Wednesday , September 9 2026
Breaking News

चंडीगढ़ धमाके के तार सरहद पार से जुड़ रहे, आतंकी एंगल खंगाल रही पुलिस, सूचना देने वाले को मिलेंगे 2 लाख रुपए, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : चंडीगढ़ में सेक्टर 10 के पॉश एरिया में बुधवार को हुए ग्रेनेड अटैक के तार सरहद पार से जुड़ रहे हैं। जांच में ये एक आतंकी घटना लग रही है। पुलिस ने आरोपियों की सूचना देने वालों को दो लाख रुपए देने का ऐलान किया है। जिस घर में ये अटैक हुआ, वहां अभी हिमाचल प्रदेश के रिटायर्ड प्रिंसिपल रहते हैं, लेकिन इससे पहले घर में पंजाब पुलिस के रिटायर्ड एसएसपी हरकीरत सिंह चहल रहते थे। पुलिस ने देर रात ऑटो चालक को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन अधिकारी जानकारी साझा नहीं कर रहे।

चंडीगढ़ पुलिस फिलहाल इस मामले में गैंगस्टर व टेरेरिस्ट दोनों एंगल को लेकर जांच में जुट गई है। जिस तरह से ये हमला हुआ, ये साधारण अटैक नहीं है। इसके तार एक बार फिर सरहद पार बैठे आतंकियों की तरफ इशारा कर रहे हैं। जिसमें एक नाम गैंगस्टर से आतंकी बने लखबीर लंडा का भी सामने आ रहा है।

लखबीर सिंह पाकिस्तान में कुछ साल पहले मारे गए आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा का करीबी है। इतना ही नहीं, मोहाली में पंजाब पुलिस के इंटेलिजेंस हेडक्वार्टर पर RPG अटैक करवाने वाला भी यही आतंकी लखबीर लंडा ही था। हालांकि चंडीगढ़ पुलिस इस मामले में अभी तक चुप्पी साधे हुए है।

फिलाहल डीजीपी सुरेंद्र सिंह यादव की अगुआई में आईजी राजकुमार, एसएसपी कंवरदीप कौर समेत सीनियर अधिकारी इस केस में जुटे हुए हैं। चंडीगढ़ पुलिस को इस मामले में कई अहम जानकारियां भी मिली हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

मोहाली में पेट्रोल पंप मालिक पर चढ़ाई कार:दोनों पैर-कंधा फ्रैक्चर, पेमेंट को लेकर हुआ था विवाद; आरोपी की जमानत रद्द

मोहाली , (PNL) : मोहाली के सनेटा स्थित पेट्रोल पंप पर नशे में धुत युवक ने …

जालंधर ED में पेश हुए पूर्व CS अनुराग वर्मा:डॉक्यूमेंट पकड़े नजर आए, सनटेक सिटी मामले में पूछताछ; पहले 2 बार नहीं पहुंचे थे

जालंधर  , (PNL) : पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव और मौजूदा एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (राजस्व) अनुराग …

Hockey: टीम इंडिया की जर्सी का रंग फिर बदला, लिया गया बड़ा फैसला

स्पोर्ट्स , (PNL) : एशियन गेम्स के लिए भारतीय हॉकी टीम जापान रवाना हो गई है. …

जालंधर में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:पुलिस को देख घबराया, रास्ते से वापस मुड़कर भागने लगा; घेराबंदी में फंसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …

पंजाब में किसान नेताओं के घर पहुंची पुलिस:जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत कई हाउस अरेस्ट, फरीदकोट में धरने से पहले एक्शन

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर समेत पूरे पंजाब में किसान नेताओं के घर पुलिस पहुंचने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!