Tuesday , September 8 2026
Breaking News

कुल्हड़ पिज्जा कपल फिर विवादों में, घर के बाहर युवक ने किए गंदे कमेंट्स, सहज से हाथापाई, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : शहर का चर्चित एवं विवादित कुल्हड़ पिज्जा कपल एक बार फिर सुर्खियों में हैं। वीरवार देर रात कुल्हड़ पिज्जा कपल के घर के बाहर कुछ युवकों ने गंदे कमेंट्स कर दिए, जिसके बाद सहज अरोड़ा ने तुरंत मोहल्ला वासियों को इकट्ठा कर लिया और हंगामा कर दिया। उक्त युवक के साथ सहज की हाथापाई भी हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

सहज ने कहा कि देर रात वह अपने घर में मौजूद थे। इस दौरान कुछ युवकों द्वारा आपत्तिजनक शब्दावली इस्तेमाल की गई। जब सहज घर से बाहर निकले और आरोपियों को ऐसा करने पर रोका। इतने में उनके साथ आरोपियों ने धक्का मुक्की शुरू कर दी। सहज ने कहा कि जिस लड़के द्वारा ऐसा किया गया, न मैं उसे जानता हूं और ना ही कभी देखा था। हालांकि मोहल्ला वासियों ने कहा कि जिस युवक पर आरोप हैं, वह एक नाबालिग था।

बता दें कि पिछले साल कुल्हड़ पिज्जा कपल का कथित अश्लील वीडियो वायरल हुआ था। पुलिस ने इस मामले में एक लड़की को भी पकड़ा था, जो पूर्व में कपल के रेस्टोरेंट में काम कर चुकी थी। कपल की वीडियो वायरल होने के बाद से वह काफी विवादों में रहे हैं।

हालांकि पहले सहज ने कहा था कि उक्त वीडियो उनका नहीं है, मगर फिर एक पोडकास्ट के दौरान सहज ने माना कि उक्त वीडियो उन्हीं का है और वह एक बड़ी गलती थी। बता दें कि कपल के वीडियो वायरल होने को लेकर कई बार शहर में हंगामा भी हुआ।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

अमेरिका में पंजाबी युवक गिरफ्तार:40 किलो कोकीन और पिस्तौल बरामद; पिज्जा रेस्तरां की आड़ में ड्रग सिंडिकेट चलाने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका के कैलिफोर्निया में एराउंड पिज्जा रेस्तरां की आड़ में अंतरराष्ट्रीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!