चोर पड़ोसियों की दीवार …

एअर इंडिया के 2 और पायलट ड्रग टेस्ट में फेल, फ्लाइट रोस्टर से हो गई छुट्टी

न्यूज डेस्क, (PNL) : एअर इंडिया के लिए संकटों का दौर खत्म होने का नाम …

लुधियाना में नाबालिग छात्रा 7 दिन से लापता:CCTV में युवक के साथ दिखी, मां का आरोप- अपहरण की जगह मिसिंग की धारा लगाई

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में नाबालिग छात्रा पिछले सात दिन से लापता है। परिजनों का …

पंजाब की IAS अधिकारी को ED का समन, 18 अगस्त को पूछताछ, ये है पूरा मामला

मोहाली, (PNL) : सनटेक सिटी प्रोजेक्ट से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय …

जालंधर में किराएदार ने मकान मालिक पर किया हमला:युवकों को बुलाकर ईंटें बरसाईं, एक साल से फैमिली ने किराया नहीं दिया

जालंधर , (PNL) : जालंधर के किशनपुरा इलाके में किराए के पैसे को लेकर मकान मालिक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!